भोरमदेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टेका माथा! भगवान भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय के साथ विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंच दिवसीय महा चतुर शुद्धि सहस्र कलशम् महाअनुष्ठान में भी सम्मिलित हुए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर प्रदेश की…

Read More

स्पान संवर्धन योजना बनी बस्तर की महिला किसान की सफलता की कहानी, मनकी बघेल ने 2 महीने में कमाए 15 हजार रुपये

बस्तर की मनकी बघेल ने स्पान संवर्धन योजना से 2 माह में कमाए 15 हजार रुपये अब अंगुलिका उत्पादन से बढ़ाएंगी आमदनी रायपुर : स्पान संवर्धन योजना छत्तीसगढ़ शासन के मत्स्य पालन विभाग द्वारा चलाई जा रही एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मछली बीज (स्पान) का स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ाना, आदिवासी और स्थानीय मत्स्य कृषकों को वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन सिखाना और उनकी आय में वृद्धि करना है। योजना के तहत मत्स्य कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त मछली बीज (स्पान) और नर्सरी जाल बिल्कुल मुफ्त…

Read More

एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता सिल्वर, पूरे छत्तीसगढ़ को किया गौरवान्वित, डीआईजी-एसएसपी ने दी बधाई, छत्तीसगढ़ पुलिस का बढ़ाया सम्मान.

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता, अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलक और छत्तीसगढ़ पुलिस की सहायक उप-निरीक्षक (ASI) सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव को डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई. अम्बिकापुर : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में छत्तीसगढ़ पुलिस की सहायक उप-निरीक्षक (ASI) और अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई देते हुए इसे…

Read More

सरगुजा में अचानक पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बैंक-एटीएम और ज्वेलर्स दुकानों पर औचक जांच,, संदिग्धों से कड़ी पूछताछ से मचा हड़कंप, हर संदिग्ध गतिविधि अब पुलिस की नजर में, हाई-टेक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश.

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को बैंक, एटीएम एवं ज्वेलर्स दुकान का औचक निरीक्षण करने दिए गए थे दिशा निर्देश. पुलिस टीम द्वारा जिले भर में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर बैंक, एटीएम, ज्वेलर्स दुकान में तैनात गार्ड को मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने किया गया निर्देशित. वित्तीय संस्थानों एवं ज्वेलर्स दुकानों में हाई फ्रीक्वेंसी के सीसीटीवी कैमरे लगाने समेत एटीएम में सुरक्षा गार्ड की तैनाती एवं आपातकालीन अलार्म सिस्टम लगाने किया गया निर्देशित. अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस ने जिलेभर में अपराधों पर प्रभावी अंकुश…

Read More

‘प्रकृति का ख्याल रखें, आपदा के लिए तैयार रहें’ अभियान के तहत पावर कंपनी में जागरूकता कार्यक्रम, कर्मचारियों को मिला तनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण

प्रकृति का ख्याल रखें, आपदा के लिए तैयार रहें – अभियान के तहत पावर कंपनी में हुआ जागरूकता कार्यक्रम रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग द्वारा ‘प्रकृति का ख्याल रखें, आपदा के लिए तैयार रहें’ अभियान के अंतर्गत आज सेवा भवन, में विशेष जागरूकता एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बीके माधुरी दीदी (सदस्य साइंटिस्ट, इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट विंग सी ई ए) ने पर्यावरण संरक्षण, आपदा पूर्व तैयारी, मानसिक संतुलन एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण विषय पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।…

Read More

BREAKING: स्मार्ट मीटर पर सबसे बड़ा खुलासा! लाखों उपभोक्ताओं के सर्वे ने सोशल मीडिया के दावों की उड़ाई धज्जियां

स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज रायपुर : स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों और अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगे घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत का तीन माह का तुलनात्मक अध्ययन कराया है। मई, जून और जुलाई 2026 की खपत के विश्लेषण में यह सामने आया कि अधिकांश उपभोक्ताओं…

Read More

राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता रजत पदक, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दी बधाई

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने फ़ोन पर रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी को बधाई दी, साथ भी उनके परिवार को इस जीत पर शुभकामनाएं व्यक्त की हैं राजनांदगांव : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में राजनांदगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव द्वारा रजत पदक जीतकर देश एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। डॉ. रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि “कॉमन वेल्थ गेम्स…

Read More

रायपुर में इतिहास रचेगा पहला स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में खेलों के भविष्य का बनेगा बड़ा रोडमैप

छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को देंगे प्रोत्साहन राशि उप मुख्यमंत्री अरुण साव कॉन्क्लेव का करेंगे शुभारंभ रायपुर : छत्तीसगढ़ में पहली बार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन 28 जुलाई को किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के कोर्टयार्ड-बाइ-मेरियट होटल में आयोजित कॉन्क्लेव में देशभर के खेल प्रशासक,…

Read More

विश्व मंच पर गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम! ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री बोले—हर बेटी के लिए प्रेरणा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया देश का गौरव, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विश्व स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ज्ञानेश्वरी…

Read More

जल जीवन मिशन 2.0 को मिलेगी नई रफ्तार! दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ के सांसदों की हाईलेवल बैठक

जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन छत्तीसगढ़ सदन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर : नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सोमवार शाम जल जीवन मिशन (जे.जे.एम.) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव सहित राज्य के लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद उपस्थित रहे। बैठक में सांसदों के संसदीय क्षेत्रों में जल जीवन…

Read More