Category: अन्य

अन्य

  • शिक्षक दिवस : खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर ने दी बधाई, कहा – इस संस्थान की प्रसिद्धि में शिक्षकों की है महत्वपूर्ण भूमिका.

    शिक्षक दिवस : खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर ने दी बधाई, कहा – इस संस्थान की प्रसिद्धि में शिक्षकों की है महत्वपूर्ण भूमिका.

    शिक्षकों के परिश्रम और समर्पण के कारण विश्वविद्यालय अपने उद्देश्यों में रहा है सफल

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,रायपुर

    खैरागढ़ : शिक्षक दिवस के अवसर पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता मोक्षदा चंद्राकर ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों को बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।

    अपने शुभकामना संदेश में कुलपति डॉ. चंद्राकर ने कहा है कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ अपनी जिस शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए पूरे एशिया में प्रसिद्ध है, उसकी उत्तरोत्तर मजबूती में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षकों के परिश्रम और समर्पण के कारण विश्वविद्यालय अपने उद्देश्यों में सफल रहा है।

    कुलपति ने कहा कि इस विश्वविद्यालय से मेरा प्रारंभिक साक्षात्कार एक छात्रा के रूप में हुआ था, मैं यहां गायन की छात्रा थी। इसी विश्वविद्यालय में आज कुलपति के रूप में सेवा का अवसर प्राप्त होना निश्चित ही सौभाग्य की बात है। मेरा मानना है कि शिक्षकों और गुरुजनों द्वारा प्रदत्त ज्ञान और प्रेरणा से ही ऐसे सौभाग्य प्राप्त होते हैं। मैं विश्वविद्यालय के प्रारंभ से लेकर आज पर्यंत अमूल्य योगदान देने वाले समस्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मैं समस्त शिक्षकों को बधाई  और शुभकामनाएं देती हूं।

  • 100 वीं जयंती पर याद किये गए हबीब : खैरागढ़ विश्वविद्यालय में वरिष्ठ पत्रकार व समीक्षक गिरिजाशंकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ व्याख्यान,

    100 वीं जयंती पर याद किये गए हबीब : खैरागढ़ विश्वविद्यालय में वरिष्ठ पत्रकार व समीक्षक गिरिजाशंकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ व्याख्यान,

    इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के महत्वपूर्ण आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि और वक्ता सम्मिलित हुए वरिष्ठ पत्रकार व समीक्षक गिरिजाशंकर

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    रायपुर/खैरागढ़ : देश और दुनिया के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी, नाट्य लेखक, नाट्य निर्देशक और अभिनेता स्वर्गीय हबीब तनवीर की 100वीं जयंती के अवसर पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ ने एक महत्वपूर्ण आयोजन के माध्यम से उन्हें स्मरण किया और आदरांजलि दी। इसके अंतर्गत सौ बरस के हबीब’ शीर्षक के साथ हबीब पर आधारित व्याख्यान रखा गया। वरिष्ठ पत्रकार व समीक्षक गिरिजाशंकर इस आयोजन के मुख्य अतिथि थे। विश्वविद्यालय के थिएटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र चौबे के संयोजन में आयोजित इस व्याख्यान कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. डॉ. आईडी तिवारी और कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. काशीनाथ तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

