कोष एवं लेखा विभाग के 27 कर्मचारियों को वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर समयमान वेतनमान स्वीकृत, 20 और 30 वर्ष सेवा पूर्ण करने वालों को लाभ प्रदान

कोष एवं लेखा विभाग के 27 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान स्वीकृत रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देशानुसार कर्मचारी हित में त्वरित कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ कोष एवं लेखा विभाग द्वारा पात्र कर्मचारियों को समयमान वेतनमान प्रदान किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस निर्णय से 27 कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिन्होंने अपने-अपने पदों पर निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली है। संचालक कोष लेखा श्रीमती पद्मिनी भोई साहू से मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 09 कर्मचारियों को द्वितीय समयमान का लाभ…

Read More

इंटरनेट और विज्ञान के युग में युवा हैं सौभाग्यशाली: राज्यपाल डेका ने 21वीं सदी के विद्यार्थियों को नवाचार और सतत् विकास के लिए किया प्रोत्साहित

नवाचार केवल प्रयोगशालाओं और कक्षाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, इसे समाज से जोड़ना होगा – श्री डेका संस्थान नवाचार परिषद के क्षेत्रीय सम्मेलन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन रायपुर : नवाचार केवल प्रयोगशालाओं और कक्षाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, इसे समाज से जोड़ना होगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज संस्थान नवाचार परिषद (आईआईसी) के क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कहीं। इनोवेशन सेल, ऑल इंडिया तकनीकी शिक्षा परिषद शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आज शंकराचार्य व्यावसायिक प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में यह सम्मेलन आयोजित…

Read More

एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा: राज्यपाल डेका ने विविधता में एकता का संदेश देते हुए समारोह में सभी राज्यों के प्रतिनिधियों का किया स्वागत

राज्यों की विविधताओं को राष्ट्रीय एकता एक सूत्र में पिरोती है – राज्यपाल श्री डेका राजभवन में मनाया गया 6 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन में 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि राज्यों की विविधताओं को राष्ट्रीय एकता एक सूत्र में पिरोती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है।…

Read More

रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य आगाज़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोगो अनावरण, कहा—“साहित्य से छत्तीसगढ़ की नई पहचान दुनिया तक पहुँचेगी”

अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे मुख्यमंत्री श्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण “साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान” – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर : नए वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ एक बार फिर साहित्यिक ऊर्जा से सराबोर होने को तैयार है। आगामी महीने रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा, जिसमें देश भर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होंगे। राज्य स्थापना के रजत वर्ष पर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला: अंतरराष्ट्रीय पोलो में रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी विशेष बधाई

अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में शामिल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने टीम के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और मेहनत के…

Read More

‘वन्दे मातरम् उद्यान’ बना ऐतिहासिक आकर्षण : स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा ने बिलासपुर में जगाई देशभक्ति की ज्योति, संगठन को मिला नई ऊर्जा का संकल्प, सेनानी परिवारों के सम्मान में भव्य आयोजन.

सेनानी परिवारों के लिये छत्तीसगढ़ का संगठन प्रेरणा बनेगा – जितेन्द्र रघुवंशी सेनानियों के नाम की पट्टिकाएँ वन्दे मातरम उद्यान में लगाना मेरे लिए गौरव की बात है – नगर विधायक अमर अग्रवाल बिलासपुर : बिलासपुर में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा ने देशभक्ति की अनोखी छाप छोड़ी। वन्दे मातरम् उद्यान में सेनानियों के नाम की पट्टिकाएँ लगाने और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की पहल ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया। राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी, विधायक अमर अग्रवाल और विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने सेनानी परिवारों के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों की मुलाकात: संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा का मंत्र दिया

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और सजगता के साथ कार्य करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे क्षेत्रों में सेवा देते समय अधिकारियों को…

Read More

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत और सीरत : 13 नगर निगमों में आइकॉनिक कार्यों के लिए 429.45 करोड़ के 26 कार्य मंजूर

योजना के तहत मरीन ड्राइव विस्तार, ऑक्सीजोन-कम-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, हाइटेक बस स्टैंड, ऑडिटोरियम, जलापूर्ति सुदृढ़ीकरण, कॉरीडोर निर्माण, गौरव पथ, सड़क बाइपास एवं चौड़ीकरण जैसे वृहद कार्यों की स्वीकृति जीवंत शहरों के निर्माण और इज ऑफ लीविंग के लिए राज्य शासन ने इसी साल शुरू की है योजना, 500 करोड़ का बजट छत्तीसगढ़ के शहरों को आधुनिक, सुंदर और जीवंत बनाने की प्रभावी योजना – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय योजना के तहत शहर के विकास का उदाहरण बनने वाले काम होंगे – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रायपुर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अखिल विश्व गायत्री परिवार की सौजन्य भेंट, 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए दिया आमंत्रण

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 09 दिसंबर से 12 दिसंबर तक सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित होने वाले 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री निर्मल सिन्हा, श्री कैलाश साहू, श्री कृष्ण कुमार जायसवाल, श्री…

Read More

राष्ट्रीय सुरक्षा चिंतन का केंद्र बना छत्तीसगढ़: डीजीपी कॉन्फ्रेंस में हुए निर्णय देश की आंतरिक सुरक्षा को देंगे नई मजबूती-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डीजीपी कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन पर  कहा कि छत्तीसगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय डीजीपी कॉन्फ्रेंस का सफलतापूर्वक संपन्न होना राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री तथा देशभर के डीजीपी और सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति ने इस आयोजन की गरिमा, महत्व और प्रभाव को कई गुना बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों तक देश के सर्वोच्च नेतृत्व एवं सुरक्षा तंत्र के…

Read More