इसमें मौजूद फ्लैवोनोइड्स और फेनोलिक इम्युनिटी को मजबूत करता है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भारत के अधिकांश घरों में प्रायः तुलसी का पौधा देखा जा सकता है। तुलसी न केवल अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि हिन्दू धर्म में इसका विशेष धार्मिक महत्व भी है। वेद और पुराणों में भी तुलसी के औषधीय गुणों का उल्लेख है। इसे दैनिक जीवन में अहम स्थान मिला हुआ है। धार्मिक महत्व से इतर भी तुलसी एक लाभदायक पौधा है जो हमारे शरीर को कई तरीकों से लाभ पहुंचाता है। तुलसी में…
Read MoreCategory: अन्य
अन्य
दूरस्थ अंचल क्षेत्र के लोगों को मिलेगा अब मोबाइल बाइक एम्बुलेंस सुविधा का लाभ
विधायक विनय भगत ने मोबाइल बाइक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विधायक विनय भगत ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य कार्यालय परिसर से मोबाइल बाइक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य लोगों को अब मोबाइल बाइक एम्बुलेंस की सुविधा मिलेगी. उल्लेखनीय है कि एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अन्तर्गत स्वीकृत राशि से जन जाति बाहुल्य दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए मोबाइल बाइक एम्बुलेंस लिया गया…
Read Moreशासकीय उद्यान रोपणी की महिला समूहों को किया गया कृषि यंत्रों का वितरण
खनिज न्यास निधि मद से दी गई 22 नग रोटरी पावर ट्रिलर एवं 22 नग पल्वराईजर मशीन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर विकासखण्ड बिल्हा के शासकीय उद्यान रोपणी सरकंडा में महिला स्व सहायता समूहों को कृषि यंत्रों का 27 मई 2022 को वितरण किया गया। खनन प्रभावित गौठान ग्रामों में कार्यरत इन महिलाओं को जिला खनिज न्यास निधि मद से 22 नग रोटरी पावर ट्रिलर एवं 22 नग पल्वराईजर मशीन जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर बिल्हा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका जितेन्द्र जोगी…
Read Moreहेल्थ न्यूज : छत्तीसगढ़ में अभी कोविड वैक्सीन का पर्याप्त भंडार
राज्य के पास अभी 58.95 लाख टीके, इनमें कोविशील्ड के 31.65 लाख और कोवैक्सीन के 19.57 लाख टीके शामिल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में अभी कोविड वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश में 12 वर्ष से अधिक के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीके की पहली और दूसरी खुराक शासकीय कोविड टीकाकरण केंद्रों में निःशुल्क दी जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को इन केंद्रों में प्रिकॉशन…
Read Moreपं.जे.एन.एम. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर : विशेषज्ञों ने गंभीर रूप से बीमार मरीजों का आई.सी.यू. में इलाज तथा गर्भवती महिला एवं बच्चों में क्रिटिकल केयर का प्रशिक्षण दिया
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर निश्चेतना विभाग, पं.जे.एन.एम. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के तत्वावधान में यु.एस.ए. एप्रूव्ड, सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केअर मेडिसिन(एस.एस.सी. एम.) द्वारा एक दिवसीय कोर्स का आयोजन विगत रविवार को सफलतापूर्वक किया गया। उपरोक्त कोर्स में छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 30 प्रशिक्षणार्थी लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, अधिष्ठाता, पं.जे.एन.एम. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर डॉ. तृप्ति नागारिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस कोर्स में मुख्यतः गंभीर रूप से बीमार मरीजों का आई.सी.यू. में इलाज, गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति का कृत्रिम श्वास की मशीन में श्वांस देना,…
Read Moreतकनीक आधारित पुलिसिंग की दिशा में नई पहल : छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा हैकाथन का आयोजन