    सौ बरस के हबीब’ पर अपनी बात विस्तार से रखते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व समीक्षक गिरिजाशंकर ने हबीब तनवीर से साथ गुजरे पल और अपने अनुभवों को साझा तो किया ही, यह भी बताया कि हबीब साहब ने किस तरह छत्तीसगढ़ के अनेक कलाकारों को दिशा प्रदान की। उन्होंने बताया कि हबीब ने लोक के मर्म और विषयवस्तु को नाट्य के रूप में प्रयोग करते हुए लोकनाट्य को कैसे अंतर्राष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया और इसीलिए हबीब हमेशा प्रासंगिक रहेंगे।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गिरिजाशंकर के सहज और सरल शैली में दिए गए व्याख्यान ने विद्यार्थियों, शोधार्थियों की जानकारी में न केवल इज़ाफ़ा किया, बल्कि प्रेरणा भी दी। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय का नाट्य विभाग 2009 से स्वर्गीय हबीब साहब को उनकी जयंती पर लगातार स्मरण करता रहा है और उनके जरिये भारतीय रंगमंच की विश्लेषणात्मक पड़ताल भी की जाती रही है। यहाँ यह बताना भी लाज़िमी है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर के संरक्षण और कुलसचिव प्रो. डॉ. आईडी तिवारी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के रंगमंडल का गठन किया गया। थिएटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र चौबे के संयोजन में सक्रिय रंगमंडल अब तक देश के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुका है। इंदिरा कला संगीत खैरागढ़ विश्वविद्यालय संभवतः देश का पहला विश्वविद्यालय है, जिसका अपना सुसंगठित और सक्रिय रंगमंडल है। सौ बरस के हबीब’ का संचालन डॉ. चौबे ने, आभार प्रदर्शन अध्यापक धीरज सोनी ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय का सम्पूर्ण परिवार सम्मिलित हुआ।

  • जागरूकता अभियान : ग्राम सिसरिंगा में धरमजयगढ़ पुलिस ने साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी दे कर जागरूक करने के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित…..!

    जागरूकता अभियान : ग्राम सिसरिंगा में धरमजयगढ़ पुलिस ने साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी दे कर जागरूक करने के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित…..!

    ग्राम सिसरिंगा में नशा उन्मूलन को लेकर निवासियों से विशेष कर युवाओं से किया गया संवाद.

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़

    रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में आज दिनांक 03 सितंबर 2023 को प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अमन लखीसरानी द्वारा धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसरिंगा में नशा उन्मूलन को लेकर रहवासियों से विशेष कर युवाओं से संवाद किया गया।

    प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक लखीसरानी द्वारा युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर नशे को अपराधों को बढ़ावा देने वाला और नशे से ग्रसित व्यक्ति का समाज में मान सम्मान नहीं होना बताया गया, उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने और अपने करियर पर ध्यान देने प्रेरित किया गया  और उन्हें रहवासियों को वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

    प्रशिक्षु डीएसपी ने ग्राम सिसरिंगा के प्रमुखों व्यक्तियों व कोटवारों से चर्चा कर मतदान केन्द्रों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उन्हें बाहर से आए लोगों की जानकारी नियमित रूप से थाना का दिये जाने कहा गया है। इस दौरान प्रशिक्षु डीएसपी अमन लखीसरानी के साथ थाना धरमजयगढ़ का स्टाफ उपस्थित रहा।

  • सिंचाई की व्यवस्था होने पर खेती से बढ़ रही आमदनी, मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित कुआं से लहलहा रही फसलें

    सिंचाई की व्यवस्था होने पर खेती से बढ़ रही आमदनी, मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित कुआं से लहलहा रही फसलें

    वर्तमान में कम वर्षा होने के कारण भी आज उनकी फसल अच्छी स्थिति में है

    साग सब्जियों के के साथ धान से अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हुई

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

    जनपद पंचायत फरसाबहार अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा कई रूपों में लोगों का जिन्दगी बदल रहा हैं। जरूरत के समय रोजगार देने के साथ ही कृषि कार्यों में भी सिंचाई हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। ग्राम पंचायत सीमाबारी के कृषक श्री नकुल साय के जीवन में मनरेगा ऐसे ही लाभ लेकर आया है।

