सीआईडीसी बोर्ड बैठक में तीन सिंचाई परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर हुई चर्चा, छपरटोला फीडर जलाशय के काम को तेजी से शुरू कराएं : जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन में सीआईडीसी बोर्ड बैठक हुई। बैठक में अहिरन-खारंग लिंक परियोजना तथा छपराटोला फीडर जलाशय के निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति सहित रेहर अटेम लिंक परियोजना के सर्वेक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने सीआईडीसी के प्रबंध संचालक को छपराटोला फीडर जलाशय के काम को तेजी से शुरू कराए जाने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति सहित अन्य प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।…

Read More

बड़ी मात्रा में पैंगोलिन स्केल जप्त : आरोपियों के खिलाफ वन अपराध के प्रकरण दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में जगदलपुर वन वृत्त के बस्तर वनमंडल अंतर्गत वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, वन विभाग, कंजेरवेशन कोर सोसायटी तथा पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा विगत दिवस आवश्यक कार्रवाई करते हुए लगभग 18.900 किलोग्राम पैंगोलिन स्केल की जब्ती की गई है। साथ ही 6 नग तेंदुआ नाखून तथा 1 नग मोटर सायकल और 1 नग बोलेरो वाहन की जब्ती सहित अपराधी को…

Read More

विकास के लिए आवश्यक है पानी का प्रबंधन: मंत्री रविन्द्र चौबे

नव नियुक्त सहायक अभियंताओं के कंधों पर छत्तीसगढ़ के विकास की जिम्मेदारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने सोमवार को जल संसाधन विभाग में नव नियुक्त सहायक अभियंताओं को बेहतर काम के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, जल संसाधन विभाग के रायपुर ट्रेनिंग सेंटर में नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के आधारभूत प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नव नियुक्त अभियंताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आने वाले समय में जल संसाधन विभाग…

Read More

आदिवासी कला-संस्कृति के प्रदर्शन के साथ ट्रांसजेंन्डर्स का रैम्प वॉक, समाज कल्याण विभाग ने ट्रांसजेंडर्स को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने किया अनूठा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर तृतीय लिंग के व्यक्तियों (ट्रांसजेंडर्स) के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने और जागरूकता लाने नक्सल प्रभावित वनांचल बस्तर संभाग में अनूठा फैशन शो आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा चेतना फाउंडेशन के सहयोग से जगदलपुर के आर्ट गैलरी में शनिवार शाम आयोजित इस कार्यक्रम में कांकेर, कोण्डागांव और बस्तर के 32 ट्रांसजेंडर्स शामिल हुए। उन्होंने बस्तर की संस्कृति, परिधान और आभूषणों को प्रदर्शित करते हुए उत्साह से रैम्प वॉक किया। इस अवसर पर ट्रांसजेंडर्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। आयोजन ने समाज से…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय का किया गया गठन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरों, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय का गठन किया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में 15 से 40 वर्ष आयु के युवाओं के लिए राजीव युवा मितान क्लब योजना शुरू की है, जिसके तहत युवा मितान क्लब बनाये गये है। युवा मितान क्लब के माध्यम से पर्यावरण, खेल और संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में युवा मितान क्लब गठित किये जा रहे है। राज्य शासन के…

Read More

शंकर नगर की घटना अस्वीकार्य लेकिन घटना विशेष पर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल गलत – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी के शंकर नगर में  हुई चाकूबाजी की घटना अस्वीकार्य है ।सरकार ने इस घटना के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है साथ ही सरकार ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया है कि यह सुनिश्चित किया जाय कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। भारतीय जनता पार्टी एक घटना विशेष के आधार पर पूरी राज्य की कानून व्यस्था खराब होने का झूठा प्रलाप कर रही है ।यह भाजपा की…

Read More

केदार कश्यप जिस सरकार में मंत्री थे उस सरकार ने आदिवासी वर्ग को उनके कानूनी अधिकारों से वंचित रखा था – धनंजय सिंह ठाकुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों सहित प्रदेश के सभी आदिवासी परिवारों के शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य उनके हक अधिकार के लिए काम कर रही  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केदार कश्यप जिस सरकार में मंत्री थे उस सरकार ने 15 सालों तक आदिवासी वर्ग को उनके  हक एवं कानूनी अधिकारों से वंचित रखने काम किया था। आदिवासी वर्ग के शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार उनके मूल अधिकार…

Read More

मंत्री डॉ. डहरिया ने आरंग में 65 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग प्रवास के दौरान आरंग के वार्ड 13 में लगभग 23.50 लाख रूपए की लागत से निर्मित देवांगन समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन की बाउंड्रीवॉल के लिए 10 लाख रूपए और लाईट एवं शौचालय हेतु चार लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। इसी तरह आरंग के नगर पालिका क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट के लिए 18 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। मंत्री डॉ. डहरिया आरंग में…

Read More

कांग्रेस की सरकार निवेशकों का पैसा लौटाने चिटफंड कंपनियों की संपत्ति को कुर्क कर रही है, रमन सिंह और भाजपा नेताओं के सह में चिटफंड कंपनियों ने जनता को लूटा था – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर उनकी संपत्तियों की नीलामी कर छत्तीसगढ़ के निवेशकों को पैसा लौटा रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किये वादे को पूरा कर रही है।पूर्व के रमन सरकार और भाजपा नेताओं के शहर में चिटफंड कंपनियों ने छत्तीसगढ़ के भोले भाले गरीब जनता को रकम दोगुनी दोगुनी करने का लालच देकर राशि जमा कराएं और पैसा लेकर फरार हो गए थे। 15 साल तक भाजपा…

Read More

मुड़ापारा कर्राहन से लमडांड एवं कर्राहन से पिपराही चौक तक सड़क निर्माण हुआ शुरू, विधायक लैलूंगा ने सड़क निर्माण की रखी आधारशिला

9 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से बनेगी 8.50 कि.मी. की लंबी यह सड़क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार की उपस्थिति में आज लैलूंगा विकासखण्ड अंतर्गत मुड़पारा कर्राहन से लमडांड एवं कर्राहन से पिपराही चौक तक बनने जा रही नई सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। 8.50 कि.मी.लंबाई की सड़क निर्माण कार्य के लिए 9 करोड़ 31 लाख रुपये की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। निर्माण कार्य के अंतर्गत कुल लंबाई में से 7.90 कि.मी.भाग में डामरीकरण एवं…

Read More