केंद्र सरकार की योजना को विफल करके प्रदेश सरकार जन औषधि केंद्रों के स्थान पर श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का ढोंग रच रही है – भाजपा

बिलासपुर संभाग के भाजपा संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने जनऔषधि केंद्रों पर लगते जा रहे तालों के लिए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा, कहा योजना को विफल करने का षड्यंत्र रच रही है प्रदेश सरकार सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने प्रदेश में सन् 2016 से शुरू हुए जनऔषधि केंद्रों पर लगते जा रहे ताले के लिए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि महंगी ब्रांडेड दवाइयों से बेहाल लोगों को राहत देने…

Read More

जशपुर शहर में विधायक विनय भगत ने जेनेरिक मेडिकल स्टोर का किया शुभांरभ, योजना में सभी वर्ग के लोगों को कम कीमत पर मिलेगी दवाईयां

मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्री धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना का किया शुभारंभ सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. नगरपालिका जशपुर में धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ विधायक जशपुर विनय भगत के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत के.एस.मण्डावी, अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, सीएमएचओ पी.सुथार, एसडीएम योगेन्द्र श्रीवास, नगरपालिका अध्यक्ष नरेशचन्द्र साय, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, समाजसेवी अजय गुप्ता, सुरज चौरसिया सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर…

Read More

श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ : योजना के अंतर्गत 84 मेडिकल स्टोर हुए प्रारंभ

मुख्यमंत्री ने बताया महंगी होती स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब से गरीब लोगों की पहुँच में लाने का है प्रयास इन मेडिकल स्टोर्स में एमआरपी से 50 से 71 प्रतिशत तक सस्ती मिलेगी गुणवत्तापूर्ण दवाईयां डॉक्टरों और फार्मासिस्टों से जेनेरिक दवाईयों को लोकप्रिय बनाने की अपील यूनिवर्सल हेल्थ कव्हरेज के लक्ष्य के साथ दुर्गम स्थानों में भी पहुँचाई जा रही हैं, स्वास्थ्य सेवाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि महंगी होती स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब से गरीब व्यक्ति की पहुँच में लाने का प्रयास राज्य सरकार…

Read More

सांसद गोमती साय ने सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्रीय प्रवास में कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर संगठन को सक्रीय करने पर की चर्चा

कोरोना काल से लेकर अब तक दिवंगत हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलकर हालचाल जाना और प्रकट की संवेदना समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय मंगलवार को रायगढ़ जिले के सारंगढ़़ विधानसभा के सालर मलदा व सारंगढ़ नगर मण्डल क्षेत्र के जनसंपर्क दौरा कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिदार के पिता जी के निधन पर परिवार से मुलाकात की, भारतीय जनता पार्टी के रायगढ़ नगर मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष मितेश शर्मा के बड़े पिता जी के निधन पर परिवार से…

Read More

कलेक्टर ने मध्यरात्रि शासकीय मेडिकल कॉलेज पेंड्री पहुंचकर ग्राम गातापारकला में फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए बच्चों एवं मरीजों के स्वास्थ्य की ली जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने मध्यरात्रि शासकीय मेडिकल कॉलेज पेंड्री पहुंचकर ग्राम गातापारकला में फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए बच्चों एवं मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी उनके साथ रहे। उल्लेखनीय है कि ग्राम गातापारकला के 71 लोगों का फूड पॉइजनिंग से स्वास्थ्य खराब हुआ, जिनमें से 47 बच्चे हैं। जिन्हें शासकीय मेडिकल कॉलेज पेंड्री में भर्ती कर तत्काल उपचार आरंभ किया गया है और राहत पहुँचाई गई है। ग्राम गातापारकला एसडीएम एवं स्वास्थ्य विभाग की…

Read More

मुख्यमंत्री से संसदीय सचिवों, विधायकों और निगम-मंडल के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां मुख्यमंत्री निवास में संसदीय सचिवों, विधायकों, विभिन्न आयोग मंडल और प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें आईएएनएस-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स के अनुसार देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक अमितेश शुक्ल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम अरूण वोरा, उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण डॉ. लक्ष्मी धु्रव, उपाध्यक्ष…

Read More

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण फ़ंसे राज्य के नागरिकों की सकुशल वापसी का प्रबंध करने मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

मुख्य सचिव एवं कलेक्टर दुर्ग को उत्तराखंड प्रशासन से संपर्क कर समुचित प्रबंध के दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. उत्तराखंड में फ़ंसे भिलाई के निवासियों की सकुशल वापसी के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव और कलेक्टर दुर्ग को हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए है । मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के निवासियों की उत्तराखंड में भारी बारिश में फ़ंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है । उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव और कलेक्टर दुर्ग को निर्देशित किया है कि वे उनकी सुरक्षित वापसी के…

Read More

देश और दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक हैं गांधी जी के विचार, हमें स्वयं में ढूंढना है गांधी- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किया गांधीवादी विचारकों का सम्मान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गांधी जी आज भी प्रासंगिक हैं। वर्तमान दौर में भी देश और दुनिया के नवनिर्माण के लिए उनके विचार को आत्मसात करना हम सबके लिए जरूरी है। उन्होंने कहा-हम सब के अंदर जो गांधीवादी विचार हैं, उन्हें जागृत करने की आवश्यकता है। गांधी को हमें स्वयं में ढूंढना है। इससे पूरे समाज के स्वरूप को सही दिशा में बदला जा सकता है। मुख्यमंत्री आज शाम यहां नवीन विश्राम गृह रायपुर में आयोजित गांधी…

Read More

रायपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में….

एमएससी नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 24 अक्टूबर को होगी रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा 24   अक्टूबर रविवार को दो पालियों में एमएससी नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। प्रथम पाली में एम.एस.सी. नर्सिंग कि प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से 12:15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में पोस्ट बेसिक नर्सिंग कि प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 से 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उपरोक्त परीक्षाओं के प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर 16 अक्टूबर से अपलोड कर दिया गया…

Read More

कलेक्टर ने कोविड 19 से मृत कुल 229 स्वीकृत प्रकरण के लिए 1 करोड़ 14 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की

तहसीलदारों को कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को सहायता अनुदान राशि तत्काल भुगतान करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत जिले में कोविड 19 से मृत कुल 229  स्वीकृत प्रकरण के लिए 1 करोड़ 14 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कोविड 19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को 50-50 हजार रूपए की अनुदान सहायता देने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके अंतर्गत राजनांदगांव…

Read More