कलेक्टर के निर्देश पर यूरिया एवं अन्य खाद के कालाबाजारी पर की जा रही कड़ी कार्रवाई

छुरिया गेंदाटोला में निजी खाद विक्रेताओं द्वारा की जा रही थी कालाबाजारी समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले में लगातार मिल रही यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत पर कड़ी  कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने कहा है कि किसानों को परेशानी नहीं होना चाहिए। उन्हें निधारित मूल्य में खाद उपलब्ध होना चाहिए। उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे द्वारा छुरिया विकासखंड में जिले की टीम को भेजकर यूरिया को अधिक दाम पर बेचने वाले निजी विक्रय परिसर पर छापामारी की कार्रवाई की गई। छुरिया के…

Read More

राजस्व अधिकारियों की बैठक 4 सितम्बर को

समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक 4 सितम्बर को आयोजित की गई है। बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी। बैठक वीडियो काफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। जिला मुख्यालय के अधिकारी जिला कार्यालय के सभाकक्ष तथा शेष राजस्व अधिकारी, खाद्य निरीक्षक एवं कृषि विभाग के अधिकारी के साथ विकासखंड प्रबंध केन्द्र (बीएमसी) में एजेण्डावार अद्यतन जानकारी सहित उपस्थित होने कहा गया है।

Read More

प्री व पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन एवं सत्यापन प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2021-22 की प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए नेशनल स्कालरशीप पोर्टल www.scholarships.gov.in or www.minorityaffairs.gov.in में आवेदन एवं वैरिफिकेशन का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। प्री मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए 15 नवम्बर 2021 तक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति अल्पसंख्यक मेरिट कम-मीन्स के लिए 30 नवम्बर तक आवेदन कर सकते है। आवेदन सत्यापन 15 दिसम्बर 2021 तक किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक अपने संस्थाओं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों से नेशनल स्कॉलरशीप पोर्टल www.scholarships.gov.in पर आवेदन कराकर आवेदन सत्यापन करते हुए कार्यालय कलेक्टर आदिम…

Read More

छत्तीसगढ़ को मिले केन्द्रीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा की उपस्थिति में आदिवासी अंचलों में संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कोविड काल में वनोपजों के संग्रहण और रोजगार के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की पहल सराहनीय समदर्शी न्यूज़ रायपुर केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा ने कोविड-19 के संक्रमण के दौर में पिछले दो वर्षों में लघु वनोपजों के संग्रहण, वैल्युएडिशन और रोजगार के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एक ओर कोविड-19 वैश्विक महामारी का डर था, तो दूसरी ओर यह चुनौती भी थी कि वनोपज संग्राहकों के बड़े वर्ग को वनोपजों के संग्रहण से…

Read More

छत्तीसगढ़ में दो वर्षों में 1173 करोड़ रूपए मूल्य के लघु वनोपजों का संग्रहण

राज्य में लघु वनोपजों के संग्रहण के क्षेत्र में हो रहे उल्लेखनीय कार्य की केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने की सराहना समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ में विगत दो वर्षों में 01 हजार 173 करोड़ रूपए के मूल्य का लघु वनोपजों का संग्रहण हुआ है, जो देश में अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ को लघु वनोपजों के संग्रहण के क्षेत्र में देश में सबसे अधिक 11 पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों के…

Read More

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा का दो दिवसीय बस्तर प्रवास: ईको टूरिज्म के कार्यो की सराहना की, स्थानीय एवं परंपरागत व्यंजनों से हुए अभिभूत

केंद्रीय मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने चित्रकोट होम स्टे के संचालक लछिन बघेल एवं उनके परिजनों के साथ किया जलपान समदर्शी न्यूज़ जगदलपुर केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा एवं सांसद दीपक बैज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को टूरिज्म सर्किट के अंतर्गत चित्रकोट ग्राम में निर्मित होम स्टे के संचालक लछिन बघेल एवं उनके परिजनों के साथ जलपान किया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री श्री मुण्डा अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के अंतर्गत चित्रकोट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चित्रकोट के आस-पास के पर्यटन सर्किट में शामिल स्थानों के अलावा…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हलषष्ठी की दी शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी माताओं को हलषष्ठी (हरछठ) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हलषष्ठी के दिन माताएं अपने बच्चों के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर प्रार्थना करती हैं। छत्तीसगढ़ में यह त्यौहार कमरछठ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में माताएं इकट्ठा होकर सगरी की पूजा करती हैं। श्री बघेल ने कहा है कि बचाव ही सुरक्षा है, इसे ध्यान में रखते हुए सभी माताएं-बहने पूजा के दौरान कोविड संक्रमण से…

Read More

सीआरसी में श्रवण बाधित बच्चों के लिए कोक्लीअर इम्पलांट मशीन से होने वाले लाभ और प्रबंधन से संबंधित ऑनलाइन वेबिनार का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगता सशक्तीकरण संस्थान के अधीन संचालित समेकित क्षेत्रीय केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 27 अगस्त 2021 को श्रवण बाधित बच्चों के लिए कोक्लीअर इम्पलांट मशीन से होने वाली लाभ और प्रबंधन से संबंधित ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी द्वारा किया गया। निदेशक कुमार राजू ने विशिष्ट वक्ता के रूप में सभी प्रतिभागी को संबोधित किया। बेबिनार में विभिन्न राज्यों से अलग-अलग पुनर्वास से संबंधित प्रोफेसनल, मेडिकल कालेज…

Read More

विकासखंड स्तरीय संकुल बिगनर्स कोर्स का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ राजनांदगांव द्वारा वनांचल क्षेत्र के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के कब बुलबुल स्काउट्स-गाइड्स को प्रशिक्षण कर गतिविधियों के शाला एवं दल स्तर पर सुचारू संचालन के लिए स्काउट्स एवं गाइड्स शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की एक दिवसीय संकुलवार विकासखंड स्तरीय संकुल बिगनर्स कोर्स का आयोजन 24 से 26 अगस्त 2021 तक किया गया। प्रशिक्षण में 35 संकुल के 160 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रियता पूर्वक भाग लिया तथा वनांचल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्काउट्स गाइड्स मुख्य धारा से जोडऩे जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में…

Read More

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव पेण्ड्री में प्लेसमेंट कैम्प 31 अगस्त को

समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव पेण्ड्री में एबीस गु्रप द्वारा 31 अगस्त 2021 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें विद्युतकार के 40 पद एवं फिटर के 30 पदों पर केवल शासकीय आईटीआई से वर्ष 2018, 2019 एवं 2020 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी 31 अगस्त को सुबह 8 बजे अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा।

Read More