रायपुर 23 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मशहूर फिल्म निर्देशक श्री श्याम बेनेगल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने श्री बेनेगल के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनके शोक संतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्याम बेनेगल जी भारतीय सिनेमा के उन दिग्गज निर्देशकों में से एक थे, जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए समाज को सोचने पर मजबूर किया। श्याम बेनेगल जी की फिल्में…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस : ग्राहक अपने अधिकारों के प्रति रहें जागरूक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 23 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर कहा है कि छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए राज्य और जिला स्तर पर आयोग संचालित हैं। बढ़ती हुई ऑनलाईन खरीददारी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने ई-कॉमर्स संबंधी नियम भी बनाए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अधिकारों तथा ज़िम्मेदारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रत्येक वर्ष 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि दोषपूर्ण सामान, सेवा…
Read Moreमहापौर एवं अध्यक्ष पदों के आरक्षण की कार्यवाही 27 दिसम्बर को दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में प्रातः 10.30 बजे से
रायपुर 23 दिसम्बर/ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में होने वाले प्रदेश के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण किया जाएगा। उक्त पदों के आरक्षण की कार्यवाही दिनांक 27 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार पूर्वान्ह प्रातः 10ः30 बजे से पं. दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम, साईंस कॉलेज परिसर रायपुर, जिला-रायपुर में…
Read Moreराज्य में 67.77 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 14.04 लाख किसानों को 14059 करोड़ रूपए का भुगतान
अब तक 36.89 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी 15.25 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव रायपुर, 23 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में धान 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 67.77 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी…
Read Moreराज्य में 12.47 लाख हेक्टेयर में हो चुकी रबी फसलों की बोनी, इस साल 19.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई का लक्ष्य
अब तक 1.26 लाख क्विंटल बीज और 1.39 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरित रायपुर 23 दिसम्बर 2024/ राज्य में रबी फसलों की बोनी तेजी से जारी है। अब तक 12 लाख 47 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में चना, गेहू, मटर, अलसी, सरसों, मक्का, रागी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी है, जो कि इस साल बुआई के लिए निर्धारित 19 लाख 25 हजार हेक्टेयर रकबे का 65 प्रतिशत है। बीते वर्ष रबी सीजन में 18 लाख 61 हजार हेक्टेयर में रबी फसलों की बोनी हुई थी। कृषि विभाग के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को दिया न्योता, कहा छत्तीसगढ़ निवेश के लिए असीम संभावनाओं वाला राज्य, नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में मुख्यमंत्री ने निवेशकों से किया संवाद
मीट में छत्तीसगढ़ को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के मिले निवेश प्रस्ताव राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की गिनाईं खूबियां नई औद्योगिक नीति में उद्योगों के लिए विशेष सब्सिडी और प्रोत्साहन पैकेज शामिल रायपुर 23 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में आज आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए इसे निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख…
Read Moreवरिष्ठ पत्रकार श्री अश्विनी कुमार शर्मा जी का निधन, पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक
रायपुर, 23 दिसंबर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री अश्विनी कुमार शर्मा जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री शर्मा जी ने अपने करियर में विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण सेवाएं दी और पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान बनाई। उनके निधन से पत्रकारिता क्षेत्र को एक अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा जी के योगदान को हमेशा…
Read Moreन्यायिक प्रक्रिया में तेज़ी लाने की पहल: एसएसपी सूरजपुर ने समंस-वारंट की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश, समय पर न्यायालय में पेशी सुनिश्चित करने के साथ-साथ पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित न्याय दिलाने का लक्ष्य
सूरजपुर। माननीय न्यायालय से पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए समय पर साक्ष्य होना जरूरी है इसे दृष्टिगत् रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने रविवार, 22 दिसम्बर 2024 को जिले के कोर्ट मोहर्रिरों, थाना में समंस-वारंट का कार्य करने तथा समंस-वारंट लाने-ले जाने वाले जवानों की बैठक ली और तामीली के परर्फोमेंस में बढ़ोत्तरी के निर्देश देते हुए और बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित कर कहा कि जब आप सभी मिलकर अच्छा कार्य करेंगे तो सूरजपुर पुलिस का बेहतर काम दिखेगा और लोगों को राहत…
Read Moreभारत माता के वैभव को आगे बढ़ाने में पीआरएसआई की भूमिका अहम – उपमुख्यमंत्री अरुण साव
जनता तक अपनी बात पहुंचाने का अद्भुत माध्यम है जनसंपर्क – उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर, 22 दिसंबर 2024/ पीआरएसआई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 46वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस नेशनल कॉन्फ्रेंस 2024 के समापन में मुख्य अतिथि के तौर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि पीआरएसआई ने अपने 46वें अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ को चुना। मैं देशभर से आए प्रतिनिधियों का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि और माता कौशल्या की इस धरती पर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय किसान दिवस की दी बधाई, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर 22 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी किसानो को राष्ट्रीय किसान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानो के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल के मान से 3100 रुपये में धान खरीदी करने के साथ ही 3716 करोड़ रुपए धान बोनस की राशि भी किसानों को प्रदान की है। श्री साय ने कहा कि किसानों के मसीहा माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती…
Read More