बिलासपुर, 9 जुलाई 2025/ कबीरधाम निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी चौहान, जो पिछले दो वर्षों से पेट में सूजन और लगातार बढ़ती शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थीं, को सिम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में भर्ती किया गया। मरीज को पिछले 10 दिनों से लगातार उल्टियां हो रही थीं और भोजन ग्रहण करने व मल-मूत्र त्याग में भी असमर्थता थी। परिजनों द्वारा उन्हें सिम्स लाया गया, जहाँ उनकी जांच डॉ. नेहा सिंह के द्वारा की गई। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल भर्ती कर रक्त, मूत्र…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छोटा सा बदलाव, बड़ा लाभ: पॉवर कंपनी के हेल्थ टॉक में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. गोस्वामी ने बताए हृदय रोग से बचाव के सरल उपाय
रायपुर, 9 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में हृदय रोग पर विशेष हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया। अतिथि वक्ता कार्डियोलाजिस्ट डॉ. स्नेहिल गोस्वामी ने कहा कि हम अपनी जीवनशैली पर ध्यान नहीं देते हैं और न ही खानपान पर। इनमें छोटे-छोटे बदलाव करके हम हृदय रोग जैसे बड़े नुकसान से बच सकते हैं। इस अवसर पर प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री एसके कटियार एवं राजेश कुमार शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग ने इस हेल्थ टॉक का आयोजन डंगनिया मुख्यालय…
Read Moreहास्य कविता का सूरज अस्त हुआ! पद्मश्री सुरेंद्र दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने भावुक होकर कहा – ‘हँसी की आवाज़ आज मौन हो गई’
मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- सभी को हँसाने वाला कवि हमें रुलाकर चला गया रायपुर 9 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के जोरा स्थित श्री सालासर बालाजी धाम के सभागार में आयोजित सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. दुबे के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख…
Read Moreसौर ऊर्जा से जगमगाया बस्तर का बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास, बस्तर का धुड़मारास गांव बना विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से गांव में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का हुआ क्रियान्वयन रायपुर, 09 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिला के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने वाला छोटा सा आदिवासी गांव धुड़मारास आज विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में शामिल यह गांव अब पर्यावरणीय संरक्षण और सतत विकास का मॉडल बनकर उभरा है। प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक जीवनशैली से परिपूर्ण यह गांव, अब सौर ऊर्जा के…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया मैनपाट के कमलेश्वरपुर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कहा – ग्रामीणों को मिले समय पर समुचित इलाज
रायपुर, 09 जुलाई 2028/ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमलेश्वरपुर का निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति एवं मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण अंचलों तक बेहतर…
Read Moreदिल्ली से गोवा तक तलाश की दस्तक : पुलिस ने 119 गुमशुदा को लौटाया घर, मां-बेटों का मिलन बना भावुक क्षण, ऑपरेशन तलाश बना उम्मीद की किरण, इंस्ट्राग्राम दोस्ती से गायब महिला हो या मुम्बई में भटके युवा, सूरजपुर पुलिस ने सबको पहुँचाया परिवार तक.
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने ऑपरेशन तलाश अभियान में गुम इंसान दस्तयाबी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व जवानों को किया पुरस्कृत. सूरजपुर. 09 जुलाई 2025 : सूरजपुर जिले की पुलिस द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन तलाश” अभियान ने 119 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल परिजनों से मिलाकर मानवीय सेवा की एक मिसाल पेश की है। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और व्यक्तिगत समर्पण के साथ हर मामले को संवेदनशीलता से हैंडल किया। अभियान में उत्कृष्ट कार्य…
Read Moreमैनपाट में संपन्न हुआ भाजपा का त्रिदिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएँ
जनप्रतिनिधियों के दायित्व निर्वहन में सहायक सिद्ध होगा मैनपाट प्रशिक्षण – मुख्यमंत्री प्रशिक्षण ही भाजपा की रीढ़ है, यही हमारी कार्यशैली की पहचान है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर 9 जुलाई 2025/ प्राकृतिक हरीतिमा से भरपूर सरगुजा संभाग के मैनपाट में भाजपा का त्रिदिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रशिक्षण वर्ग को अत्यंत उपयोगी बताते हुए प्रदेश भाजपा को आयोजन हेतु बधाई दी तथा इस महत्वपूर्ण आयोजन में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं और व्यवस्था में लगे सभी…
Read Moreमैनपाट बना भाजपा विचारधारा का केन्द्र: सांसद-विधायकों को तीन दिवसीय ‘आचार-संहिता’ का प्रशिक्षण, पार्टी की रीति-नीति से लेकर मिशन 2029 तक की गूंज
भाजपा में प्रशिक्षण वर्ग कार्ययोजना और कार्यक्रम का हिस्सा है – किरण सिंह देव विकसित भारत ,विकसित छत्तीसगढ़ की अवधारणा पर प्रशिक्षण वर्ग मील का पत्थर सिद्ध होगा -अरुण साव मैनपाट/अम्बिकापुर/रायपुर, 9 जुलाई 2025 : योग, शारीरिक अभ्यास के साथ प्रारंभ सांसद विधायक प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय दिवस वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने बजट एवं प्रावधान विषय पर और भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष जी ,ने उपस्थित सांसद विधायकों का समग्र मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण वर्ग के समापन कार्यक्रम में सभी उपस्थित सांसद विधायकों को स्मृति चिन्ह प्रदान…
Read Moreस्कूल में पहुंची महिला रक्षा टीम : सोशल मीडिया से लेकर नशा मुक्ति तक, दुर्ग पुलिस ने बच्चों को दी जिंदगी बदलने वाली सीख, छात्रों को बताया डिजिटल अरेस्टिंग और 1930 हेल्पलाइन का महत्व, अभिव्यक्ति ऐप से जोड़ा स्कूल स्टॉफ को, दुर्ग पुलिस का सराहनीय कदम.
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत् दुर्ग पुलिस पहुंची मरोदा स्कूल, अभिव्यक्ति एप का किया गया व्यापक प्रचार प्रसार. छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन एवं साइबर डिजिटल अरेस्टिंग के बारे में किया गया जागरूक. दुर्ग. 09 जुलाई 2025 : दुर्ग जिले में ऑपरेशन “विश्वास” के अंतर्गत महिला रक्षा टीम ने नवीन उच्चतर माध्यमिक शाला टंकी मड़ौदा में छात्रों को साइबर सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, नशामुक्ति और यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया। अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी के साथ-साथ आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों, सोशल…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य को डीएमएफ संबंधी उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा किया गया सम्मानित
खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास एवं पारदर्शिता के लिए छत्तीसगढ़ की सराहनीय पहल को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान रायपुर 9 जुलाई 2025/ भारत सरकार के खान मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। आज नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक दिवसीय “नेशनल डीएमएफ वर्कशॉप” के दौरान केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री के सचिव और खनिज सचिव श्री पी. दयानंद को प्रशस्ति पत्र…
Read More