मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला: अंतरराष्ट्रीय पोलो में रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी विशेष बधाई

अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में शामिल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने टीम के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और मेहनत के…

Read More

राष्ट्रीय कीड़ा प्रतियोगिता 2025 में प्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, देश में द्वितीय स्थान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा के सुंदरगढ़ में 11 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक आयोजित चौथी राष्ट्रीय कीड़ा प्रतियोगिता में पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के लगभग 7000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ राज्य के 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में विद्यालय, जिला, संभाग एवं राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद 466 प्रतिभागियों सहित कुल 516 सदस्यीय दल इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला बॉक्सर सना माचू को दी शुभकामनाएँ, विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सना, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण

रायपुर, 30 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की महिला बॉक्सर सना माचू को भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयनित होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि सना का चयन न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। बिलासपुर रेल मंडल में सीसीटीसी के पद पर पदस्थ सना माचू अब इंग्लैंड के लिवरपूल में 4 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़…

Read More

जशपुर की वंदना मिंज का मिनी गोल्फ में जलवा! नेशनल गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद कलेक्टर से मिलीं सम्मान

कलेक्टर ने उनकी उपलब्धि की सराहना की, दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं जशपुर, 02 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास से मंगलवार को सिल्वर मेडल विजेता वंदना मिंज ने सौजन्य मुलाकात की। वंदना गोवा में आयोजित 37 वें नेशनल गेम में मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीत चुकी है। कलेक्टर श्री व्यास ने उनकी उपलब्धि की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना भी दी। वंदना मिंज को विगत दिवस 21 मार्च को मुख्यमंत्री निवास में नेशनल गेम के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए आयोजित…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पर्वतारोही निशा यादव को किलिमंजारो फतह करने पर दी बधाई, कहा – संकल्प, संघर्ष और सफलता की प्रतीक बनी छत्तीसगढ़ की बेटी

रायपुर, 9 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की बेटी और पर्वतारोही निशा यादव को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो (5895 मीटर) पर भारत का तिरंगा लहराने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि निशा की यह उपलब्धि दृढ़ संकल्प, संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल है। निशा की सफलता ने यह साबित कर दिया कि संकल्प और समर्पण से कोई भी शिखर असंभव नहीं है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि  छत्तीसगढ़…

Read More