    कृषक नकुल साय ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा से उनका कुआ निर्माण कार्य वर्ष 2019-20 में कुल 2.10 लाख स्वीकृत हुआ था जिसमें 0.96 लाख मजदूरी तथा 1.14 लाख रुपए सामग्री का था। कुआं निर्माण से कुल 106 मानव दिवस का रोजगार प्राप्त हुआ । खेत के किनारे बने कुआं निर्माण से उन्हें कम बारिश की स्थिति में भी फसलों को बचाने का साधन मिल गया है। वर्तमान में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण भी आज उनकी फसल अच्छी स्थिति में है उन्होंने बताया कि मनरेगा से निर्मित कुआं में पर्याप्त रूप से पानी का भराव है। श्री नकुल साय ने बताया की वर्ष 2020-21 से उनका सिंचाई से संबंधित समस्या का समाधान हो गया है। उनका कुआँ घर के नजदीक बाड़ी में होने के कारण वे विभिन्न साग-सब्जियों से अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहे  हैं। बाड़ी में बंधा गोभी से 10 हजार, फुलगोभी से 10 हजार हरी मिर्च से 2 हजार, बैंगन से 5 हजार, टमाटर से 6 हजार बरबट्टी से 2 हजार, हरा भाजी से 2 हजार प्याज से 5 हजार एवं धान से अतिरिक्त 10 हजार का आमदनी प्राप्त हुई है। इस तरह से वे प्रत्येक वर्ष अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं।

    उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा योजना का सराहना करते हुये कहा कि लोगों को योजना से विभिन्न प्रकार से लाभ लेते रहना चाहिए। कुआ निर्माण डबरी निर्माण, भूमि सुधार, मेढबंधान, पशु शेड आदि से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं आय में वृद्धि होगी।

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में शिशु सरंक्षण माह का हुआ शुभारंभ

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में शिशु सरंक्षण माह का हुआ शुभारंभ

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

    गांव स्तर में जननी शिशु सुरक्षा योजना के सबसे ज्यादा जिम्मेदारी निर्वाहन में सबसे आगे रहने वाले मितानिन प्रशिक्षकों के अगुवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में शिशु सरंक्षण माह आज से प्रारंभ हुआ। यहां प्रत्येक 6 माह के अंतराल में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की एक निश्चीत खुराक पिलाया जाना है।

    6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार 1-1 मिली. आयरन सिरप पिलाया जाना है। मितानिन प्रशिक्षकों द्वारा सभी गांव में 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों का चिन्हांकन करके नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र को सूची दिया जा चुका है। साथ ही टीकाकरण सत्र भी अयोजित किया जा रहा है। जहां छूटे हुवे बच्चों को का टीकाकरण किया जा रहा है।

  • जशपुर जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ : सरपंच, सीएमएचओ सहित डॉक्टरों ने पिलाया विटामिन ए एवं आयरन का सिरप

    जशपुर जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ : सरपंच, सीएमएचओ सहित डॉक्टरों ने पिलाया विटामिन ए एवं आयरन का सिरप

    29 सितंबर तक चलेगा शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

    जिला मुख्यालय जशपुर के ग्राम पंचायत बघिमा में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। सरपंच श्रीमति पार्वती द्वारा बच्चे को विटामिन ए एवं आयरन सिरप पिलाया साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी जशपुर, द्वारा बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन सिरप पिलाई गई। शिशु संरक्षण माह अन्तर्गत आयोजित वी एच एस एन डी सत्र में 36 बच्चे को विटामिन ए एवं 42 को आयरन सिरप पिलाया गया तथा 42 का वजन लिया गया।

    इस अवसर पर डॉ. रंजीत टोप्पो सीएमएचओ डॉ. आर.एस. पैंकरा, जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ. अनुरंजन टोप्पो अस्थि रोग विषेषज्ञ, डॉ आषुतोष तिर्की बीएमओ जशपुर, श्रीमति मनीषा कुजूर प्रभारी मीडिया अधिकारी, सुश्री ईषाप्रमा बीपीएम, श्री टी एस साहू सुपरवाइजर, मितानीन एवं आगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में शिशु संरक्षण माह विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम 29 अगस्त से 29 सितम्बर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को वी.एच.एन.डी. सत्र आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक एवं आई.एफ.ए. सिरप पिलाकर प्रतिरक्षित किया जायेगा। षिषु संरक्षण माह कोई अलग कार्यक्रम नहीं है, बल्कि क्षेत्र के संदर्भ में यह बच्चोें में उत्तरजीविता बढ़ाने के लिए आवष्यक अनुकूलतन पैकेज के साथ एकीकृत किया गया कार्यक्रम है।

