पॉवर कंपनी में कर्मियों ने बिखेरी स्वर लहरी : सुगम संगीत, स्वर वाद्य वादन एवं स्वरचित काव्य प्रतियोगिता का शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन में अंतक्र्षेत्रीय सुगम संगीत, स्वर वाद्य वादन एवं स्वरचित काव्य प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।  स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर अतिथिगण पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस.डी. तेलंग, कार्यपालक निदेशक सर्वश्री आर.के. श्रीवास, एम.एस. चैहान, के.एस.मनोठिया,  अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के कार्यालय सचिव श्री हेमन्त सचदेवा ने संगीत की देवी माॅ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद रायपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय  अंतरक्षेत्रीय स्पर्धा…

Read More

प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का 5वां संस्करण 1 अप्रैल, 2022 को होगा आयोजित, भारत और विदेशों के करोड़ों छात्र, शिक्षक और अभिभावक वर्चुअल तौर पर भागीदारी करेंगे

रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के लिए लगभग 15.7 लाख प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक पंजीकरण कराया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अप्रैल, 2022 को परीक्षा पे चर्चा के 5वें संस्करण के दौरान दुनिया भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा एक बहु-प्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री एकजीवंत कार्यक्रम में अपनी अनूठी आकर्षक शैली में परीक्षा के तनाव और संबंधित क्षेत्रों से संबंधित छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हैं।…

Read More

छांटा एवं मंदलोर में रामचरित मानस गान का आयोजन, रामायण और गीता को स्कूलों में पढ़ाने की व्यवस्था होनी चाहिए – बजाज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने समीपस्थ ग्राम छांटा एवं मंदलोर में आयोजित से रामचरित मानस गान कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि रामायण और गीता मानव जीवन को सफल व सार्थक बनाने का सर्वोत्तम माध्यम है, इससे हमें संयमित व अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है इसे स्कूलों में पढ़ाने की व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में जीवन की रफ्तार थम सी गई थी लेकिन संयम एवं अनुशासन में रहकर हम सबने कोरोना…

Read More

ईव्हीएम और वीवीपैट का पहला रेण्डमाईजेशन कर किया गया आरक्षित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने आज एनआईसी में राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईव्हीएम और वीवीपैट का पहला रेण्डमाईजेशन कर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए मशीन को आरक्षित कर पृथककरण किया गया। ईव्हीएम और वीवीपैट को खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम कमलादेवी  शासकीय महाविद्यालय राजनांदगांव में रखा गया। इस दौरान इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से रूपेश दुबे, भारतीय जनता पार्टी से अरूण शुक्ला, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी से विष्णु लोधी उपस्थित थे।

Read More

मतदान दल के अधिकारियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण 29 मार्च से

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा उप निर्वाचन 2022 के संपादन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मतदान दल के अधिकारियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण 29 एवं 30 मार्च को महंत सर्वेश्वर दास उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दिया जाएगा। मतदान दल अधिकारियों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 5 एवं 6 अप्रैल को महंत सर्वेश्वर दास उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव और ठाकुर प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव में सुबह 11 बजे से शाम…

Read More

स्टैंडिंग कमेटी की बैठक : सामान्य प्रेक्षक श्री शांतनु पी. गोटमारे की उपस्थिति में कलेक्टर ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को दी आदर्श आचार संहिता की जानकारी

नामांकन वापसी के अंतिम दिन अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह का किया गया आबंटन, निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों के नाम की अंतिम सूची जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव सामान्य प्रेक्षक शांतनु पी. गोटमारे की उपस्थिति में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने स्टैडिंग कमेटी की बैठक में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश एवं आदर्श आचार संहिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन हेतु आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह का आबंटन किया…

Read More

खैरागढ़ उप निर्वाचन : निर्वाचन लडऩे वाले 10 अभ्यर्थियों की सूची जारी, अभ्यर्थियों को चुनाव प्रतीक चिन्ह आबंटित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन में निर्वाचन लडऩे वाले 10 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है एवं अभ्यर्थियों को चुनाव प्रतीक चिन्ह आबंटित कर दिया गया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के श्री कोमल जंघेल को कमल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के श्री नरेन्द्र सोनी को वर्ग में हल जोतता किसान, इंडियन नेशनल कांगे्रस से श्रीमती यशोदा निलाम्बर वर्मा को हाथ, फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी से श्री चुरण (विप्लव साहू) को हीरा, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से श्री ढालचंद साहू को कोट, राष्ट्रीय…

Read More

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 : खैरागढ़ उप निर्वाचन मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – सीएससी संचालकों ने दिया संदेश ”12 अप्रैल आओ चले मतदान केन्द्र की ओर”

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनंदगांव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन और सीईओ जिला पंचायत एवं अध्यक्ष स्वीप प्लान लोकेश चंद्राकर के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सीएससी संचालकों द्वारा मतदान जागरूकता मोटर साइकिल रैली ”12 अप्रैल आओ चलें मतदान केन्द्र की ओर” फतेह मैदान खैरागढ़ से निकाली गई। इतवारी बाजार, दाऊ चौरा, बख्शी मार्ग, यूनिवर्सिटी मार्ग, अस्पताल चौक एवं पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मतदान जागरूकता नारें का उद्घोष चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्र व नगर के मतदाताओं से 12 अप्रैल अपने मताधिकार का…

Read More

जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि बढ़ाने की मांग का विरोध धरमलाल कौशिक और भाजपा के जनविरोधी चरित्र का प्रमाण है – सुरेंद्र वर्मा

उत्पादक राज्यों को जीएसटी भारपाई पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सामूहिक प्रयास सराहनीय। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का चरित्र छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया के आर्थिक हितों के खिलाफ है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जीएसटी लागू होने से उत्पादक राज्यों को होने वाले नुकसान की भरपाई की अवधि बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा केंद्र सरकार और 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखे गए पत्र पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की टिप्पणी का कड़ा प्रतिवाद करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि बढ़ाने छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के हक अधिकार के लिये पत्र लिखे हैं, जीएसटी क्षतिपूर्ति देने की अवधि बढ़ाने की मांग से विष्णुदेव साय को तकलीफ क्यों हो रही है? – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जीएसटी क्षतिपूर्ति राशि देने की समय सीमा बढ़ाने पत्र लिख कर छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों की हक अधिकार की बात किये हैं। इससे छत्तीसगढ़ विरोधी भाजपा नेताओं के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? केंद्र सरकार तथा 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि दस साल बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास के लिए पत्र लिखे जाने को राज्यों के हित में की गई पहल बताया है। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव…

Read More