समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वरिष्ठ भाजपा नेता नन्दकुमार साय ने भाजपा की गुटबाजी को बेबाकी से स्वीकार किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा गुटबाजी में बंटी हुई है कोई भी नेता एक दूसरे का नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय को भाजपा कार्यकर्ता रमन सिंह की गाय के नाम से पुकारते हैं। राज्य के भाजपा नेता जनता का भरोसा पहले ही खो चुके थे अब उनके केंद्रीय नेतृत्व का भी भरोसा उनपर नहीं…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
राजनांदगांव पुलिस द्वारा सीमा-पार क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी “शा झू पान“ मामले में बड़ी कार्रवाई कर करोड़ों रुपये की क्रिप्टोकरेंसी फ़्रीज़ की गई
छत्तीसगढ़ पुलिस की क्रिप्टोकरेंसी पर अपने तरह का पहला एफआईआर दर्ज कर सफलता प्राप्त की गई Global Anti Scam Organization के अनुसार, ’शू झू पान’ स्कैमर्स दुनिया भर में पीड़ितों से हर साल अरबों डॉलर की धोखाधड़ी करते हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर 3 महीने के भीतर, राजनांदगांव पुलिस द्वारा प्रसिद्ध क्रिप्टोकरेंसी धोखधड़ी “शा झू पान“ (चीनी में अर्थ – रोमांटिक घोटाला) मामले को सुलझा दिया है। पीड़ित डॉ. अभिषेक पाल निवासी राजनांदगांव ने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह से इस नए तरह के अपराध की शिकायत की। इस पर थाना…
Read Moreएलबीएस एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मसूरी में राज्य के गोठानो में संचालित आजीविका गतिविधियों की दी गई जानकारी, रायपुर के जिला पंचायत सीईओ ने मसूरी में दिया व्याख्यान
राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना की प्रशिक्षु अधिकारियों ने की तारीफ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर लाल बहादुर शास्त्री नेशनल ऐकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मसूरी में 21 जून को आई ए एस प्रोफेशनल कोर्स फेस 2 में प्रशिक्षु आई ए एस अधिकारियों को छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित महत्वकांक्षी एवं गरीबी उन्मुलन से संबंधित महत्वपूर्ण योजना; “आर आई पी ए (ग्रामीण औद्योगिक पार्क केन्द्र), जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजिविका के नये अवसर प्रदान करने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने व ग्रामीण…
Read Moreसड़क सुरक्षा जागरूकता एवं सुगम यातायात प्रबंधन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर मिली सराहना, सड़क सुरक्षा में कार्पोरेट्स की भूमिका विषय पर कॉन्फ्रेंस आयोजित
राज्यों द्वारा सड़क सुरक्षा पहल और कार्पाेरेट से अपेक्षाएं विषय पर अध्यक्ष सड़क सुरक्षा संजय शर्मा का उद्बोधन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर फेडेरेशन ऑफ इंडियन चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री फिक्की द्वारा आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रंेस में छत्तीसगढ़ प्रदेश में सड़क सुरक्षा जागरूकता तथा सुगम यातायात प्रबंधन के पहल एवं प्रयासों को विशेष रूप से सराहना गया। छत्तीसगढ़ में कक्षा पहली से दसवीं तक यातायात को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की पहल को भी कॉन्फ्रेंस में सराहा गया। कॉन्फ्रेंस में शामिल स्टेक होल्डर्स ने छत्तीसगढ़ में…
Read Moreपॉवर कंपनी से सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की हुई भाव-भीनी विदाई, शाल-श्रीफल के साथ प्रतीक-चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर किया सम्मानित
सेवानिवृत्त अभियंताओं की सेवाओं को बताया गया महत्वपूर्ण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी से सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक द्वय सर्वश्री राजू लहरी एवं आर.के. टिकरिया को कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवा भवन में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में पॉवर कंपनीज के प्रबंध निदेशकगण एन.के. बिजौरा, श्रीमती उज्ज्वला बघेल, राजेश वर्मा एवं मनोज खरे ने उन्हें प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त अभियंताओं की सेवाओं को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पॉवर कंपनी में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के बूते छत्तीसगढ़ सरप्लस बिजली वाले राज्य के रूप…
Read Moreमुख्यमंत्री ने ग्राम बंधी में बिच्छू काटने से छात्रा दिव्या मण्डावी की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया, परिजनों को हर संभव सहयोग देने जिला प्रशासन को दिए निर्देश
दिवंगत छात्रा के पिता को छात्र सुरक्षा बीमा के तहत एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत दी जाएगी 4 लाख रूपए की सहायता राशि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा जिले के ग्राम बंधी मंे बिच्छू काटने से 8 वर्षीय कक्षा दूसरी की छात्रा दिव्या मण्डावी की मृत्यु की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन बेमेतरा को छात्रा के परिजनों की हर संभव सहायता के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने छात्रा के परिजनों को…
Read Moreनीति आयोग ने आकांक्षी जिला राजनांदगांव को महिला सशक्तिकरण और महिला हित में बेहतरीन कार्य करने वाले देश के अग्रणी जिलों में किया शुमार, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए गौठान में कार्य कर आत्मनिर्भर करने के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा रांची में आयोजित जोनल मीटिंग में शामिल होने के लिए कलेक्टर को किया गया आमंत्रित मुख्यमंत्री श्री बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने दी बधाई महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के लिए घर-घर जाकर किया जा रहा जागरूक किशोरी बालिका एवं महिलाओं में एनीमिया दूर करने हेतु दी जा रही आवश्यक दवाईयां गर्भवती माताओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिया जा रहा पौष्टिक आहार एवं गरम भोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला राजनांदगांव को महिला…
Read Moreमोटर सायकल चोरों पर की जा रही लगातार कार्यवाही : आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल
आरोपी के कब्जे से बरामद की गई मोटर सायकल थाना सारागांव में आरोपी राजेश देवांगन के विरुद्ध अपराध क्रमांक 76/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी हरिशंकर साहू उम्र 30 वर्ष निवासी पीथमपुर ने थाना सारागांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 08 मई 22 को अपने रिश्तेदार के दशगात्र में सम्मिलित होने ग्राम चोरिया गया था, जहाँ इसकी मोटर सायकल को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया। जिस पर थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 76/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया…
Read Moreजिले में अवैध शराब बिक्री करने एवं तस्करी करने वाले पर की जा रही लगातार कार्यवाही : दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1500/- रूपये किया गया जप्त आरोपियों के विरूद्ध थाना डभरा में अपराध क्रमांक 234/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट किया गया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 30 जून 22 को ग्राम मेढ़ापाली में 02 ब्यक्ति शराब बिक्री कर रहे है की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल डभरा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपीगण गणेश सोने एवं प्यारीलाल भारद्वाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500/- रूपये जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना डभरा में…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहित के कार्य को देखकर बीजेपी नेता चिंतित, शिविर तो एक बहाना है नरेंद्र मोदी की नाकामयाबी को छुपाना है – वंदना राजपूत
जो बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य महंगाई पर हल्ला करती थी, सिलेंडर उठाकर सड़कों पर निकलती थी, आज चुप्पी साधी हुई है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के कांग्रेस सरकार पर तंज कसने के मामले पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि बीजेपी झूठ बोलकर लोगों का ध्यान खींचना चाह रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जनहित के कार्य को देखकर भाजपा के नेता डरे सहमे हुए है, इसलिए राष्ट्रीय बीजेपी नेता छत्तीसगढ़ के चक्कर लगा रहे है। महंगाई के मुद्दे…
Read More