रायपुर 17 जुलाई 2025/ नक्सलवाद से प्रभावित बस्तर अंचल का एक नाम जो आज उम्मीद और बदलाव की मिसाल बनकर उभरा है – वह है माडवी अर्जुन। सुकमा जिले के अति-दुर्गम और माओवादी हिंसा से वर्षों त्रस्त रहे पूवर्ती गांव के इस बालक ने जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा (दोरनापाल) में छठवीं कक्षा में चयन पाकर इतिहास रच दिया है। यह केवल एक छात्र की जीत नहीं, बल्कि उस उम्मीद का संकेत है जो अब बस्तर के कोने-कोने में अंकुरित हो रही है। माडवी अर्जुन जिस पूवर्ती गांव का रहने वाला…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
बिलासपुर पुलिस ने ई-साक्ष्य ऐप से किया विवेचना का नया आग़ाज़ : अब हर साक्ष्य रहेगा डिजिटल लॉक में, जांच में लापरवाही की अब नहीं गुंजाइश, ई-साक्ष्य ऐप से विवेचना के हर कदम पर रहेगी पुलिस की डिजिटल निगरानी.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा दिए गए निर्देश पर विवेचकों को दिया गया ई-साक्ष्य ऐप का प्रशिक्षण बिलासपुर. 17 जुलाई 2025 : बिलासपुर पुलिस अब पारंपरिक विवेचना से आगे बढ़कर डिजिटल युग में कदम रख चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले के समस्त विवेचकों को ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से आपराधिक मामलों में डिजिटल साक्ष्य संग्रहण की गहन ट्रेनिंग दी गई। यह ऐप न केवल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का माध्यम है, बल्कि नई दंड संहिताओं के तहत विवेचना में पारदर्शिता और समयबद्धता…
Read Moreछत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में जुड़ा नया अध्याय : मुख्यमंत्री ने मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
प्रदेश को शीघ्र मिलेंगे 851 नए एंबुलेंस:प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए होगी एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था रायपुर, 17 जुलाई 2025// प्रदेश के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण हेतु राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा आमजन तक पहुँचाने की दिशा में उठाया गया यह कदम ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया।…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर के सुमधुर भजनों से हुआ राममय
रायपुर, 16 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर आज सुप्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर के सुमधुर भजनों से राममय हो गया।छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में सुश्री मैथिली ठाकुर ने प्रभु श्रीराम के भक्ति भाव से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। अपने गायन के दौरान उन्होंने “श्रीराम को देखकर जगत जननी नंदनी…”, “मेरे झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे…”, “मेरे राम की कृपा से सब काम हो…
Read Moreयुक्तियुक्तकरण से स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सशक्त — शिक्षकों का कोई भी पद समाप्त नहीं किया गया है
राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप प्रदेश में हुआ स्कूल और शिक्षक युक्तियुक्तकरण रायपुर, 16 जुलाई 2025/ शिक्षा की गुणवत्ता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और नीति-आधारित दृष्टिकोण के साथ संपन्न की गई है। इस प्रक्रिया में शिक्षकों के किसी भी पद को समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और संगठित किया गया है। राज्य में…
Read Moreराजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर लोकहित और लोक कल्याण को दें प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका
राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में उत्कृष्टता अलंकरण समारोह संपन्न उत्कृष्ट विधायक के रूप में श्रीमती भावना बोहरा और श्री लखेश्वर बघेल सम्मानित उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए डॉ. राकेश कुमार पाण्डेय, श्री योगेश मिश्रा और श्री विश्वप्रकाश पुरेना पुरस्कृत रायपुर. 16 जुलाई 2025. राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित “उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप…
Read Moreराजनांदगांव को मिली 63 करोड़ 65 लाख से अधिक के विकास सौगात, नगरीय क्षेत्रों में होंगे आधारभूत निर्माण कार्य, विधायक डॉ रमन सिंह ने जताया मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री का आभार
राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र को मिली शहरी विकास की सौगात लगभग 63 करोड़ 65 लाख से अधिक की स्वीकृत योजनाओं से बदलेगा नगरों का स्वरूप राजनांदगांव, 16 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह के अथक प्रयासों से राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के नगर क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे क्षेत्र की अधोसंरचना सुदृढ़ होगी और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं…
Read Moreदलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी एवं कपास की फसल लेने वालों को भी मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ, प्रति एकड़ दस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी, कृषि विभाग ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश
रायपुर. 16 जुलाई 2025/ राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना का फायदा धान के अलावा दलहन, तिलहन, मक्का, लघु धान्य फसल, कोदो, कुटकी, रागी एवं कपास की फसल लेने वाले किसानों को भी मिलेगा। उन्हें प्रति एकड़ दस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। राज्य शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग ने योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कृषि विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित होने से मौसमीय प्रतिकूलता एवं कृषि आदान लागत में वृद्धि…
Read Moreकोण्डागांव की बालिका ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
रायपुर 16 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की बालिका रंजीता कोरेटी ने ताइपे (ताईवान) में आयोजित एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद बालगृह बालिका कोण्डागांव की रंजीता ने कई देशों के खिलाड़ियों को पराजित करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर रंजीता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह न केवल कोण्डागांव जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अत्यंत…
Read Moreछत्तीसगढ़ में मलेरिया के खिलाफ निर्णायक बढ़त — 61.8% बिना लक्षण वाले मरीज समय पर पहचाने गए
बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा-सुकमा में शासन की रणनीति सफल — दूरस्थ अंचलों में भी पहुँच रही स्वास्थ्य सेवा सक्रिय निगरानी, घर-घर स्क्रीनिंग और सामुदायिक भागीदारी से गढ़ा नया स्वास्थ्य मॉडल रायपुर, 16 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान (12वां चरण) की अब तक की प्रगति से स्पष्ट है कि राज्य शासन की घर-घर स्क्रीनिंग रणनीति और सक्रिय जनसंपर्क के माध्यम से मलेरिया की जड़ पर प्रहार किया जा रहा है। 25 जून से 14 जुलाई 2025 तक हुए सर्वेक्षण में 1884 मलेरिया पॉजिटिव मरीजों की पहचान…
Read More