कलेक्टर श्रीमती साहू ने 12 वर्ष से अधिक उम्र के सभी छूटे हुए लोगों से टीकाकरण केंद्र पहुंच कर टीका लगवाने की अपील की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देशानुसार जिले में कोविड टीका लगवाने से अब तक छूटे हुए लोगों के टीकाकरण के लिए 27 जून को वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन ने एक दिन में अधिक से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इस दिन टीकाकरण से छुटे हुए 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को आवश्यकतानुसार…
Read MoreCategory: अन्य
अन्य
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना : पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन को बढ़ावा देने की दिशा में सिद्ध होगी मील का पत्थर, पौधे धीरे-धीरे ले रहे हैं आकार, साल भर पौधों को सुरक्षित रखते हुए की गई देखभाल
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पिछले वर्ष 92.90 एकड़ में जिले के सभी 9 विकासखंड के 11 ग्राम पंचायतों में सघन पौधरोपण करते हुए 18 हजार 42 पौधे लगाए गए फलदार वृक्षों से सजेगी खुबसूरत बगिया खुशनुमा बगिया में आम, अमरूद, मुनगा, जामुन, काजू, कटहल, महुआ, नारियल, सीताफल, नींबू, आंवला, कदम और पपीता के पौधे लगाए गए इस वर्ष जिले के 9 ग्राम पंचायतों के 108 एकड़ में 20 हजार 450 पौधे रोपित करने का रखा गया है लक्ष्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत…
Read Moreसरकार तुंहर द्वार शिविर में दिव्यांग खुशी को मिली खुशियां, कलेक्टर श्रीमती साहू ने तत्काल स्वीकृत कराई दिव्यांगता पेंशन
पेंशन स्वीकृति के लिए खुशी के माता-पिता ने कलेक्टर श्रीमती साहू के प्रति जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा नोनबिर्रा में आयोजित सरकार तुंहर द्वार शिविर दिव्यांग बालिका खुशी के जीवन में खुशियां लेकर आया। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देश पर शिविर स्थल में ही बालिका खुशी की दिव्यांगता पेंशन स्वीकृत हो गई। पेंशन स्वीकृत हो जाने से अब खुशी को प्रतिमाह 350 रुपए दिव्यांगता पेंशन के रूप में मिलेगी। पेंशन मिलने से खुशी के माता-पिता को दिव्यांग खुशी के इलाज और पढ़ाई लिखाई में मदद मिलेगी। दरअसल नोनबिर्रा…
Read Moreकलेक्टर की संवेदनशीलता : न्यूरो संबंधी बीमारी से जूझ रहे बच्चे के इलाज के लिए स्वीकृत की एक लाख रुपए की राशि
बेहतर इलाज के लिए आगे भी सहयोग करेगा जिला प्रशासन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने एक बार फिर संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए न्यूरो संबंधी बीमारी से जूझ रहे बच्चे के इलाज के लिए तात्कालिक सहायता प्रदान की है। कलेक्टर ने विकासखंड पोंडी उपरोड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनकोना के आश्रित ग्राम धौरामुडा निवासी नौ वर्षीय बालक बादल के इलाज के लिए डीएमएफ मद से एक लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। साथ ही बच्चे के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन द्वारा आगे भी सहयोग…
Read Moreहमर पारा हमर क्लीनिक योजना बनी पहुंचविहीन क्षेत्र के लिये वरदान: जशपुर जिले में 5885 क्लीनिक लगाकर 149609 लोगों को किया गया लाभान्वित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण एवं सुचारू संचालन तथा प्रत्येक जनता तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के दृष्टिगत जनता को उसके पारा-टोला-मोहल्ला में सप्ताह में एक दिन स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने हेतु जिले में हमर पारा हमर क्लीनिक योजना का आयोजन किया जा रहा है। जिससे पहुंचविहीन एवं सुदूर वनांचल क्षेत्र में भी योजना के तहत स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा क्लीनिक लगाकर स्वास्थ्य सेवायें प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखण्ड बगीचा के पहुंचविहीन पाठ क्षेत्र के…
Read Moreभेंट- मुलाकात : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ सहायता योजना से होगा रमा का इलाज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशव्यापी भेंट- मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज दुलदुला विकासखंड के ग्राम पतराटोली में लोगों से चर्चा की और उनसे शासकीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर फीडबैक लिया। इसी बीच भेंट-मुलाकात में गंभीर बीमारी से ग्रसित रमा ताम्रकार ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को अपने बीमारी के बारे में बताया और आर्थिक मदद की अपील की। रमा ने बताया कि उसे गम्भीर बीमारी है, बेहतर इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता है, आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह ठीक तरह से अपना…
Read Moreधनवंतरी मेडिकल स्टोर से हर वर्ग के लोगों को मिल रहा लाभ रू जशपुर जिले में 5 नगरीय निकायों में धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर संचालित
जिले में अब तक 9465 उपभोक्ताओें को 19 लाख 2 हजार 718 रुपए से अधिक की दी गई है दवाईयां 50 से 61 प्रतिशत् से अधिक की छूट पर विक्रय की जा रही है दवाईयां समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आम नागरिकों को बाजार में मिलने वाली महंगी दवाईयों से राहत दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर प्रारंभ किया है जहां सस्ती दर पर मिल रही गुणवत्ता पूर्ण दवाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। जेनेरिक मेडिकल स्टोर में दवाईयां निजी मेडिकल स्टोर एवं…
Read Moreमहारानी अस्पताल में पिग टेल पाइप कैथेराइजेशन के जरिए पहली बार मरीज का हुआ उपचार, सोनोग्राफी और पाइप के जरिए युवक के लिवर से निकाला गया मवाद
यह सुविधा फिलहाल रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में ही उपलब्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर के महारानी अस्पताल में पिग टेल पाइप कैथेटराइजेशन की शुरुआत के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिकोण से एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है, जहां सर्जरी योग्य गंभीर बीमारियों का बिना सर्जरी के ही संभव हो गया है। ज्ञात जानकारीनुसार छत्तीसगढ़ की सरकारी चिकित्सा संस्थाओं में से डॉ अंबेडकर भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर एवं छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर जैसी बड़ी बड़ी अस्पतालों में सोनोग्राफी द्वारा पिग टेल पाइप…
Read Moreमुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 5 मरीजों को मिली सहायता, राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 20 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा की जाती है प्रदान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले व्यय से बचाने हेतु राज्य शासन द्वारा संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुये मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंम्भ करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 20 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है, जो इतनी बड़ी राशि अपने राज्य के नागरिकों के इलाज हेतु…
Read Moreमुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत एक लाख से अधिक मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ, मेडिकल यूनिट में मरीजों का पंजीयन तथा श्रम पंजीयन का कार्य भी किया जा रहा है
योजना के अंतर्गत स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच, उपचार एवं दवाईयां कराई जा रही है उपलब्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर शासन द्वारा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत झुग्गी-झोपड़ी, स्लम बस्तियों में मोबाईल मेडिकल यूनिट का कैम्प का आयोजन कर ऐसे गरीब, दिहाड़ी मजदूर और जरूरतमंद व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ दिया जा रहा है। जो कि प्रतिदिन कार्य कर अपनी कमाई करते हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पताल नहीं जा पाते हैं। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत उन्हीं के…
Read More