ग्राम तवाडबरा की बैगा स्कूली छात्रा सरस्वती के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने 1 सितम्बर को की थी आश्रम-छात्रावास प्रारंभ करने की घोषणा, छात्रावास की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 1 सितम्बर को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के ग्राम तवाडबरा के प्रवास के दौरान एक बैगा आदिवासी स्कूली छात्रा सरस्वती के आग्रह पर जिले में आश्रम-छात्रावासों प्रारंभ करने की घोषणा पर विभाग द्वारा त्वरित अमल किया गया है। सरस्वती बैगा ने गौरेला के ज्योतिपुर स्थित कमला नेहरू प्री.मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास प्रारंभ कराने का आग्रह…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ
सीजीक्यूडीसी मोबाइल एप के जरिए स्वयं दर्ज करा सकते हैं जानकारी समदर्शी न्यूज़ रायपुर राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया। सर्वेक्षण का कार्य 12 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिलों में अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के सर्वेक्षण के लिए पंजीयन शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ क्वांटीबायबल डाटा आयोग के मोबाइल एप में व्यक्ति खुद अपनी जानकारी डाल कर पंजीयन करा सकता है। यह सीजीक्यूडीसी मोबाइल एप…
Read Moreछत्तीसगढ़ में अब ग्रामीण भूमिहीनों को भी मिलेगा न्याय, राज्य के सभी जिलों में ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों का पंजीयन हुआ प्रारंभ
साल में हर परिवार को मिलेगा 6 हजार रूपए का आर्थिक अनुदान समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ में अब ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूरों को भी न्याय मिलेगा। कृषि भूमिहीन मजदूरों को न्याय देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। इस योजना के लिए भूमिहीन मजदूरों, पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवारों मुखिया का पंजीयन सभी जिलों में शुरू हो गया है। पंजीयन के लिए ग्राम पंचायतों में व्यवस्था की गई है। यह योजना…
Read Moreप्राकृतिक वनस्पतियों के संरक्षण तथा संवर्द्धन संबंधी कार्यशाला सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़ रायपुर प्रकृति प्रदत्त वनौषधियों के संरक्षण तथा संवर्द्धन को प्रोत्साहित करने हेतु कार्यशाला का आयोजन वन मंडल बिलासपुर के अंतर्गत खोन्द्रा बोईरपड़ाव में सम्पन्न हुआ। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी तथा सदस्य सचिव अरूण पाण्डेय के निर्देशानुसार आयोजित कार्यशाला में प्राकृतिक वनस्पतियों की उपलब्धता के मूल्यांकन और उनके संरक्षण तथा संवर्द्धन पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यशाला में संयुक्त वन प्रबंधन समिति, जैव विविधता प्रबंधन समिति तथा पारंपरिक वैद्यकला से जुड़े लगभग 60 लोगों ने…
Read Moreबस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन के पहुँचनें से बदल रही तस्वीर
सिलगेर और मिनपा क्षेत्र के ग्रामीणों का सुविधा शिविर में दिखा उत्साह सुविधा शिविर से ग्रामीणों को मिल रही आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन आदि की सुविधा समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सुकमा जिले के अति संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन की पहल से अब ग्रामीणों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन पंजीयन आदि की सुविधाओं का लाभ बड़ी आसानी से मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अंदरूनी क्षेत्रों में…
Read Moreछत्तीसगढ़ के 5 अस्पतालों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र
पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधी चौक बिलासपुर तथा 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को एनक्यूएएस प्रमाण-पत्र प्रदेश के 28 सरकारी अस्पतालों को अब तक मिल चुका है एनक्यूएएस प्रमाण पत्र समदर्शी न्यूज़ रायपुर उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले छत्तीसगढ़ के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और चार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS- National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की विशेषज्ञों की टीम द्वारा इन अस्पतालों…
Read More5 सितंबर तक प्रदेश के सभी शिक्षकों एवं स्कूल कर्मचारियों का किया जाएगा टीकाकरण
समदर्शी न्यूज़ रायपुर कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। वैश्विक महामारी की वजह से प्रदेश में पिछले 2 वर्षों से शासन द्वारा स्कूल बंद कर दिए गए थे, जिससे कि बच्चों को इस कोरोना महामारी से बचाया जा सके। देश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के मद्देनजर स्थिति का आंकलन कर सरकार द्वारा सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को खोले जाने का निर्णय लिया जाना है। इन्हीं बातों…
Read Moreराजमेरगढ़ को तपोवन के रूप में किया जाएगा विकसित: भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री पहुंचे राजमेरगढ़: आदिवासी अंचल के गांव में ग्रामीणों से लिया योजना का फीडबैक ग्रामीणों ने अपनेपन के साथ मुख्यमंत्री को दी खीरा-भाजी की भेंट समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के सुदूर अंचल के ग्राम राजमेरगढ़ को तपोवन के रूप में विकसित किया जाएगा। राजमेरगढ़ अमरकंटक से लगा हुआ गांव है। यह तपोभूमि है। यहां बैगा आदिवासी निवास करते हैं। श्री बघेल ने कहा कि दूर-दूर से अमरकंटक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राजमेरगढ़ में योग केन्द्र और बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी,…
Read Moreब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर 70 पुलिस अधिकारी बनेंगे डीएसपी
समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आज गृह (पुलिस) विभाग में सत्तर निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत करने हेतु विभागीय चयन समिति की कार्यवाही पूर्ण की गयी जिससे वर्षों से पदोन्नति हेतु आशान्वित निरीक्षकों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार विभागों की समीक्षा की जा रही है जिसमें उनके द्वारा वर्षों से लंबित माँगों को पूर्ण किए जाने हेतु त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा विभागीय समीक्षा के दौरान विषम परिस्थितियों में कार्यरत…
Read Moreब्रेकिंगः आईएएस गोपाल वर्मा बने रायपुर जिला के अपर कलेक्टर
समदर्शी न्यूज़ रायपुर भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 के अधिकारी गोपाल वर्मा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी कलेक्ट्रेट रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त जिला रायपुर के अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। देखें आदेश………
Read More