कलेक्टर ने आपदा प्रभावितों के लिए 42 लाख 13 हजार 507 रूपए की सहायता राशि जारी की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़, डोंगरगढ़ तथा मोहला तहसील के आपदा प्रभावितों के लिए सहायता अनुदान राशि 42 लाख 13 हजार 507 रूपए जारी किया है। अंबागढ़ चौकी तहसील को एक व्यक्ति के तालाब में डुबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, 7 आंधी तुफान अतिवर्षा से 7 मकान आंशिक क्षति होने पर 19 हजार 200 रूपए, आंधी तुफान से पशु कोठा क्षति होने पर 1500 रूपए, आग से 3 धान फसल क्षति होने पर 22…

Read More

कलेक्टर ने शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण महाभियान के लिए अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड-19 के शत प्रतिशत टीकाकरण कार्य के लिए तहसीलवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इस अभियान में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तथा अन्य सभी मैदानी अधिकारी-कर्मचारी को शामिल करते हुए कार्यक्रम तैयार कर शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण का कार्य पूर्ण कराया जाना है। टीकाकरण महाभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों की तहसीलवार ड्यूटी लगाई गई है। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी को खैरागढ़, छुईखदान, संयुक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र…

Read More

सफलता की कहानी: गौमाता स्व सहायता समूह की महिलाएं बन रही है प्रेरणा स्त्रोत

ताराशिव गौठान में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित, अब तक 8 लाख रुपए से अधिक का किया जा चुका है व्यवसाय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, जिले के तिल्दा विकासखंड के अंतर्गत ताराशिव गौठान में गौमाता स्व सहायता समूह की महिलाएं गोधन न्याय योजना से जुड़ कर आय अर्जित कर रही हैं। गौठान में कई तरह की व्यवसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं जिसमें वर्मी खाद बनाने, केचुआं उत्पादन, मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, तिल एवं अन्य फसल, कीटनाशक बनाने तथा कैंटीन संचालन आदि शामिल हैं। समूह की अध्यक्ष उमा साहू…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को, बुजुर्गों के लिए होंगे कई कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर पर राज्य शासन के समाज कल्याण विभाग के द्वारा बुजुर्गों के प्रति समाज में सम्मानजनक वातावरण विकसित करने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय आयोजन होगा, जिसमें खेल, साहित्य, संगीत, अभिनय, नृत्य, गायन, वादन, कोरोना वारियर्स के रूप में ख्याति प्राप्त वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर बुजुर्गों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। विभाग द्वारा सभी जिलों में अधिकारियों से बुजुर्गों के लिए 25 सितम्बर तक जिला स्तरीय…

Read More

छ.ग. आये राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पिता की तबियत ख़राब होने से लौटे बनारस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, गुरूवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा सर्किट हाउस रायपुर छत्तीसगढ़ में ओबीसी समुदाय के विभिन्न लोगों की शिकायतों की जनसुनवाई की गई तथा छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय अध्यक्ष डॉक्टर भगवान लाल साहनी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल के पिताजी को ब्रेन हेमरेज होने के कारण उन्हें आज सुबह फ्लाइट से वापस बनारस जाना पड़ा।

Read More

घरेलू गैस सिलेंडर से गैस निकासी मामला, 191 नग सिलेंडर में मिला 272 किलो गैस कम, हर सिलेंडर से निकला 1 से 2 किलो गैस, प्रबंधक से 1171 सिलेंडर जप्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, अमर गैस एजेंसी बिरगांव के स्टाफ कर्मचारी द्वारा अपने ही गैस एजेंसी के घरेलू और व्यवसायिक सिलेंडर से गैस चोरी के मामले में  खाद्य विभाग के द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए  1171 नग गैस सिलेंडर द्रवित पेट्रोलियम (प्रदाय औऱ वितरण विनियमन) आदेश 2000  औऱ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध करने की कार्यवाही  की जा रही है। जिला खाद्य नियंत्रक श्री तरुण राठौर ने बताया कि खाद्य विभाग को लगातार इस बात की शिकायत मिल  रही थी कि   बिरगावं में घरेलू गैस सिलेंडर में…

Read More

मनाही के बावजूद जानबूझकर हाथी के विचरण मार्ग पर आवाजाही करने वाले व्यक्ति के खिलाफ होगी अब सख्त कार्रवाई

वन मंत्री श्री अकबर ने मानव-हाथी द्वंद पर नियंत्रण तथा प्रबंधन की समीक्षा की राज्य में बेहतर निगरानी के लिए 12 हाथियों पर जल्द होगा रेडियो कॉलरिंग का कार्य वर्तमान में 14 दलों में 266 हाथी जंगलों में कर रहे विचरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य में मानव-हाथी द्वंद पर नियंत्रण के लिए हाथी के पास तथा उनके विचरण मार्ग में मनाही के बावजूद जान-बूझकर आवा-जाही करने वाले व्यक्ति के खिलाफ अब वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद…

Read More

संवेदनशील मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल : गंगा और अरूण को तत्काल मिली अध्ययन और आवास की सुविधा

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ेंगे दोनों बच्चे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल से आज दो गरीब बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो गया है। अब ये दोनों बच्चे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम में पढ़ेंगे साथ ही साथ उनके परिवार को भी छत मिल गयी है। मुख्यमंत्री को एक समाचार पत्र के माध्यम से आठ वर्ष की बालिका कुमारी गंगा साहू और छह वर्ष के बालक अरूण साहू के बारे में पता चला। श्री बघेल ने तुरंत बिलासपुर कलेक्टर डॉ.…

Read More

‘युवोदय’ के एक साल पूरे, बस्तर की पहचान बन गढ़े कई मील के पत्थर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, कहते हैं युवा शक्ति हर कार्य कर सकती है। नदी जब अपने यौवन में होती है, तब वह बड़े से बड़े पहाड़ को ध्वस्त कर सकती है। मगर इसी युवा नदी को सही दिशा मिलने के बाद यह यह फसलों को सिंचित करती है और लोगों को आश्रय देती है। बस्तर के लोगों की भलाई के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छुक ऐसी ही युवा जोश से भरपूर शक्ति को दिशा देने और संगठित करने का कार्य बस्तर के युवा कलेक्टर श्री रजत बंसल द्वारा किया…

Read More

झूठे शपथ पत्र पर आर्य समाज का दूसरा विवाह शून्य, अब होगा अपराध दर्ज

पति अपनी पत्नी तथा दो बेटियों के भरण- पोषण के लिए 15 हजार रुपए देने सहमत पुलिस अधीक्षक धमतरी के माध्यम से प्रधान आरक्षक को आयोग की सुनवाई में उपस्थित कराने निर्देश पति पत्नी हुए साथ रहने तैयार, आयोग करेगा 6 माह निगरानी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण श्रीमती अनीता रावटे, सुश्री शशिकांता राठौर एवं श्रीमती अर्चना उपाध्याय की उपस्थिति में आज शास्त्री चौक स्थित, राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की गई।…

Read More