मुख्यमंत्री विष्णु को आज छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आर. एस.विश्वकर्मा ने आयोग का प्रतिवेदन सौंपा

रायपुर, 24 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज यहां मंत्रालय में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री आर. एस.विश्वकर्मा ने आयोग का प्रतिवेदन सौंपा। इस आयोग का गठन तीन माह पहले अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति के अध्ययन के लिए किया गया था। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य सर्वश्री यशवंत वर्मा, बलदाऊ राम साहू, हरिशंकर यादव, कृष्णा गुप्ता, शैलेन्द्री परगनिहा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा विकास विभाग के प्रमुख…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की राज्योत्सव 2024 की तैयारियों की समीक्षा : अटलनगर नवा रायपुर में 4 से 6 नवंबर तक होगा राज्योत्सव का आयोजन

रायपुर 24 अक्टूबर 2024 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में राज्योत्सव 2024 की तैयारियों की समीक्षा की। नया रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल पर 4 से 6 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की अपील : प्रदेशवासी राज्योत्सव के अवसर पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से राज्योत्सव के अवसर पर 1 नवंबर को अपने -अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव उत्सव मनाने की अपील…

Read More

बस्तर ओलंपिक 2024 :’खेलेगा बस्तर, बढ़ेगा बस्तर, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न

विकासखंड स्तर पर एक नवंबर से जिला स्तर पर 21 नवंबर से और संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं 26 नवंबर से प्रारंभ रायपुर, 24 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। यहां खेलों के क्षेत्र में अपार नैसर्गिक क्षमता विद्यमान है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में बस्तर संभाग के लोगों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्रदान किए जा रहें है। बस्तर ओलंपिक में विकासखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन एक नवंबर से 20 नवंबर 2024, जिला स्तर पर 21 नवंबर से 25…

Read More

सिमगा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही में 145 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार…गणेशपुर में छापे में भारी मात्रा में महुआ शराब, बर्तन और कच्चा माल जब्त, एक गिरफ्तार !

आरोपी महिला से ₹3000 मूल्य की 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब की गई जप्त. ग्राम गणेशपुर के विभिन्न स्थानों का सूक्ष्म निरीक्षण करने पर पृथक से कुल 130 लीटर महुआ शराब की गई जप्त. इस प्रकार छापामार कार्यवाही में संयुक्त टीम ग्राम गणेशपुर से कुल 145 लीटर महुआ शराब की गई है जप्त. साथ ही महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल भारी मात्रा में ड्रम, बर्तन एवं 1260 किलोग्राम महुआ पास भी किया गया जप्त, जिसे मौके पर ही कर दिया गया नष्ट. बलौदाबाजार-भाटापारा, 24 अक्टूबर / ‘ऑपरेशन विश्वास’ के…

Read More

दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्यवाही : जब्त किए लाखों रुपये के अवैध पटाखे….तीन आरोपियों पर विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

अवैध रूप से फटाखा बिक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही. आरोपियों के विरूध्द धारा – 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के अंतर्गत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चांपा, 24 अक्टूबर / पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध फटाका की भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध रूप से फटाखा बिक्री हेतु…

Read More

चोरी करने की नीयत से गृह अतिचार करने का असफल प्रयास करने के प्रकरण में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही :  मामले का आरोपी किया गया गिरफ़्तार.

थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 127/24 धारा 331(4), 62 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर की जा रही थी विवेचना. थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही. अंबिकापुर, 24 अक्टूबर / सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर लगातार कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी दिनेश गुप्ता साकिन बेलखरिखा थाना दरिमा द्वारा दिनांक 14…

Read More

थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा जुआ एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही : हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार आरोपी किये गए गिरफ़्तार.

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कब्जे से नगद 2000/- रुपये एवं ताश के 52 पत्ते किये गए जप्त. बंजारी रोड़ किनारे सार्वजनिक स्थान पर आरोपियों द्वारा खेला जा रहा था जुआ. अंबिकापुर, 24 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 23 अक्टूबर 24 को थाना मणीपुर पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई थी कि बंजारी रोड़ किनारे सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्ति रुपये पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर ताशपत्ती के माध्यम से जुआ खेल…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20 वीं बैठक सम्पन्न : डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ स्वीकृत

रायपुर 24 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न खनिज परियोजनाओं एवं अधोसंरचना हेतु राशि स्वीकृत की गई। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय पी. दयानंद, राहुल भगत, सचिव वित्त श्रीमती शारदा वर्मा, संचालक खनिज सुनील जैन, संयुक्त संचालक खनिज अनुराग दीवान एवं खनिज संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में अधिकारियों से खनिज विकास निधि सलाहकार समिति के पूर्व…

Read More

शासन की योजनाओं को लेकर बेहद जागरूक बढनीझरिया की अल्का हैं स्मार्ट वूमेन : बिहान समूह से जुड़कर मिला कमाई का जरिया, महतारी वंदन योजना से मिला आर्थिक हौसला, बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए इसकी राशि से भरती हैं सुकन्या योजना का प्रीमियम

अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2024/ अम्बिकापुर विकासखंड के छोटे-से ग्राम पंचायत- चठिरमा के आश्रित गांव बढनीझरिया की रहने वाली श्रीमती अलका कच्छप अपने बच्चों के भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वे बेहद स्मार्टली अपने परिवार को बेहतर सहयोग करने के लिए शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक हैं। श्रीमती अलका एक आम घरेलू महिला हैं, उनके पति श्री सामुवेल कच्छप राज मिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहती है। पति की आमदनी से घर का…

Read More

बिलासपुर पुलिस ने शुरू किया नशे के खिलाफ मुहिम : चेतना कार्यक्रम के चौथा चरण का हुआ शुभारंभ

बिलासपुर, 24 अक्टूबर/ सामुदायिक पुलिसिंग पर आधारित बहुउद्देशीय कार्यक्रम चेतना के चौथे चरण का विधिवत शुभारंभ हुआ, इस अवसर पर चेतना के जनक बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस लाइन स्थित चेतना सभागार में इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि युवा हमारे देश की धरोहर है। इसमें परमाणु जैसी शक्ति है इसे नशा जैसे दुर्गुणों से बचना होगा। ज्ञात हो कि इस बहुउद्देशीय कार्यक्रम चेतना का सर्वप्रथम शुभारंभ जून 2024 में हुआ था जिसका पहला चरण यातायात पर दूसरा साइबर फ्रॉड और तीसरा महिला बच्चों पर घटित…

Read More