रेल के माध्यम से कश्मीर घाटी पहुंची ऑटोमोबाइल की पहली खेप नईदिल्ली/बिलासपुर. 04 अक्टूबर 2025 : 3 अक्टूबर 2025 को भारतीय रेलवे ने कश्मीर घाटी में पहली बार ऑटोमोबाइल की खेप अनंतनाग गुड्स टर्मिनल तक पहुँचाकर नया इतिहास रचा। हरियाणा के मानेसर से चली यह रेक, विश्व के सबसे ऊँचे चिनाब आर्च ब्रिज को पार करती हुई घाटी पहुँची। यह घटना न केवल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स को बढ़ाएगी, बल्कि कश्मीर में औद्योगिक, वाणिज्यिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगी। यूएसबीआरएल परियोजना की सफलता और सेब पार्सल ट्रेनों की शुरुआत…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
जगदलपुर एयरपोर्ट पर अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत, मूरिया दरबार और लाल बाग प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
जगदलपुर, 04 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुँचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री मूरिया दरबार, लाल बाग में प्रदर्शनी का अवलोकन, बस्तर दशहरा लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री के साथ में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप,…
Read Moreपुलिस की महिला सशक्तिकरण की मिसाल : महिला पुलिस के जज़्बा को सलाम ! नवरात्रि सुरक्षा में रायगढ़ पुलिस का अद्भुत योगदान, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ‘दुर्गा वाहिनी’ को दशहरे पर किया सम्मानित.
रायगढ़ की महिला पुलिस ‘दुर्गा वाहिनी’ को दशहरे पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सम्मानित रायगढ़. 3 अक्टूबर 2025 : दशहरे के अवसर पर मिनी स्टेडियम में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ पुलिस की महिला बल ‘दुर्गा वाहिनी’ को विशेष सम्मान से नवाज़ा। मंत्री ने महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र और सम्मान चिन्ह प्रदान करते हुए उनकी नवरात्रि पर्व में सुरक्षा व्यवस्था और महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। महिला पुलिस टीम ने दिन-रात दुर्गा पंडालों, डांडिया और गरबा स्थलों में पेट्रोलिंग…
Read Moreमाई दंतेश्वरी की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों 65 लाख महिलाओं के बैंक खातों में महतारी वंदन की 20वीं किश्त का 606.94 करोड़ रुपये का होगा अंतरण
माई दंतेश्वरी की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के हाथों मिलेगी महतारी वंदन की सौगात महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त होगी जारी:65 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 606.94 करोड़ रुपये का होगा अंतरण रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह 4 अक्टूबर को माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि अंतरित करेंगे। महतारी वंदन…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने करमा परब पर्व 2025 में की भगवान करमा राजा की पूजा, कहा – यह हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करमा परब पर्व 2025 में हुए शामिल रायपुर 3 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी स्थित अखिल भारतीय वनवासी आश्रम परिसर में उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ रायपुर द्वारा आयोजित करमा पूजा परब 2025 महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान करमा राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read Moreकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर आगमन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत – जगदलपुर प्रवास पर होंगे शामिल
रायपुर 03 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम ,पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, आईजी…
Read Moreमहिला स्वास्थ्य में छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक कीर्तिमान: 22 लाख जांच, 5 लाख अनीमिया टेस्ट और लाखों को मिला नया जीवन
छत्तीसगढ़ में महिला स्वास्थ्य को मिला नया आयाम, बढ़ी ग्रामीण अंचलों में जागरूकता स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान: 31 हज़ार शिविरों में 22 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच नवरात्रि में जुड़ा स्वास्थ्य का संकल्प – महिलाओं ने लिया जागरूकता का व्रत 36 हज़ार से अधिक हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदना व पीएम-जय कार्ड का वितरण 5 लाख अनीमिया जांच, 1.91 लाख गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग: 2.72 लाख सिकल सेल, 3.72 लाख टीबी जांच, 67 हजार बच्चों का किया गया टीकाकरण रायपुर 3 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय…
Read Moreगुरु घासीदास बाबा के आदर्शों पर चलकर बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संकल्प, 162 करोड़ की योजनाओं का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री श्री साय भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में हुए शामिल: 162 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के 16 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों पर चलकर बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों में ही छिपा है मानवता और समानता का मार्ग : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने की मेला स्थल पर डोम निर्माण एवं तेलासी-भंडारपुरी मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के…
Read Moreछत्तीसगढ़ की दीदियां बनीं आत्मनिर्भरता की ब्रांड एंबेसडर : लखपति दीदियों की सफलता हजारों महिलाओं के लिए बनेगी प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लखपति दीदी बनाने के संकल्प से महिलाएं बनी आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/ महिलाएं आज जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। तकनीक ने पूरी दुनिया के उत्पादों को फिंगरटिप्स पर ला दिया है और अब डिजिटल माध्यम से वैश्विक बाजार तक पहुँचना संभव हो गया है। इसी उद्देश्य से बिहान की दीदियों को डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि छत्तीसगढ़ के उत्पाद देश और दुनिया के बाजारों तक पहुँच सकें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…
Read Moreघरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : रात में ‘डेथ ज़ोन’ बनी सड़कों पर अब दिखेगी रोशनी ! हादसों पर लगेगी लगाम ! अब सड़क पर टकराने से पहले ही दिखेंगे मवेशी, घरघोड़ा पुलिस ने चलाया अनोखा रेडियम कॉलर अभियान.
सड़क सुरक्षा में घरघोड़ा पुलिस की सराहनीय पहल, मवेशियों के गले में लगाए गए रेडियम कॉलर टैग रायगढ़. 3 अक्टूबर 2025 : रायगढ़ जिले की घरघोड़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा को नई दिशा देने के लिए अभिनव कदम उठाया है। सड़क पर आवारा मवेशियों के कारण बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस ने इन मवेशियों के गले में रेडियम लगे कॉलर टैग लगाए हैं। रात के समय वाहन चालकों को दूर से ही मवेशियों की मौजूदगी का संकेत मिल सकेगा, जिससे हादसों में कमी आने की उम्मीद है। पुलिस की…
Read More