फाईनल राउण्ड के लिए सर्वोत्तम 12 टीमों का किया जायेगा चयन तकनीक आधारित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने पुलिसिंग में अधिक से अधिक तकनीक का अनुप्रयोग कर इसे अत्याधुनिक बनाया जाये समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सूचना प्रौद्योगिकी के विकास के साथ जहां एक ओर तकनीक आधारित पुलिसिंग को बल मिला है, वहीं दूसरी ओर साइबर स्पेस में साइबर अपराध एवं उससे जुड़े खतरों में वृद्धि हुई है। साइबर स्पेस की सुरक्षा एवं सुरक्षात्मक उपाय किए जाने साथ ही तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। इसे दृष्टिगत…
Read Moreबस्तर की महिलाओं के चट्टानी इरादों से पथरीली जमीन में फूटे पपीते के अंकुर, डेढ़ महीने तक हाथों से पत्थर बीन महिलाओं ने उगाया मीठा पपीता, मुख्यमंत्री ने किया मंगलपुर में पपीता बाड़ी का निरीक्षण
पपीता की खेती कर हमें पहली बार हवाईजहाज में बैठ दिल्ली जाने का मौका मिला, हमारी ज़िंदगी आपकी सरकार बदल रही- पपीता कृषक बहनों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार एक साल में लागत वसूलने और 10 लाख की कमाई पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दी बधाई मंगलपुर की पपीता बाड़ी है नरवा गरुवा घुरूवा बाड़ी योजना की सफलता का उत्कृष्ट उदाहरण*10 एकड़ में 300 टन पपीता उगाकर किया 40 लाख का विक्रय दिल्ली की सब्जी मंडी में 80 रुपये प्रति किलो में बिक रहा यहां का पपीता एशिया में पहली…
Read Moreट्रांसमिशन कंपनी ने रचा कीर्तिमान, त्वरित गति से स्थापित किया नया ट्रांसफार्मर, वनांचल आदिवासी क्षेत्र के 220 गांवों को मिलेगी पर्याप्त बिजली
नया ट्रांसफार्मर लगने से दूर हुई वोल्टेज की समस्या, महीने भर के भीतर पूरा किया गया कार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी हर उपभोक्ता तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने लगातार प्रयासरत है, इसी कड़ी में 132 केवी उपकेंद्र गरियाबंद में 40 एमवीए (मेगावोल्ट एंपीयर) का नया अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित कर नई उपलब्धि हासिल की है। ट्रांसमिशन कंपनी की टीम ने इस कार्य को महज एक महीने के भीतर पूरा कर लिया। इस उपलब्धि के लिये ट्रांसमिशन कंपनी की प्रबंध निदेशक श्रीमती उज्जवला बघेल ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को…
Read More31 मई को मनाया जाएगा अन्तर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस : बिलासपुर शहर के स्लम क्षेत्र में व्यापक स्तर से प्रचार-प्रसार किया जाएगा
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर समाज कल्याण विभाग द्वारा 31 मई को अन्तर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिससे जन सामान्य में धूम्रपान के विरूद्ध सकारात्मक वातावरण निर्मित हो सके। तम्बाकू या तम्बाकू युक्त निर्मित विभिन्न उत्पादों के सेवन से सभी वर्गाें में गंभीर बीमारियां परिलक्षित हो रही है, जो सभी के लिए चिन्ता का विषय है। तंबाकू युक्त निर्मित विभिन्न उत्पादों के विरूद्ध व्यापक जनचेतना विकसित करने के लिए भारत माता वाहिनी एवं विभागीय कलाकारों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नशे के दुष्परिणामों से लोगों…
Read Moreजशपुर पुलिस के “विश्वास अभियान” से 50 नग गुम मोबाईल फोन मिले उनके वास्तविक धारकों को
जशपुर पुलिस द्वारा “विश्वास अभियान” के अंतर्गत गुम मोबाईल की बरामदगी हेतु अनुभागवार बनाई गई थी कुल चार टीम, गुम मोबाईल की वापसी के दौरान लोगों को सायबर अपराध से बचने की भी दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर पुलिस द्वारा विश्वास अभियान के अंतर्गत आम जनता के गुम मोबाईल का आवेदन पत्र/रिपोर्ट जिले के सभी थाना/चौकी में प्राप्त हुये थे। सायबर सेल जशपुर द्वारा विभिन्न थाना/चौकी में प्राप्त गुम मोबाईल के आवेदन पत्र/रिपोर्ट का संकलन किया गया और उन्हें ढूंढकर बरामद करने हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल…
Read More