समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन का मतगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न होने पर मतगणना कार्य में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मतगणना में ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में लगे जवानों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व मीडिया के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
भाजपा अनर्गल आरोप लगाकर जनादेश का अपमान कर रही : रमन, बृजमोहन, कौशिक, साय, शिवरतन नैतिकता के नाते इस्तीफा कब दे रहे ? – कांग्रेस
भाजपा तो सेमीफाइनल में ही हार कर फायनल से बाहर हो गयी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि खैरागढ़ चुनाव हारने के बाद भाजपा अनर्गल आरोप लगाकर जनादेश का अपमान कर रही है। वह सीधे सीधे अपनी हार और जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की भारी जीत स्वीकार करे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा कहती थी यह खैरागढ़ चुनाव 2023 का सेमीफाइनल है। भाजपा सेमीफाइनल हार गयी अर्थात वह 2023 का फायनल खेलने के…
Read Moreखैरागढ़ का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार, मतदाताओं का सम्मान, धन्यवाद : भाजपा
कांग्रेस ने अनैतिकता की हद पार कर दी, लोकतंत्र के लिये ख़तरा है कांग्रेस : विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा जनादेश का सम्मान करती है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने विजयी प्रत्याशी को बधाई दी। श्री साय ने कहा कि जनता के हित में भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ भाजपा लगातार संघर्षरत रहेगी। भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस घोषणा पत्र के सभी…
Read Moreखैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन परिणाम, इंडियन नेशनल कांग्रेस श्रीमती यशोदा निलाम्बर वर्मा 20176 मतों से रहीं विजयी
इंडियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती यशोदा निलाम्बर वर्मा को 87879 मत हुए प्राप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती यशोदा निलाम्बर वर्मा को 87879 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी के श्री कोमल जंघेल को 67703 मत मिले। दोनों उम्मीदवारों के बीच जीत का अंतर 20176 मतों का रहा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा तथा मतगणना प्रेक्षक श्री बीएच तलाती की उपस्थिति में जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती…
Read Moreखैरागढ़ उपचुनाव की जीत सरकार और कांग्रेस पर जनता के बढ़ते भरोसे का प्रभाव – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर खैरागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि यह जीत कांग्रेस पार्टी के प्रति जनता के बढ़त भरोसे का प्रतीक है। खैरागढ़ की ऐतिहासिक जीत के लिये कांग्रेस वहां के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करती है। यह जीत जनता के भरोसे की जीत है। हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके मंत्री मंडल के सहयोगियों तथा प्रभारी पी. एल. पूनिया कांग्रेस के ऊर्जावान कार्यकर्ताओें को पदाधिकारियों को इन सारे नेताओं को बधाई देते है जिनके प्रयासों से…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को खद्दी पर्व की दी शुभकामनाएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को खद्दी पर्व (धरती पूजा) की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि कुड़ुख (उरांव) समाज परंपरागत रूप से चैत पूर्णिमा के दिन खद्दी पर्व मनाता है। इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा=अर्चना करने के साथ धरती माता की पूजा की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्रकृति से गहराई से जुड़े प्राचीन…
Read Moreमुख्यमंत्री ने किसानों को सामग्री एवं चेक बांटकर किया कृषि समृद्धि मेले का समापन, कृषि एवं वन उत्पादों के मूल्य संवर्धन के लिए बड़ी संख्या में खोले जाएंगे प्रोसेसिंग सेन्टर
धान की तरह अन्य फसलों के उत्पादन के लिए भी मिलेगा आसान ऋण: मुख्यमंत्री वर्मी खाद के इस्तेमाल से दलहल-तिलहन के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि: भूपेश बघेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल ने कहा है कि धान की तरह अन्य फसलों के उत्पादन के लिए भी सहकारी बैंक से आसानी से ऋण मुहैया कराया जायेगा। इसके लिए ऋणमान में भी बदलाव किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान दलहन-तिलहन और नकद फसलों की खेती कर ज्यादा आमदनी कमा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य में राजीव गांधी गोधन न्याय…
Read Moreएआईसीसी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग की बैठक लिया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राजीव भवन में चिकित्सा प्रकोष्ठ, विधिक विभाग, आर.टी.आई विभाग, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, खेल-कूद प्रकोष्ठ, लोक कला संस्कृति प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक लिये एवं मार्गदर्शन संगठनात्मक गतिविधियों की चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों को आगामी महिनों की कार्ययोजना और पूर्व में किये गये संगठनात्मक कामों की विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने 2023 के चुनाव के लिये सभी प्रकोष्ठों को मजबूती से जुटने तथा संगठन को और…
Read Moreप्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने नगरनार में नए आईटीआई भवन का किया भूमिपूजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जगदलपुर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज नगरनार में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नए भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। 3 करोड़ 44 लाख 59 हजार रुपए की लागत से बनने वाली इस भवन के भूमिपूजन के अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज, छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Read Moreविधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन : मतगणना के लिए राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में हुई रिहर्सल, मतगणना के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी
कलेक्टर ने मतगणना के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 16 अप्रैल को सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य होगा प्रारंभ सबसे पहले डाक मतपत्र की होगी गणना मतगणना के लिए 14 टेबल लगे, 21 राउंड में पूरी होगी मतगणना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 के मतगणना के लिए राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में आज रिहर्सल हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने मतगणना स्थल का अवलोकन किया एवं वहां उपस्थित मतगणना के सभी नोडल अधिकारियों को…
Read More