    शिशु संरक्षण माह के दौरान ये सेवाओं के पैकेज दिये जायेंगे।

    विटामिन ए सिरप निर्धारित आयु (9 माह से से 5 वर्ष) के बच्चों को निर्धारित अंतराल में पिलाना।आई.एफ.ए. सिरप दिया जाना।ड्यू बच्चों का टीकाकरण किया जाना। बच्चों का वजन लिया जाना। पोषण आहार के विषय में बच्चों की आयु के अनुरूप आहार की जानकारी देना। आंगनबाड़ी स्थित सत्रों में संपूरक पोषण आहार की सेवाओं को हितग्राहियों की पात्रता व पोषण तत्वों की आवष्यकता के अनुरूप उपलब्ध कराना। अति गंभीर कुपोषित बच्चे एसएएम की श्रेणी में हैं, उन्हें चिन्हित कर पोषण पुर्नवास केंद्रों में आहार की प्रदायगी सहित संक्रमण के उपचार हेतु भर्ती किया जाना।

    शिशु संरक्षण माह में आयोजित सत्र अगस्त में 29, तारीख और सितम्बर में 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 तारीख को सत्रों का आयोजन होगा। जहां लक्षित 83680 बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन सिरप पिलाया जायेगा। एवं बच्चों का वजन भी लिया जायेगा। आयु एवं लंबाई के आधार पर कम वजन के बच्चों को कुपोषित बच्चों की श्रेणी में माना जाएगा और उन्हें जिले में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र में 14 दिनों के लिए भर्ती करके उनके वजन में वृध्दि की जायेगी । पोषण पुनर्वास केन्द्र में बच्चे को भर्ती करने पर मां को कार्य क्षतिपूर्ति का राषि भी दिया जायेगा।

    अभियान की सफल संचालन के लिए कलेक्टर डॉ रवि मित्तल द्वारा समय सीमा बैठक आवष्यक निर्देश दिये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य विभाग को समन्वय कर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है। जिले में 2424 सत्र आयोजित किये जायेंगे। पत्थलगांव मे 497, फरसाबहार में 280, कांसाबेल में 240, बगीचा में 501, कुनकुरी में 320, दुलदुला में 117, लोदाम में 269, मनोरा में 200 सत्र आयोजित किया जायेगा जिसमें बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन सिरप पिलाया जायेगा।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रंजीत टोप्पो द्वारा उपस्थित लोगों को बच्चों में टीकाकरण, विटामिन ए, आयरन सिरप देने के फायदे के बारे में बताया गया एवं अवगत कराया गया कि विटामिन ए अनुपूरक एवं एनीमिया नियंत्रण से क्रमषः 20-20 प्रतिषत बाल मृत्यु में कमी आयेगी तथा 5 वर्ष के बच्चों में कुपोषण नियंत्रण से 45 प्रतिषत एवं शीघ्र एवं पूर्ण स्तनपान एवं समय पर उपरी आहार जारी रखने से 19 प्रतिषत बाल मृत्यु में कमी आयेगी। तथा उपस्थित लोंगों से अपील की गई कि उपरोक्तानुसार समय पर टीकाकरण, डृयू के अनुसार विटामिन ए, एवं आयरन सिरप खुद के बच्चों को पिलायें और 6 माह से 5 वर्ष बच्चों वाले अन्य माता पिताओं की भी इसकी जानकारी दें।

  • जशपुर जिले के कैलाश गुफा में चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन, 100 से अधिक कांवरियों को दिया गया स्वास्थ्य लाभ

    जशपुर जिले के कैलाश गुफा में चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन, 100 से अधिक कांवरियों को दिया गया स्वास्थ्य लाभ

