सिंचाई में ऐतिहासिक क्रांति : 242.80 करोड़ की डैम परियोजना से बदल जाएगी 41 गांवों की किस्मत, डॉ. रमन सिंह की बड़ी जीत, सूखा अब इतिहास बनेगा, लमती फीडर डैम योजना से 1840 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, हजारों किसानों को जीवनदान.

विस अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से 242.80 करोड़ की लमती फीडर डैम परियोजना को मिली स्वीकृति, 41 गांवों की खेती को मिलेगा नया जीवन. राजनांदगांव. 01 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक और सौभाग्यशाली दिन, विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के दृढ़ प्रयासों से 242.80 करोड़ रुपये की लागत वाली लमती फीडर डैम परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। इस योजना से 41 गांवों को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी, जिनमें 10 अत्यंत सूखाग्रस्त गांव भी सम्मिलित हैं।…

Read More

जनगणना 2027 की बड़ी घोषणा! केंद्र की अधिसूचना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने उठाया पहला कदम, जानिए कौन संभालेगा कमान!

अधिसूचना 16 जून को हुई जारी रायपुर, 1 जुलाई 2025: जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 के तहत केंद्र सरकार द्वारा 16 जून 2025 को अधिसूचना क्रमांक क.आ. 2681(अ) के माध्यम से आगामी भारत की जनगणना वर्ष 2027 के आयोजन की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। यह जनगणना भारत सरकार के राजपत्र में 16.06.2025 को प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद सभी राज्य सरकारों को अपनी तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 30 जून 2025 को जारी आदेश…

Read More

स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार की ओर कदम : NHM के अंतर्गत 165 पदों पर नियुक्तियां, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज वितरित करेंगे 165 नियुक्ति पत्र, इतिहास रच गया राजनांदगांव, 165 नियुक्तियां, 17 आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्रियाशील, स्वास्थ्य सेवाओं में नई क्रांति का शुभारंभ.

राजनांदगांव जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऐतिहासिक पहल, 165 पदों पर नियुक्ति पत्रों का होगा वितरण राजनांदगांव. 01 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आज का दिन स्वास्थ्य सेवाओं और युवाओं के भविष्य के लिहाज़ से ऐतिहासिक बन गया। विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत 165 पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इन नियुक्तियों से न केवल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को सरकारी रोज़गार के नए अवसर भी…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की सेवा अवधि में तीन माह का विस्तार, शासन प्रशासन में अनुभव और नेतृत्व को मिली मजबूती

रायपुर, 30 जून 2025: छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी एवं वर्तमान में राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन (बैच 1989) की सेवा अवधि में तीन माह की वृद्धि की गई है। यह निर्णय AIS (DCRB) Rules, 1958 के नियम 16(1) के तहत भारत सरकार, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली की सहमति के पश्चात लिया गया है। श्री जैन की सेवा अवधि 01 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक बढ़ा…

Read More

मंत्रिपरिषद ने दी छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को मंजूरी, वेयरहाउसिंग से लेकर मल्टीमोडल हब तक निवेश को मिलेगा जबरदस्त प्रोत्साहन

रायपुर, 30 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को मंजूरी दे दी गई। इस नई नीति के तहत राज्य सरकार लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए 140 करोड़ रुपये तक की अनुदान राशि और अन्य कई रियायतें देगी। लॉजिस्टिक हब, ड्राइ पोर्ट, इनलैंड कंटेनर डिपो, एयर कार्गाे टर्मिनल और गति-शक्ति कार्गाे टर्मिनल जैसे अधोसंरचना लागत का 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 140 करोड़ रुपये होगी।…

Read More

मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ में 23 वर्षों तक सेवा देने वाले जनसंपर्क उपसंचालक आनंद प्रकाश सोलंकी को दी गई भावभीनी विदाई, 31 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान

रायपुर, 30 जून 2025/ जनसंपर्क विभाग में 31 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले उप संचालक श्री आनंद प्रकाश सोलंकी के सेवानिवृत्ति अवसर पर 30 जून सोमवार को जनसंपर्क संचालनालय में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर संचालक श्री जे एल दरियो, अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा एवं अपर संचालक श्री संजीव तिवारी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री सोलंकी की सेवा, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा के युवाओं को दी प्रेरणा: खूब पढ़ो, आगे बढ़ो, सरकार आपके साथ है – राजधानी रायपुर में आत्मीय मुलाकात से नक्सल प्रभावित युवाओं में जागा नया उत्साह

मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के खिले चेहरे रायपुर 30 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज यहां  मंत्रालय महानदी भवन में बौद्धिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के युवाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं से उनका हाल-चाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें। छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया छत्तीसगढ़ सचिवालय के पंचम तल पर बने 13.90 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक सभागार का लोकार्पण, तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल अब सरकारी बैठकों का नया केंद्र

रायपुर 30 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन के सेक्रेटरी ब्लॉक के पंचम तल पर निर्मित नवीन सभागार का लोकार्पण किया। 13.90 करोड़ रुपये की कुल लागत से निर्मित यह भव्य सभागार सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। 6450 वर्गफुट क्षेत्र में बने इस कॉन्फ्रेंस हॉल की बैठक क्षमता 185 सीटों की है। सभागार आंतरिक विद्युतीकरण, अग्निशमन व्यवस्था, वातानुकूलन, ऑडियो-विजुअल प्रणाली, आंतरिक साज-सज्जा तथा फर्नीचर सहित सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा,…

Read More

किसानों से लेकर कर्मचारियों तक, निवेशकों से लेकर युवाओं तक—छत्तीसगढ़ कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले : धान की जगह मक्का-तिलहन पर मिलेगा लाभ, बनेगा लॉजिस्टिक हब, बनेगा पेंशन और ग्रोथ फंड, होंगे 7 शहरों में रिडेवलपमेंट, नियम होंगे आसान, बढ़ेगा रोजगार व निवेश!

रायपुर, 30 जून 2025 : छत्तीसगढ़ शासन राज्य के समग्र विकास, आर्थिक मजबूती, किसानों के कल्याण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन तथा प्रशासनिक सुधार की दिशा में निरंतर सक्रिय है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्यहित में अनेक दूरगामी और प्रभावशाली निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मंत्रिपरिषद के निर्णय…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात.

राज्य में कोयला उत्पादन, खनन कार्यों की प्रगति, श्रमिकों से जुड़ी सुविधाओं एवं विकास कार्यों पर की गई चर्चा. रायपुर. 30 जून 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य में कोयला खनन एवं उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में राज्य में कोयला उत्पादन, खनन कार्यों की प्रगति, श्रमिकों से जुड़ी सुविधाओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने…

Read More