कमिश्नर ने दिये नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर 1 दिसम्बर से धान खरीदी प्रारंभ किया गया है। बस्तर संभाग के कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र ने धान खरीदी के लिए बनाये गये नोडल अधिकारियों का बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने समीक्षा करते हुए कहा कि धान खरीदी केन्द्रां में प्रतिदिन निरीक्षण कर अवैध रूप से बेचे जाने वाली धान को जप्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा बिचौलियों द्वारा खरीदे गये धान को किसानों के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्र में बिक्री करने का प्रयास करते हैं, उन्हें…

Read More

बड़े-बड़े दावे कर रही प्रदेश सरकार नाबालिग बच्चियों तक की सुरक्षा के मोर्चें पर बुरी तरह विफल-शालिनी राजपूत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के .महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही प्रदेश सरकार नाबालिग बच्चियों तक की सुरक्षा के मोर्चें पर बुरी तरह विफल साबित हो रही है। श्रीमति शालिनी  राजपूत ने कहा कि प्रदेश में मासूम और नाबालिग बच्चियों से लेकर उम्रदराज महिलाओं के साथ अनाचार के लगातार सामने आ रहे मामलों को लेकर भी प्रदेश सरकार आंख मूंदे बैठी है। श्रीमति राजपूत  ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर…

Read More

करोड़ों रुपए खर्च करने बाद भी प्रदेश सरकार लोगों को साफ और पर्याप्त पानी तक मुहैया नहीं करा पा रही है- मीनल चौबे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा है कि प्रदेश सरकार की लापरवाही के चलते लोगों को पीने का साफ पानी और पर्याप्त पानी तक मुहैया नहीं हो पा रहा है। श्रीमति मीनल चौबे  ने कहा कि राजधानी तक में 24 घंटे पानी की आपूर्ति करने में नगर निगम और स्मार्ट सिटी दोनों नाकारा साबित हो रहे है। श्रीमति मीनल चौबे ने कहा कि पिछले चार साल से राजधानी में अमृत मिशन का काम किया जा रहा है, लेकिन अब…

Read More

बीरगांव चुनावी समर में भाजपा ने झोंकी ताकत सभा में जुटे दिग्गज नेता, विशाल जनसमूह को किया संबोधित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में पूरी ताकत से जुट चुकी हैं। एक तरफ भाजपा के दिग्गज नेता बड़ी बड़ी रैली जन सभा के माध्यम से जहां  निकाय में पूरी ताकत झोंक रहे हैं वहीं बूथ लेवल मैनेजमेंट से लेकर सघन जनसंपर्क के साथ साथ स्थानीय आधार पर घोषणापत्र तैयार करने में भी लगातार जुट कर ग्रास रूट लेबल की तैयारी एवं समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी 20 तारीख को बीरगांव में होने वाले मतदान के मद्देनजर भाजपा की जीत का दम्भ…

Read More

रमन सरकार ने नान घोटाला किया, वैसे ही मोदी सरकार गैस सब्सिडी घोटाला कर रही है- कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, रसोई गैस उपभोक्ताओं को महीनों से सब्सिडी नहीं मिलने पर कांग्रेस ने मोदी भाजपा की गैस सब्सिडी घोटाला करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जैसे रमन सरकार में 20 लाख फर्जी राशन कार्ड के जरिये 36 हजार करोड़ का नान घोटाला किया गया ठीक उसी तरह ही मोदी सरकार उज्जवला योजना एवं गैस सब्सिडी में हेराफेरी कर अरबो रू. का गैस सब्सिडी घोटाला कर रही है। कांग्रेस सरकार में रसोई गैस 410 रु में मिलते थे और उपभोक्ताओं को 250…

Read More

कांग्रेस का आज जारी किया गया घोषणा पत्र भाजपा के ताबूत की आखिरी कील साबित होगा, तीन साल के कामों भूपेश बघेल की जनता में विश्वसनीयता से कांग्रेस चुनाव जीतेगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कांग्रेस के नगरीय निकाय घोषणा पत्र पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा की गई टिप्पणियों को प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा नेताओं की खीझ बताया है। कांग्रेस का आज जारी किया गया घोषणा पत्र भाजपा के ताबूत की आखिरी कील साबित होगा। जनता कांग्रेस  के  घोषणा पत्र पर पूरा विश्वास करके 15 निकाय चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को भरपूर आर्शीवाद देगी। विधानसभा चुनाव 2018 तथा पिछले नगरीय निकाय चुनाव की तरह एक बार…

Read More

सांसद गोमती साय ने सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़,  सांसद श्रीमती गोमती साय ने सारँगढ़ नगर पालिका चुनाव के लिए वार्ड नम्बर 9 में भाजपा प्रत्याशी अमित रिंकू तिवारी ,वार्ड क्रमांक 4 में मयूरेश केशरवानी,वार्ड नम्बर 03 में राजेश जायसवाल के लिए जनसम्पर्क किया। एवं वार्डवासियों के दिलों में दस्तक देकर भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील करते हुए विजयश्री प्रदान करने का विनम्र निवेदन किया।

Read More

नगरीय निकाय चुनाव 2021 का कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, नगरीय निकाय चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं विधि मंत्री मोहम्मद अकबर, घोषणा पत्र समिति के सदस्यों मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री अमरजीत भगत, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आज दिनांक 10 दिसम्बर 2021 को राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय में नगरीय निकाय चुनाव के लिये घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, महामंत्री अमरजीत चावला, रमेश…

Read More

सेवा सहकारी समिति उपरवाह में ग्राम बरबसपुर निवासी कृषक झीटूराम की मृत्यु होने की सूचना पर की गई जांच, मृत किसान के परिजनों ने बताया कि अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण हुई मृत्यु

परिजनों ने कहा समिति प्रबंधक द्वारा किया गया पर्याप्त सहयोग, मृतक कृषक के द्वारा लगभग 1 लाख 89 हजार रूपए का धान विक्रय किया गया, समिति में कृषकों के लिए छाया, पानी की है पर्याप्त व्यवस्था समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, सेवा सहकारी समिति उपरवाह में ग्राम बरबसपुर के 65 वर्षीय किसान झीटूराम साहू, पिता कोमाराम साहू की मृत्यु होने की सूचना पर जांच की गई। जांच में पाया गया कि मृतक कृषक अपने दो पुत्रों के साथ ट्रेक्टर में धान विक्रय करने हेतु सोसायटी में आए थे। जहाँ अचानक तबियत…

Read More

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में हीमेटो आंकोलॉजी अपडेट पर सीएमई का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के बाल्य एवं शिशु रोग विभाग द्वारा मंगलवार 14 दिसंबर 2021 को हीमेटो आंकोलॉजी अपडेट पर सीएमई (कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) का आयोजन किया जा रहा है। चिकित्सा महाविद्यालय के लेक्चरर हाल क्रमांक 6 में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित एकदिवसीय सीएमई यानी सतत चिकित्सा शिक्षा में सिकल सेल, थैलीसीमिया, ल्यूकेमिया जैसी रक्त से जुड़ी बीमारियों के बेहतर उपचार और प्रबंधन के मौजूदा गाइडलाइन को लेकर विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान…

Read More