रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण और न्याय का स्वर्ण युग – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में संगोष्ठी आयोजित मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल प्रमुख वक्ता के रूप में हुए शामिल रायपुर. 29 मई 2025. पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संगोष्ठी की अध्यक्षता की। मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रमुख वक्ता के रूप में संगोष्ठी को संबोधित किया।…

Read More

राज्यपाल श्री डेका ने तीन गांव गोद लिए : गोद लिए गांवों में होगा समावेशी मानव केन्द्रित विकास

रायपुर,29 मई 2025/ राज्यपाल रमेन डेका ने एक नई पहल करते हुए, प्रदेश के तीन गांवों को गोद लेने का संकल्प लिया है। बेमेतरा जिले के टेमरी, गरियाबंद जिले के मड़वा डीह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सोनपुरी गांव को गोद लेने के लिए चयन किया गया है। इन गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं के हेतु समुदाय को शामिल करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय विकास की पहल की जाएगी। इसके लिए पृथक से कोई राशि का आबंटन नहीं किया जाएगा, बल्कि विभिन्न योजनाओं में…

Read More

छत्तीसगढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ : गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को कर रहे हैं पूरा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भैंसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी साढ़े 3 करोड़ की सौगात भैंसा में नवीन पुलिस चौकी खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री ने 110 हितग्राहियों को सौंपी पीएम आवास की चाबी मुख्यमंत्री भैंसा में आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों से हुए रूबरू रायपुर 29 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर जिले के ग्राम भैंसा में आयोजित सुशासन शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 29 मई से 12 जून तक चलने वाले “विकसित…

Read More

गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री साय भैंसा में आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों से हुए रूबरू ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के लिए 10 जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी भैंसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पानी टंकी, हायर सेकेंडरी स्कूल भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹3.5 करोड़ की सौगात नवीन पुलिस चौकी की स्थापना की घोषणा समाधान शिविर में 110 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी रायपुर, 29 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के ग्राम भैंसा में आयोजित सुशासन शिविर में शामिल हुए। इस अवसर…

Read More

जनचौपाल में कोतरारोड़ पुलिस का मिशन : अब गांव की महिलाएं खुद करेंगी सामाजिक बुराइयों का सफाया, अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं की हुंकार, कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम बायंग में महिला समिति बनाकर उठाया बड़ा कदम.

कोतरारोड़ पुलिस की पहल पर ग्राम बायंग में महिला समिति का गठन. अवैध शराब और नशा मुक्ति अभियान को लेकर लिया संकल्प रायगढ़. 29 मई 2025 : कोतरारोड़ पुलिस ने आज ग्राम बायंग में आयोजित जन-चौपाल के माध्यम से एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए महिला समिति का गठन किया। इस समिति का उद्देश्य ग्रामीण अपराध नियंत्रण में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना और अवैध शराब व नशा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरूद्ध सक्रिय जनजागरण अभियान चलाना है। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में महिलाओं ने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आह्वान : युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है” – मुख्यमंत्री साय ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंच से युवाओं में भरा जोश, PSC भ्रष्टाचार पर CBI जांच, युवाओं के हक के साथ नहीं होगा समझौता.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक : युवा शक्ति है राष्ट्र शक्ति – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागरिक अभिनंदन समारोह में हुए सम्मिलित. रायपुर. 29 मई 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम सभागार में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के अंतर्गत आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति है। हमारे देश…

Read More

मुख्यमंत्री साय और मंत्री विजयवर्गीय की रायपुर में सौजन्य भेंट: दोनों ने साझा किए विकास के अनुभव और विचार, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के विकास एजेंडे पर बड़ी चर्चा, छत्तीसगढ़ की संस्कृति के प्रतीक शॉल एवं नंदी भेंट कर किया सम्मान.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने की सौजन्य मुलाकात. रायपुर. 29 मई 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में मध्यप्रदेश शासन के शहरी विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री विजयवर्गीय का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक शॉल एवं नंदी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़…

Read More

आईजी डॉ. शुक्ला ने किया जिला पुलिस रायगढ़ का वार्षिक निरीक्षण: अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, पीड़ितों की सुनवाई हो त्वरित, आईजी  ने दिए ट्रांसफर और फिटनेस पर निर्देश, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित.

परेड की ली सलामी, उत्कृष्ट गणवेशधारी कर्मियों को मिला ईनाम पुलिस सम्मेलन में कर्मियों से संवाद, समस्याओं पर यथोचित निराकरण के निर्देश. अनुशासित रहें, अनुशासन विभाग की नींव, पीड़ितों की शिकायतों पर तुरंत करें कार्यवाही. पुलिसकर्मियों को फिटनेस और परिवार के लिए समय देने की सलाह. रायगढ़. 28 मई 2025 : रायगढ़ पुलिस का वार्षिक निरीक्षण करने पहुँचे बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने परेड ग्राउंड में सलामी ली और उत्कृष्ट गणवेशधारी कर्मियों को सम्मानित किया। सम्मेलन के माध्यम से उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद स्थापित कर उनकी…

Read More

सरगुजा पुलिस की सराहनीय पहल : सरगुजा के बतौली से लापता बालिका को पुलिस ने 15 दिन में किया बरामद, गुमशुदा नाबालिग बालिका को दिल्ली से दस्तयाब कर सौंपा परिजनों को.

थाना बतौली पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को दिल्ली से किया गया दस्तयाब, पैसा कमाने दिल्ली भागी थी नाबालिग,   अम्बिकापुर. 28 मई 2025 : सरगुजा जिले के थाना बतौली क्षेत्र से लापता एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने दिल्ली से दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सायबर सेल व बतौली पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी सहायता से बालिका की लोकेशन ट्रेस की और दिल्ली जाकर उसे सही सलामत खोज निकाला। बालिका ने पुलिस को…

Read More

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से करें कार्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री ने बालोद, नारायणपुर एवं कांकेर जिले के अधिकारियों की बैठक ली रायपुर, 28 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय, बालोद के सभाकक्ष में बालोद, नारायणपुर एवं कांकेर जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…

Read More