समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां महंत घासीदास सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्योत्सव के अवसर पर दिए जाने वाले राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की। अलंकरण पुरस्कारों में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासी पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार बिलासपुर जिले के ग्राम लिम्हा (नवापारा) के श्री जानकी प्रसाद पुलस्त को दिया जाएगा। गृह पुलिस विभाग द्वारा अपराध अनुसंधान क्षेत्र में पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान दुर्ग जिले के नेवई, थाना उतई के श्री कुन्दनलाल गौर, सामान्य प्रशासन विभाग…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
सीआरपीएफ ने ली एकता की शपथ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा एकता दौड़ का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई। कार्यक्रम में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के पुलिस उप महानिरीक्षक डीटी बनर्जी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रेंज कार्यालय और ई/4 सिग्नल के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
Read Moreकेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने बिलासपुर और महासमुंद जिले में टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम की सराहना की
ज्वाइंट सर्पोटिव सुपरविजन मिशन के सदस्यों ने दोनों जिलों का किया दौरा, आई.एम.ए. तथा ड्रग एंड केमिस्ट एसोशिएशन के साथ बैठक भी की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने बिलासपुर और महासमुंद जिले में टी.बी. उन्मूलन के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर इस दिशा में उठाए जा रहे कदमों की सराहना की है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ज्वाइंट सर्पोटिव सुपरविजन मिशन के 12 सदस्यों ने 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक दोनों जिलों का दौरा कर वहां टी.बी. नियंत्रण एवं उन्मूलन…
Read Moreजिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन बादल परिसर आसना में, प्रदर्शनी में दिखेगी विकास कार्यों की झलक
स्थानीय बोलियों में कवि सम्मेलन के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक समारोह से सजेगा परिसर जगदलपुर, जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन जगदलपुर शहर से लगे आसना ग्राम में स्थित बस्तर एकेडमी आॅफ डांस, आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) परिसर में सोमवार को किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्तर सांसद दीपक बैज करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक…
Read Moreराज्योत्सव के अवसर पर लाला जगदलपुरी ग्रंथालय में किया गया निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर. लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग निबंध लेखन प्रतियोगिता में बस्तर में पर्यटन का विकास एवं संभावनाएं विषय पर जिले के विभिन्न स्कूलों से आये प्रतिभागियों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग निबंध लेखन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के पश्चात बस्तर की बदलती तस्वीर विषय पर महाविद्यालयीन छात्रों तथा ग्रंथालय में अध्ययनरत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने भाग लिया।…
Read Moreकलेक्टर ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में कुम्हारों, स्वसहायता समूह एवं कारीगरों से बाजार शुल्क लेने पर नाराजगी जाहिर की
जनपद सीईओ लेखराम चन्द्रवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा सचिव के खिलाफ करवाई करने के दिए निर्देश गलत तरीके से वसूली गई राशि को संबंधितों को वापस करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में कुम्हारों, स्वसहायता समूह एवं कारीगरों से बाजार शुल्क लेने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस संबंध में जनपद सीईओ लेखराम चन्द्रवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा सचिव के खिलाफ करवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि…
Read Moreराज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 1 नवम्बर को राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव समापन समारोह की मुख्य अतिथि होंगी
समारोह की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री श्री बघेल, रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में शाम 6 बजे आयोजित होगा समारोह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को शाम 6 बजे राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव समापन समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,…
Read Moreमुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से मिली ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता से रेखा नायक का हो सकेगा उपचार
संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के प्रयासों से मिली जरुरतमंद बीमार महिला को ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर. विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण मिथिलेश स्वर्णकार के प्रयासों से शहर के मेटगुडा की निवासी रेखा नायक पिता स्व. भगवान चंद्र नायक को गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण इलाज हेतु प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वेच्छानुदान मद से ढाई लाख रुपए की राशि…
Read Moreभारत रत्न श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित फ़ोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ ली गयी जनसम्पर्क विभाग द्वारा साइंस कॉलेज परिसर स्थित ऑडिटोरियम में 31 अक्टूबर और एक नवम्बर को दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी की पुण्यतिथि और पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ आज साइंस कॉलेज मैदान स्थित ऑडिटोरियम में मुख्य…
Read Moreरायगढ़ जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में…..
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राज्य स्थापना दिवस समारोह, मिनी स्टेडियम में होगा कार्यक्रम रायगढ़, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ 01 नवंबर को संध्या 6 बजे मिनी स्टेडियम, रायगढ़ में होगा। राज्योत्सव का शुभारंभ रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में सांसद रायगढ़ श्रीमती गोमती साय, विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक लैलूंगा श्री चक्रधर सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, महापौर नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू एवं सभापति श्री जयंत ठेठवार विशिष्ट अतिथि होंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग की…
Read More