समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, मणिपुर आंतकी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी के पार्थिव शरीर के पहुंचने पर रायगढ़ जिंदल एरोड्रम में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय उपस्थित रही। सांसद श्रीमती साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी पत्नी के पार्थिव शरीर पर नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीमती साय के साथ पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,ओ पी चौधरी, गुरूपाल सिंह भल्ला, जगन्नाथ पाणिग्राही, उमेश अग्रवाल, सुभाष पाण्डेय, श्रीकान्त सोमावार, विवेक रंजन सिन्हा,…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
पुलिस मुख्यालय द्वारा “बाल सुरक्षा सप्ताह ” का आयोजन, पुलिस मुख्यालय एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में बाल सुरक्षा पर आधारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न
टोल फ्री चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010 की हुई शुरूआत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में आज बाल सुरक्षा पर आधारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल अपराध संबंधी मार्गदर्शिका पुस्तिका का विमोचन, टोल फ्री चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010 की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में विधिविरुद्ध संघर्षरत बालक एवं बाल विवाह पर आधारित 6 ऑनलाईन ट्रेनिंग मॉड्यूल को तैयार किया गया साथ ही बाल सुरक्षा पर आधारित 9 वीडियो भी तैयार किये गए । कार्यक्रम के दौरान…
Read Moreबाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह 14 नवंबर से 20 नवंबर तक, स्कूलों में नेत्र परीक्षण कर निशुल्क चश्मा का वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर जिले में बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत शालेय छात्रों का नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क चश्मा वितरण किया जा रहा हैं। राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल के मार्गदर्शन तथा जिला नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ निधि गवालरे के विशेष सहयोग से नेत्र सहायक अधिकारियों एवं चिरायु दल के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। सप्ताह के अंतर्गत जिले के विकासखण्डों में…
Read Moreशहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई नम आखों से अंतिम विदाई….रायगढ़ शोकमग्न
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गमगीन माहौल में शहीद कर्नल त्रिपाठी, उनकी धर्मपत्नी और बेटे को दी गई अश्रुपूरित अंतिम बिदाई रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पार्थिव देह पर कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता सुभाष त्रिपाठी के साथ उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मणिपुर राज्य के चुराचन्दपुर जिले के ग्राम सियालसी के समीप 13 नवंबर को उग्रवादी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के कर्नल विप्लव त्रिपाठी का आज शाम राजकीय सम्मान के साथ रायगढ़ के मुक्तिधाम में अंतिम…
Read Moreतीन दिवसीय जनजातीय क्राफ्ट मेला का शुभारम्भ, जनजातीय क्राफ्ट मेला से प्रदेश के कलाकारों-शिल्पकारों को मिलेगा लाभ : मंत्री डॉ. टेकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम ने आज वीर जननायक बिरसा मुंडा की जयंती पर रायपुर के हाट बाजार पंडरी में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय जनजातीय क्राफ्ट मेला का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इस मेला के आयोजन से प्रदेश भर के कलाकारों और शिल्पकारों को लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ की पहचान देश-विदेशों में पहुंचेगी और प्रदेश को नई पहचान मिलेगी। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण नवा रायपुर द्वारा भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से जनजातीय क्राफ्ट मेला का आयोजन 15…
Read Moreपुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पुलिस अधीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक, चिटफंड मामलों एवं प्रकरण वापसी पर तेजी से करें कार्रवाई, गांजा एवं मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर तत्काल रोक लगाने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की । बैठक में श्री जुनेजा ने चिटफंड प्रकरणों, राजनैतिक एवं आदिवासियों से प्रकरणों की वापसी, गांजा एवं शराब की अवैध तस्करी, जुआ-सट्टा समेत विभिन्न विषयों पर दिशा निर्देश दिये । उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि चिटफंड के प्रकरणों पर तेजी से कार्य करें। इसके साथ ही राजनैतिक एवं आदिवासियों से प्रकरणों की वापसी पर गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिये…
Read Moreप्रियदर्शनी इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवंबर को पंचायत राज सम्मेलन, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बुढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम रायपुर में पंचायत राज सम्मेलन आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर 19 नवंबर 2021 शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बुढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम रायपुर में प्रातः 11 बजे पंचायत राज सम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्त सम्मेलन में त्रिस्तरीय पंचायती राज के पंच से लेकर सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जिला…
Read Moreधान के अवैध परिवहन व खरीदी पर लगाम कसने के बरतें कड़ी चौकसी, धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री बंसल ने दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, आगामी एक दिसम्बर से होने वाली धान खरीदी के दौरान धान के अवैध परिवहन और बिक्री पर लगाम कसने के लिए कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश कलेक्टर श्री रजत बंसल ने दिए। कलेक्टर श्री बंसल ने यह निर्देश आज कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में धान खरीदी के तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी उपस्थित थीं। कलेक्टर श्री बंसल ने बैठक में कहा कि किसानों द्वारा किए गए वास्तविक बोनी के अनुसार…
Read Moreयुवा मड़ई में नव युवकों को दी गई उद्यमिता में नवाचार की रोचक एवं प्रेरणादायक जानकारियां, कुलपति, कलेक्टर एवं विषय विशेषज्ञ हुए शामिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, बस्तर के युवाओं को स्टार्टअप और थिंक बी से जोड़कर स्वरोजगार और सफल उद्यमिता की बारीकियों की जानकारी देने हेतु आज 14 नवम्बर को शासकीय इंजीनियरिंग कालेज जगदलपुर में युवा मड़ई का आयोजन किया गया। इस युवा मड़ई में नव युवकों को बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसके सिंह, कलेक्टर श्री रजत बंसल एवं उपस्थित अथितियों और विषय विशेषज्ञों द्वारा कैरियर गाइडेंस एवं उद्यमिता में नवाचारो की बहुत ही रोचक एवं प्रेरणादायक जानकारियां दी गयी। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर सुश्री सुरुचि सिंह शासकीय इंजीनियरिंग कालेज…
Read Moreराजस्व प्रकरणों का समय पर हो निराकरण: राजस्व मंत्री
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करें। उन्होंने अधिकारियों को सक्त निर्देश दिए हैं कि प्रकरणों के निराकरण में शिथिलता, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। राजस्व मंत्री ने निर्देश दिए है कि नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, फौती, रिकार्ड अपडेशन एवं ऋण पुस्तिका के प्रकरण निर्धारित समय-सीमा में निराकृत किया जाए। उन्होंने हाल ही में हुई बेमौसम बारिश के कारण प्रभावित किसानों को तत्काल राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के…
Read More