विधिक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से दी गई महिला अधिकारों की जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर द्वारा महिलाओं के अधिकार एवं महिलाओं से संबंधित विधियों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टोरेट परिसर स्थित प्रेरणा हॉल में आज किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए अधिवक्ता सुश्री मीना देव एवं श्रीमती प्रीतम कौर मोटवानी को रिसोर्स पर्सन के रूप में तथा प्रतिभागियों के रूप में महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, सखी वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी, महिला सहायक लोक अभियोजन अधिकारी, महिला पुलिस अधिकारी, शिक्षा विभाग के प्राचार्य, व्याख्याता, कर्मचारी, महिला पत्रकार, वार्ड पार्षद, बाल विकास…

Read More

बीज निगम के पास रबी फसलों के 1,83,032 क्विंटल बीज उपलब्ध, सहकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र में 47302 क्विंटल बीज भण्डारित, किसानों ने किया 7369 क्विंटल बीज का उठाव

किसानों को रबी के लिए 35 हजार 29 मेट्रिक टन खाद का वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य में रबी फसलों की बुआई का सिलसिला शुरू हो गया है। कृषि विभाग एवं छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा रबी फसलों के बीज का भण्डारण सहकारी समितियों में लगातार किया जा रहा है। अब तक सहकारी समितियों, कृषि विभाग, बीज उत्पादन कार्यक्रम एवं निजी क्षेत्र में रबी की विभिन्न फसलों के 47 हजार 302 क्विंटल बीज उपलब्ध हैं। जिनका वितरण भी किसानों को किया जा रहा है। कृषकों द्वारा…

Read More

रबी फसलों के बीज, उर्वरक और पौध संरक्षण औषधियों की जांच का अभियान शुरू, 19 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित, किसानों को दिया गया 600 करोड़ का ऋण

खाद-बीज के अमानक नमूनों के लॉट के विक्रय पर प्रतिबंध: संस्थाओं को नोटिस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा रबी सीजन में किसानों को प्रदाय किए जा रहे बीज, उर्वरक एवं पौध संरक्षण औषधि की गुणवत्ता की जांच का अभियान सभी जिलों में शुरू कर दिया गया है।   कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार बीज, खाद और औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। रबी सीजन 2021…

Read More

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को प्राप्त राशि आहरण के लिए बैंकों में बनायें व्यवस्था : कलेक्टर

दीपावली पर्व में सभी अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश दीपावली के पहले सभी दैनिक वेतन भोगी, अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन का करें भुगतान सोमवार को होगा जनदर्शन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को राशि प्राप्त हुई है। उन्हें बैंको से राशि आहरण में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी बैंकों में सुचारू व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को किसानों के राशि आहरण सुविधा बनाए रखने के निर्देश…

Read More

हज 2022 के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ, प्रदेश में 38 ई-हज सुविधा केन्द्रों पर निःशुल्क आवेदन भरे जाने की सुविधा, अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी/सचिव ने बताया कि केन्द्रीय हज कमेटी भारत सरकार से प्राप्त सूचना के अनुसार हज 2022 के लिए केन्द्रीय हज कमेटी भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक नवम्बर 2021 से ऑनलाईन हज आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।  ऑनलाईन हज आवेदन एवं सम्पूर्ण नियमावली व आवश्यक दिशा-निर्देश केन्द्रीय हज कमेटी भारत सरकार की वेबसाईट www.hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध है। विगत वर्ष की भांति ही संपूर्ण प्रक्रिया का डिजिटाईजेशन करने के फलस्वरूप इच्छुक आवेदकों द्वारा केन्द्रीय हज कमेटी भारत…

Read More

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दीवाली के पहले मिलेगी हड़ताल अवधि की मानदेय राशि : आदेश जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. महिला एवं बाल विकास मंत्री के निर्देश पर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हड़ताल अवधि का रुका हुआ मानदेय भुगतान का  आदेश जारी किया जा चुका है। दीवाली के पहले आंगनबाड़ी कर्मियों के खाते में राशि अंतरित हो जाएगी। विभागीय संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय का अलॉटमेंट भी जारी किया जा चुका है।

Read More

छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना: 2373 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 1.65 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कोविड-19 से अनाथ हुए शासकीय और अशासकीय शालाओं के विद्यार्थियों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर लागू की गई छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के अंतर्गत शासकीय और अशासकीय शालाओं के 2373 विद्यार्थियों को 1 करोड़ 65 लाख 95 हजार रूपए की राशि का भुगतान छात्रवृत्ति के रूप में कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के अंतर्गत कोविड-19 से अनाथ हुए शासकीय और अशासकीय शालाओं के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तथा शाला शुल्क का भुगतान किया जाता है। इस योजना…

Read More

पेनिकल माइट एवं भुरा माहू के प्रकोप से बचने के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने दी सलाह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. कृषि वैज्ञानिकों एव कृषि विभाग की टीम के द्वारा गत दिवस विकासखण्ड धरसींवा एवं अभनपुर के ग्रामों का निरीक्षण-भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम निलजा एवं जरौदा में धान की फसल में पेनिकल माइट का प्रकोप देखा गया। पेनिकल माइट से प्रभावित कृषकों को उपचार हेतु वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक डॉ. बी.पी. कतलम एवं डॉ. विकास सिंह द्वारा स्पायरोमेसिफेन 22.9 प्रतिशत एस.सी. 150 मि.ली. प्रति एकड़ की दर से छिडकाव करने का सुझाव दिया गया एवं अगले वर्ष नया बीज उपयोग करने की…

Read More

राज्योत्सव 2021 में ऊर्जा विभाग के मंडप को मिला तृतीय स्थान, राज्यपाल के हाथों मिला पुरस्कार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. साइंस कालेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 में आयोजित विभागीय प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ऊर्जा विभाग के मंडप को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। पुरस्कार समारोह की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल माननीया सुश्री अनसुईया उइके एवं अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों से पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के हर्ष गौतम एमडी वितरण कंपनी एवं मनोज वर्मा नोडल अधिकारी (ऊर्जा), अधीक्षण अभियन्ता (शहर-1)  रायपुर ने ग्रहण किया। 28 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य…

Read More

कलेक्टर और एसएसपी ने कि जिले के कानून व्यवस्था की समीक्षा, आम नागरिकों का पुलिस एवं प्रशासन पर विश्वास कायम रहेः कलेक्टर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने आज यहां कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिले के कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से एक दूसरे से सतत संपर्क बनाए रखने तथा समन्वय से कार्य करने कहा। आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो तथा पर्व आदि अवसर पर कानून व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने , संयमित आचरण करने , सूचना…

Read More