छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल

आरोपी सीताराम निषाद के विरुद्ध थाना चन्द्रपुर में अपराध क्रमांक 99 /22 धारा 354, 452 अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 29 जून 22 को प्रार्थिया ने थाना चंद्रपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी सीताराम निषाद निवासी सिरौली के द्वारा पीड़िता के घर अंदर घुसकर बेइज्जत करने की नियत से हाँथ-बांह पकड़कर छेड़छाड़ किया था। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना चंद्रपुर में अपराध क्रमांक 99 /22 धारा 354,452 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। प्रकरण महिला अपराध से संबंधित होने एवं मामले की…

Read More

गुम हुई 3 नाबालिक बालिकाओं को रेल्वे स्टेशन चांपा से बरामद करने में बाराद्वार पुलिस को मिली सफलता, सकुशल उनके परिजनों को किया गया सुपुर्द

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा थाना बाराद्वार क्षेत्रांतर्गत रहने वाली प्रार्थियों ने दिनांक 29.06.22 को थाना बाराद्वार में रिपोर्ट दर्ज कराये की इनकी नाबालिक लड़की दिनांक 28-29.06.22 को घर से बिना बताये कहीं चले गये है जिस पर थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 171/22, 172/22 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण नाबालिक बालिकाओं से संबंधित होने एवं प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अपहृताओं की पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 29.06.22 को अपहृत बालिकाओं के रेल्वे स्टेशन चांपा में रहने की सूचना प्राप्त होने…

Read More

रेल समाचार : दुर्ग एवं हटिया के मध्य चल रही द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन में हुआ विस्तार

सितम्बर, 2022 के अंत तक के लिए किया गया विस्तार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रेल यात्रियो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा के लिए दुर्ग – हटिया – दुर्ग के मध्य चल रही 08185 / 08186 हटिया – दुर्ग – हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया। यह गाड़ी दुर्ग से हटिया के लिये प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को दिनांक 29 जून, 2022  तक 08186 नंबर के साथ चल रही थी, जिसका विस्तार दिनांक 30 सितम्बर, 2022 तक किया गया…

Read More

7.2 लीटर देशी शराब के साथ 1 आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 29.06.22 को ग्राम करमंदी का राजेश बिझंवार देशी भट्ठी सरखों से शराब ले जाकर गांव में बिक्री करता है जिसकी सूचना प्राप्त होने पर चौकी नैला पुलिस द्वारा तत्काल ग्राम करमंदी जाने वाले रास्ते में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 7.200 लीटर देशी प्लेन शराब जप्त किया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपी राजेश बिझंवार…

Read More

महिला समूह के वसूली रकम को कंपनी में जमा न कर लगभग 10 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फरार अन्य आरोपी की पता तलाश जारी

आरोपियों के विरूद्ध थाना चंद्रपुर में अप. क्र. 141/21 धारा 420,409 भादवि पंजीबद्ध आरोपी ललित सिदार को दिनांक 28.06.22 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी रूपेश साहू कलस्टर मैनेजर स्पंदना स्फूर्ति फाईनेंस कंपनी प्राईवेट लिमिटेड कंपनी शाखा चंद्रपुर द्वारा ग्राहक से पैसा लेकर कंपनी में जमा न कर गबन करने संबंधी शिकायत पत्र दिया गया था जिसकी जांच में उसके कंपनी में तैनात कर्मचारी ललित सिदार एवं अन्य के द्वारा ग्राहकों से रकम लेकर रकम को कंपनी में जमा न कर अपने स्वार्थ के लिए…

Read More

छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए संजीवनी का काम कर रही है मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, देश का पहला राज्य जहां उपचार के लिए मिल रही है 20 लाख रूपए तक की राशि

बड़ी संख्या में किडनी, लीवर एवं बोनमैरो ट्रांसप्लांट के लिए मिल रहे हैं आवेदन 30 माह में 2429 मरीजों को मिला मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ योजना के तहत अब तक 43 करोड़ 30 लाख रूपए की दी जा चुकी है स्वीकृति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले खर्च को बचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर 1 जनवरी 2020 से मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की शुरूआत की गई।…

Read More

मुख्यमंत्री ने मनेन्द्रगढ़ के हनुमान टेकरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मनेन्द्रगढ़ में स्थित हनुमान टेकरी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश में शान्ति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी श्री शिवराम दास ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में नौमुखी श्री हनुमान तथा सूर्यदेव से शिक्षा प्राप्त करते हुए बाल हनुमान की प्रतिमा स्थापित है, वहीं मंदिर के गुफा मंदिर में अपने कंधों पर रामलखन को बैठाए हुए पाताल हनुमान जी की प्रतिमा भी है। मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। मंदिर का निर्माण श्री…

Read More

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में राज्य के थानों में पदस्थ विशेष किशोर पुलिस इकाई के नोडल अधिकारी तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों में क्षमता निर्माण हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला में राज्य के विभिन्न जिलों से 140 प्रतिभागी हो रहे हैं सम्मिलित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर  छत्तीसगढ़ पुलिस एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में राज्य के थानों में पदस्थ विशेष किशोर पुलिस इकाई के नोडल अधिकारी तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों में क्षमता निर्माण हेतु  दो दिवसीय कार्यशाला (30 जून एवं 01 जुलाई, 2022) का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा द्वारा किया गया। कार्यशाला में राज्य के विभिन्न जिलों से 140 प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं। जिन्हें बच्चों से संबंधित कानून, कानूनों में हुए संशोधन एवं बाल हितैषी थानों का सुगमतापूर्वक संचालन के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया…

Read More

हाट बाजार क्लिनिक के शिविरों की टाईमिंग का करें प्रचार-प्रसार, राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में हो निराकरण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

एक ही प्रजाति के फलदार पौधों का एक स्थान पर करें रोपण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मनेन्द्रगढ़ में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत शिविरों की टाइमिंग का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर होना चाहिए, इसके लिए अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता है। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों को नामांतरण और बंटवारे की पंजी बनाने और उसे अद्यतन करते रहने के निर्देश दिए। बंदोबस्त…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र को दी 80.19 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्याे की सौगात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज नई लेदरी हसदेव रेस्ट हाउस में मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुल 80 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत के 25 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया, जिनमें 66 करोड़ 62 लाख रुपए लागत के 17 कार्यों का  लोकार्पण तथा भूमिपूजन 13 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत के 08 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, विधायक डॉ. विनय जायसवाल और श्री गुलाब कमरो भी उपस्थित थे। लोकार्पण के…

Read More