परीक्षा की तैयारी में लापरवाही नहीं चलेगी! डीईओ ने तीन स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को दिए बेहतर प्रदर्शन के टिप्स, साफ-सफाई और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर भी सख्ती दिखाई

डीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण,बोर्ड परीक्षा मे बेहतर प्रदर्शन हेतु छात्रों को किया प्रोत्साहित बलौदाबाजार भाटापारा : जिला शिक्षा अधिकारी  एस. के. गेंदले ने.आज जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल तेलासी, सेजेस (स्वामी आत्मानंद) लवन और हाई स्कूल डोंगरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीईओ  ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से सीधे संवाद किया, उनकी पढ़ाई-लिखाई का स्तर जांचा और शिक्षकों से शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली।उन्होंने  10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं से विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा जीवन की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा…

Read More

किसानों की शिकायतों पर अब नहीं होगी देरी! धान खरीदी को लेकर जिला कंट्रोल रूम की कलेक्टर ने की औचक जांच, कर्मचारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश, 15 नवंबर से 181 केंद्रों में शुरू होगी खरीदी

धान खरीदी को लेकर जिला कंट्रोल रूम अलर्ट, कलेक्टर ने किया निरीक्षण सूचना और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा हमेशा सतर्क रहने के दिए निर्देश बलौदाबाजार भाटापारा : खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर से शुरू होने जा रही है। इसे लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है।…

Read More

हीराकुंड एक्सप्रेस को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, अब 20807/20808 नहीं बल्कि इन नए नंबरों से चलेगी ट्रेन! 5 जनवरी से लागू होगी नई व्यवस्था, टिकट बुकिंग में यात्रियों को रखना होगा खास ध्यान

05 जनवरी 2027 से विशाखापटनम-अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस नए नंबर के साथ होगी संचालित, समय-सारिणी एवं ठहराव पूर्ववत रहेंगे | बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 20807/20808 विशाखापटनम-अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस को नए नंबर के साथ संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत विशाखापटनम से 05 जनवरी 2027 से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम–अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस नए ट्रेन नंबर 18513 के साथ तथा अमृतसर से 09 जनवरी 2027 से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर–विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस नए ट्रेन नंबर 18514 के साथ संचालित…

Read More

भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को नमन, रेल भवन में जुटे रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी! जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासी अधिकारों, सम्मान और स्वतंत्रता संघर्ष में उनके ऐतिहासिक योगदान को किया गया याद

रेल मंत्रालय ने भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित कर जनजातीय गौरव दिवस मनाया बिलासपुर : रेल मंत्रालय ने आज नई दिल्ली के रेल भवन में महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और पूजनीय राष्ट्रीय नायक भगवान बिरसा मुंडा को दीप प्रज्वलित करके और पुष्पांजलि अर्पित करके जनजातीय गौरव दिवस मनाया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान बिरसा मुंडा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके असाधारण योगदान तथा ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध उनके साहसी प्रतिरोध को याद किया। उन्होंने आदिवासी समुदायों के अधिकारों, गरिमा और कल्याण…

Read More

अब पेंशनर्स को नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर! बिलासपुर रेल मंडल की विशेष पहल, स्टेशनों पर ही बन रहे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र और मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं

बिलासपुर मंडल में पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित रायगढ़ एवं चांपा स्टेशन में आयोजित शिविर में 59 से अधिक पेंशनर्स के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बिलासपुर :  दक्षिण पूर्व मध्य रेल, बिलासपुर मंडल द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की सुविधा एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए 01 से 30 नवंबर 2026 तक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) बनाने एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनर्स को जीवन प्रमाण…

Read More

रेल हादसों को रोकने के लिए अकलतरा स्टेशन पर जुटे रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी, संरक्षा नियमों की अनदेखी और शॉर्टकट अपनाने पर दी गई सख्त नसीहत… स्पेड से लेकर आपदा प्रबंधन तक, हर अहम पहलू पर हुआ विशेष प्रशिक्षण

अकलतरा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन | संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को सर्तकता एवं सजगता के साथ कार्य करने का दिया गया परामर्श | बिलासपुर : मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के मार्गदर्शन में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में सजगता के साथ संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जा रहा है | इसी कड़ी में आज दिनांक 13 नवम्बर 2026 को अकलतरा स्टेशन में वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी मनीष अग्रवाल तथा…

Read More

बेटियों को उनके अधिकारों से रूबरू कराने स्कूल पहुंचीं विशेषज्ञ, घरेलू हिंसा से लेकर साइबर अपराध तक दी गई अहम जानकारी… ‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ अभियान से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जांजगीर-चांपा : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरिया में ‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर ने छात्राओं को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005,…

Read More

कैंसर की दवाएं खरीदने से पहले जरूर जांच लें नई कीमतें, सरकार ने 137 औषधियों पर लागू किया ट्रेड मार्जिन नियंत्रण… अधिक वसूली और दवा नहीं मिलने पर जारी किए हेल्पलाइन नंबर

137 कैंसर रोधी औषधियों की संशोधित कीमतें 09 नवंबर 2026 से प्रभावी अधिक मूल्य वसूली अथवा औषधि की अनुपलब्धता की शिकायत कराएँ दर्ज रायपुर : राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA), भारत सरकार द्वारा 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी औषधियों पर Trade Margin Rationalisation (TMR) लागू किया गया है। इसके अंतर्गत औषधियों के संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) दिनांक 09.11.2026 से प्रभावशील हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में संशोधित कीमतों का लाभ कैंसर रोगियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से CGPMRU द्वारा संबंधित औषधि विक्रेताओं, अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों को संशोधित MRP का अनुपालन…

Read More

किस करमा दल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से जीता जिला स्तर का खिताब? खजुरी के जय महामाया दल ने मारी बाजी, 16 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे विजेता कलाकारों का सम्मान

मांदर की थाप पर थिरके करमा दल, खजुरी का जय महामाया दल बना जिला विजेता विधायक सुशांत शुक्ला ने किया शुभारंभ, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलाकारों का बढ़ाया उत्साह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 16 नवंबर को विजेता दलों को करेंगे सम्मानित बिलासपुर : जरहाभांठा स्थित पीएमटी आदिवासी छात्रावास भवन परिसर में जिला स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कलेक्टर संजय अग्रवाल भी कलाकारों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। अतिथियों और दर्शकों ने मांदर की थाप, पारंपरिक गीतों और लयबद्ध कदमों के साथ…

Read More

कभी दुर्गम रास्तों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझती थीं बैगा-बिरहोर बस्तियां, अब पीएम जनमन ने बदली तस्वीर… 806 परिवारों को पक्के मकान, 50 बसाहटों तक पहुंचा मोबाइल नेटवर्क

बिलासपुर : जनजातीय गौरव का अर्थ अपनी संस्कृति, परंपराओं और इतिहास पर गर्व करने के साथ ऐसे भविष्य का निर्माण भी है, जिसमें जनजातीय परिवारों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 15 नवंबर को मनाया जाने वाला जनजातीय गौरव दिवस इसी संकल्प को साकार करने का अवसर है। बिलासपुर जिले की बैगा और बिरहोर बस्तियों में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान—पीएम जनमन के अंतर्गत हुए कार्य इस संकल्प को धरातल पर उतार रहे हैं। पक्के घरों से लेकर बस्तियों तक…

Read More