छत्तीसगढ़ की जनता के पैसे पर कांग्रेस को महाभारत करने का कोई हक नहीं है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरगुजा और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बस्तर दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि बाबा के घर में भूपेश की दस्तक, बस्तर में बाबा की धमक, कांग्रेस के गृहयुद्ध का सबब है। भूपेश बघेल का यह भ्रमण विशुद्ध रूप से राजनीतिक है और सिंहदेव भी इसीलिए जवाबी चुनौती दे रहे हैं। जनता के धन पर कांग्रेस का सत्ता संघर्ष…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
श्रीमती उज्ज्वला बघेल ने संभाला पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी का पदभार
होल्डिंग के ट्रांसमिशन कंपनी के विलय के बाद होंगी पहली प्रबंध निदेशक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग से जारी आदेश के अनुपालन में 4 मई 2022 को श्रीमती उज्ज्वला बघेल ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला। राज्य शासन के आदेशानुसार आगामी आदेश पर्यंत उन्हें प्रबंध निदेशक पदस्थ किया है। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के होल्डिंग कंपनी का विलय छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में करने का निर्णय लिया है। श्रीमती बघेल विलय के पश्चात्…
Read Moreआचार निर्माण कर गंगा स्व-सहायता समूह की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर, आचार विक्रय से समूह को 50 हजार का हुआ शुद्ध मुनाफा
आम, कटहल, अदरक, लहसुन, मिर्च व मेथी सहित अन्य किष्म के आचार का कर रही हैं निर्माण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं का कौशल विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिससे महिलाएं स्वावलंबी बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सके। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के तहत जिले के गोठानों में कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से जोड़ा…
Read Moreबड़ी ख़बर : एमडीएम के 350 उपेक्षित डाटा एन्ट्री आपरेटर ने की समान कार्य समान वेतन एवं नियमितीकरण की मांग
डाटा एन्ट्री आपरेटर संघ द्वारा 5 मई से मई 6 तक 2 दिवसीय कलम बंद हड़ताल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत 350 कम्प्यूटर ऑपरेटर विगत 10-12 वर्षो से छ.ग. राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत राज्य कार्यालय में 02, जिला कार्यालय में 56 एवं विकासखण्ड कार्यालयों में 292 की संख्या में कार्यरत है। स्कूल शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत समस्त कार्य के अलावा स्थापना से संबंधित सभी कार्यों को भी कम्प्यूटर ऑपरेटरों के द्वारा किया जाता है। जिनके विभिन्न समस्याओं एवं प्रमुख…
Read Moreकिम जोंग के नक्शे कदम पर चल रहे हैं भूपेश बघेल और कांग्रेस – विष्णुदेव
विधायक के भ्रष्टाचार पर मुंह खोलने पर युवा आयोग के सदस्य को पार्टी से बाहर करना सिद्ध कर रहा है कि भूपेश को भ्रष्टाचार पसंद है इंदिरा गांधी के अलोकतांत्रिक आदर्श पर चलने वाली कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लगा रखी है सेंसरशिप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस विधायक के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा आयोग के सदस्य को पार्टी से छः साल के लिए बाहर कर दिये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के नरवा में…
Read Moreपरसा कोयला खदान के समर्थन में फिर से ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, रोजगार की मांग को लेकर की नारे बाजी
परसा खदान को शुरू कराने को लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को किया आंदोलन, हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर खदान खोलने और नौकरी देने के लिए प्रर्दशन किया। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अंबिकापुर परसा कोयला खदान खोलने के लिए प्रदेश सरकार की अनुमती मिलने के बाद जहाँ ग्रामीण अपने रोजगार के प्रति आशान्वित हो गए हैं, वहीँ बाहरी एनजीओ के लोग पुनः ग्रामीणों की उम्मीदों में पानी फेरने के फिराक में लगे हुए है। परसा कोयला परियोजना के ग्राम जनार्दनपुर, साल्हि, परसा, घाटबर्रा, फत्तेपुर इत्यादि गाँव के हजारों…
Read Moreशराब बंदी का वादा तोड़ कर छत्तीसगढ़ को बार में बदल डालने का इरादा, हद कर दी आपने – भाजपा
सरकार शराब से कमाई करना चाहती है, नागरिकों के स्वास्थ्य से उसे कोई लेना देना नहीं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक ने कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित इकाइयों के लिए रियायती दर पर होटल बार लायसेंस प्रदाय किए जाने का निर्णय लिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वादा तोड़ छत्तीसगढ़ को बार में बदल डालने का इरादा हद कर दी आपने। हाथ में गंगाजल लेकर छत्तीसगढ़ में शराब बंदी लागू करने का वादा…
Read Moreछत्तीसगढ़ की अस्मिता और सम्मान के लिए सभी मिलजुल कर कार्य करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौलकर किया सम्मान समाज के प्रतिभाशाली और सहयोग करने वाले सामाजिक लोग हुए सम्मानित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार के ग्राम सुहेला में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 76 वें महाअधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले समाज के पुरोधा विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की उसके बाद ग्राम इकाई की महिलाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री बघेल को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौलकर उनका सम्मान किया। समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री…
Read Moreआकांक्षी जिला बस्तर के विकास कार्यों की समीक्षा : जिले में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान व पोषण के लिए हुआ बेहतर कार्य – अंकित आनंद
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर आकांक्षी जिला बस्तर के विकास सूचकांक स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचा जैसे विकास के क्षेत्रों की समीक्षा ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद ने सोमवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा हाल में किया। सचिव श्री आनंद ने बस्तर जिले में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान, कुपोषण दूर करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किए प्रयास तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा संचालित मांझी योजना की सराहना की। साथ ही कोविड काल में पढ़ाई…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री बघेल छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल : समाज को और अधिक संगठित कर आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
स्वर्गीय श्री अर्जुन हिरवानी के नाम से बनने वाले 35 लाख रूपए की लागत के सामाजिक भवन का किया शिलान्यास समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि समाज को और अधिक संगठित कर उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी समाज के पदाधिकारियों की होनी चाहिए। समाज के पदाधिकारी आपसी मतभेदों को भूलकर एकजुट हों और समाज के लिए काम करें। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे…
Read More