    श्री रामेश्वर गहिरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सामरबार के यूथ रेडक्रॉस एवं स्वास्थ्य विभाग सुलेसा द्वारा किया गया आयोजन

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

    बगीचा विकासखण्ड के श्री रामेश्वर गहिरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सामरबार के यूथ रेडक्रॉस एवं स्वास्थ्य विभाग सुलेसा के द्वारा कैलाश गुफा में शिविर का आयोजन कर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

    विदित् हो कि सावन के महीन में जशपुर, सरगुजा, रायगढ़ सहित अन्य जिले के कांवरियॉ भगवन शिव के जलाभिषेक एवं दर्शन के लिए कैलाश गुफा आते हैं। उन्हें स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री रामेश्वर गहिरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सांमरबार के यूथ रेडक्रॉस इकाई एवं स्वास्थ्य विभाग सुलेसा के द्वारा कैलाश गुफा में चिकित्सा शिविर के माध्यम चिकत्सा सुविधा दी जा रही है। इस संबंध में यूथ रेडक्रॉस के महाविद्यालय के प्रभारी डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने बताया कि दवा वितरण एवं मलहम पटट्ी की व्यवस्था किया गया। शिविर में 100 से अधिक कांवरियों का पंजीयन हुआ था। जिन्हें रेडक्रॉस के स्वयं सेवकों के द्वारा आवश्यक मदद और सहयोग के साथ चिकित्सीय सुविधा भी प्रदान किया गया। इस प्रकार का कार्य निरंतर चलते रहेगा।

  • तहसीलदार ने सीएचसी कुनकुरी में मतदान के संबंध में ली बैठक, अस्पताल का निरीक्षण भी किया

    तहसीलदार ने सीएचसी कुनकुरी में मतदान के संबंध में ली बैठक, अस्पताल का निरीक्षण भी किया

    शत प्रतिशत मतदान करने एव छुटे हुये लोगों का नाम जोड़ने दिए निर्देश

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

    तहसीलदार कुनकुरी मुखदेव प्रसाद यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में उपस्थित एएनएम एवं स्वास्थ्य वर्कर्स की बैठक चुनाव के संबंध में बैठक लिया। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान करने एवं छुटे हुये लोगों का नाम जोड़ने और चुनाव कार्यक्रम की तिथि वार जानकारी दी। इस दौरान तहसीलदार ने अस्पताल का निरीक्षण किया। औषधि स्टोर रूम एवं वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। कुछ दवाइयां कालातीत थी उन्हें पृथक रखा गया है । स्टोर रूम में एवं दवा वितरण कक्ष में सही दवाइयां पाई गई।

  • निर्यातकों और कालाबाजारियों के हित में लगाया गया है प्याज पर निर्यात शुल्क, केंद्र सरकार खुद करे प्याज का भंडारण – किसान सभा

    निर्यातकों और कालाबाजारियों के हित में लगाया गया है प्याज पर निर्यात शुल्क, केंद्र सरकार खुद करे प्याज का भंडारण – किसान सभा

    प्याज पर लगाया गया 40% प्रतिशत निर्यात शुल्क न तो घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगा और न ही उपभोक्ताओं को महंगाई की मार से बचायेगा

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    रायपुर : केंद्र सरकार की ओर से प्याज पर लगाया गया 40% प्रतिशत निर्यात शुल्क न तो घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगा और न ही उपभोक्ताओं को महंगाई की मार से बचायेगा। यह शुल्क केवल और केवल निर्यातक व्यापारियों और कालाबाजारियों की तिजोरियों को भरने के लिए लगाया गया है।

    हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा प्याज पर लगाये गए शुल्क पर ऐसी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने। एक बयान में छत्तीसगढ़ किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा है कि इस समय जब मंडियों में प्याज की आवक बढ़ रही है,  इस पर निर्यात शुल्क लगाने से इसके भाव 15 रुपये से गिरकर एक या दो रुपये प्रति किलो रह जाएंगे, जिससे प्याज उत्पादक किसानों को बाजार में अपनी फसल के वाजिब दाम से वंचित होना पड़ेगा। बाद में कौड़ियों के भाव खरीदे गए यही प्याज महंगे दामों में बेचकर व्यापारी कई गुना मुनाफा कमाएंगे और उपभोक्ताओं को लूटेंगे। तब भाजपा सरकार कालाबाजारियों का सुरक्षा कवच बन कर आएगी और कुतर्क करेगी कि प्याज की कीमतें इसलिए बढ़ रही है, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्याज की कीमतें बढ़ गई हैं।

    किसान सभा के नेताओं ने कहा है कि प्याज उत्पादक किसानों को लूट से बचाने और प्याज की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार को खुद 15/- रुपए किलो की दर से प्याज खरीदकर भंडारण करना चाहिए और बाजार की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए समय-समय पर पर्याप्त मात्रा में प्याज उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को ही संरक्षण मिल सके। उन्होंने कहा है कि यदि भाजपा सरकार ऐसा नहीं करती है, तो साबित हो जाएगा कि भाजपा सरकार प्याज उत्पादक किसानों और उपभोक्ताओं की नहीं, बल्कि निर्यातक व्यापारियों और कालाबाजारियों की सरकार है।

  • बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट कोर्स में विशेषज्ञों ने दिया हाई क्वालिटी सीपीआर का प्रशिक्षण : अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यशाला का समापन

    बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट कोर्स में विशेषज्ञों ने दिया हाई क्वालिटी सीपीआर का प्रशिक्षण : अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यशाला का समापन

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के निश्चेतना एवं पेन मेडिसिन विभाग में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा संचालित बेसिक लाइफ सपोर्ट तथा एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट कोर्स की 13 वीं कार्यशाला के अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थियों को वर्क स्टेशन पर हाई क्वालिटी के सीपीआर की प्रैक्टिस करवाई गयी। इसके साथ ही कार्डियक अरेस्ट के रिवर्सिबल कारणों की शीघ्र पहचान कर उनके प्रबंधन के बारे में भी बताया गया। इस कोर्स में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा ली गई जिसके बाद उत्तीर्ण लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

    इस पाठ्यक्रम की प्रमुख प्रशिक्षक डॉ. प्रतिभा जैन शाह ने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से चिकित्सक, नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस तथा सामान्य जनता को जीवन रक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया ताकि वे आकस्मिक हृदयाघात/कार्डियक अरेस्ट या अन्य आपात स्थिति में मरीज को वक्त पर उपयुक्त सेवा प्रदान कर उनके बहुमूल्य जीवन को बचा सकें। एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट (एसीएलएस) जीवन रक्षक प्रोटोकॉल है जिसका उपयोग हृदय की आपात स्थितियों जैसे कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक, मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन और अन्य स्थितियों में तत्काल उपचार प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह हृदय विफलता की आपात स्थितियों में जीवित रहने की दर को बढ़ा सकता है।

    इस प्रक्रिया के प्रोटोकाल के अंतर्गत कार्डियक अरेस्ट की तुरंत पहचान और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को सक्रिय करना, छाती के संपीड़न/कम्प्रेशन के साथ प्रारंभिक उच्च गुणवत्ता वाली सीपीआर, तीव्र डीफाइब्रिलेशन, प्रभावी उन्नत जीवन समर्थन, कार्डियक अरेस्ट के बाद एकीकृत देखभाल शामिल है। यह आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक प्रबंधन के तरीकों को सिखाता है। इस पाठ्यक्रम में डॉ. प्रतिभा जैन शाह के साथ ही डॉ. दर्शन मकवाना, डॉ. सपना गुप्ता, डॉ. पल्टियाल पैलेट, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. अनीशा नागरिया तथा इमरजेंसी मेडिसिन से डॉ. शिवम पटेल ने भी कोर्स इन्स्ट्रर्क्स के रूप में अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया।