अशोक बजाज ने भलेरा की घटना की उच्च स्तरीय जांच तथा घायलों को 5-5 लाख रुपया देने की मांग की

समदर्शी न्यूज़ रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने विधायक धनेंद्र साहू के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान आरंग विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम भलेरा में स्कूल के प्रार्थना शेड गिरने की घटना पर चिंता प्रकट करते हुए, इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। श्री बजाज ने बताया कि लोकार्पण के दौरान स्कूल का प्रार्थना शेड गिर जाने से दर्जनों ग्रामीण हताहत हुए है। उन्होंने सभी घायलों का समुचित उपचार करने तथा उन्हें मुआवजा के तौर पर 5-5 लाख रुपये देने की मांग की है।

Read More

रायपुर जिला की विधानसभाओं में 271.32 करोड़ रुपए के 41 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया मुख्यमंत्री ने

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 27 जिलों में लगभग 2800 करोड़ रूपए लागत के 332 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. जिसमें रायपुर जिला में आज 271.32 करोड़ रुपए के 41 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। रायपुर जिला के पश्चिम विधानसभा में जिन कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया उनमे हीरापुर जरवाय के अंतर्गत यदुवंशी चौक से नहर किनारे जरवाय-अटारी मार्ग तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण (कार्य वर्ष 2020-21) की लागत 286.35…

Read More

मुख्यमंत्री ने बोरगांव सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया, कहा परिजनों को हर संभव सहायता

समदर्शी न्यूज़ रायपुर कोण्डागांव जिले के बोरगांव में सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना में मृत लोगों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायल लोगों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। बोरगांव में स्कार्पियो और ऑटो की टक्कर में सात लोगों की मृत्यु तथा 6 लोग घायल हुए हैं।

Read More

सीआरपीएफ व सुकमा जिला पुलिस बल की संयुक्त कार्यवाही में दो नक्सली गिरफ्तार, न्यायालय से भेजे गये जेल

थाना तोंगपाल क्षेत्रान्तर्गत आम नागरिक की हत्या एवं उसकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार कर पीटने की घटना में शामिल एक तथा नक्सली पाम्पलेट के साथ एक कुल दो नक्सली आरोपी गिरफ्तार समदर्शी न्यूज ब्यूरो सुकमा, जिला सुकमा में सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर, डी.टी.बनर्जी, उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ (परिचालन जगदलपुर रेंज) के मार्गदर्शन एव. सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को नक्सली आरोपियों की उपस्थिति की मुखबीर से मिली सूचना पर थाना तोंगपाल से पी. मनोज कुमार…

Read More

माहेश्वरी समाज का संगठन आपके द्वार टीम पहूंची कुनकुरी, हुआ आत्मीय स्वागत

सामाजिक समरसता को बढ़ाने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने का किया जा रहा प्रयास सागर जोशी, समदर्शी न्यूज, कुनकुरी जशपुर जिला माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में संचालित अभियान संगठन आपके द्वार के कुनकुरी आगमन पर महेश भवन कुनकुरी में सभा एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन से सामाजिक समरसता को बढ़ाने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया। महासभा के संगठन मंत्री अजय काबरा व युवा संगठन के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री राजेश…

Read More

144 करोड़ 95 लाख 45 हजार रूपए के विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिले को दी सौगात

लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, आज लोक निर्माण विभाग के 144 करोड़ 95 लाख 45 हजार रूपए के 31 विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य शासन द्वारा सामाजिक क्षेत्र निर्माण के अंतर्गत सुविधाओं एवं विकास योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन की चुनौतियां सामने आई लेकिन इसके बावजूद विकास कार्य चलते रहे। जून माह में कोरोना का प्रभाव कम होते ही विकास कार्यों में गति…

Read More

गुणवत्तामूलक कार्य ही अच्छे अभियंता की पहचान- डॉ.डहरिया

मंत्री डॉ. डहरिया शामिल हुए अर्बन इंजीनियर संघ के कार्यक्रम में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अभियंता दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ अर्बन इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने इंजीनियरों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह एक चिकित्सक का पेशा जिम्मेदारियों से और किसी के जीवन से जुड़ा होता है, उसी तरह इंजीनियरों का कार्य भी अंधोसंरचना के साथ विकास से जुड़ा होता है।…

Read More

भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मुख्यमंत्री ने मंगल कामना

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर अपने भिलाई निवास में विराजे भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। दस दिनों तक चले गणेशोत्सव में प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। आज विसर्जन के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई।

Read More

क्षेत्र में टीकाकरण की बढ़ी रफ़्तार, एक ही दिन में 30 हजार से अधिक लोगों ने कराया कोविड टीकाकरण

मानपुर के सुदूर वनांचल की 95 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती सलको बाई ने कोरोना टीके का दूसरा डोज लगवाकर जागरूकता की मिसाल प्रस्तुत की त्यौहारों के दृष्टिगत टीकाकरण कराने के साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल का करें पालन – कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कोविड-19 से सुरक्षा के लिए सुरक्षित टीका सुरक्षित परिवार जनअभियान के अंतर्गत 18 सितम्बर शनिवार को एक ही दिन में 30 हजार से अधिक लोगों ने कोविड टीकाकरण कराया है। जिले में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है। जिले में महिलाओं एवं बुजुर्गो की टीकाकरण में अपनी विशेष सहभागिता से जागरूकता…

Read More

ढाई करोड़ रुपए से अधिक के विकासकार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण, बढ़ेगी मंदिर हसौद की पहचान

क्षेत्र में सामुदायिक भवन, सड़क, सीसी रोड़ निर्माण सहित अन्य कार्य लगातार स्वीकृत कर विकास को दे रहे है गति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग विकासखण्ड़ के नवगठित नगर पंचायत मंदिर हसौद में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंदिर हसौद क्षेत्र की पहचान पहले से हैं। नगर पंचायत बनने के बाद विकास कार्यों की स्वीकृति के साथ लोकार्पण एवं भूमिपूजन से…

Read More