कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए घर-घर जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर कुष्ठ जागरूकता दिवस

चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 1.31 करोड़ लोगों की जांच में 1127 मामले मिले, 45 मरीजों की रिकंसट्रक्टिव सर्जरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में इसके रोगियों की पहचान और उनके इलाज की नियमित मॉनिटरिंग के लिए व्यापक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रदेश से इस रोग के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर दस्तक देकर कुष्ठ रोगियों की पहचान कर रही है। विशेष जांच शिविरों के माध्यम से भी कुष्ठ की जांच की जा रही है। ‘एक्शन प्लान फॉर…

Read More

जनहित में बेहतर प्रबंधन तथा पादर्शिता लाने के लिए एक सुचारू व्यवस्था बनाने की जरूरत – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव

कोविड-19 की तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी जिलों में ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाए जा रहे वार्षिक बजट 7 करोड़ 50 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में स्वशासी समिति की बैठक आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में आज पेण्ड्री स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में स्वशासी समिति की बैठक आयोजित हुई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज सीजीएमएससी (छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) से सामग्री…

Read More

प्रदेश में सितम्बर माह में सबसे अधिक हुआ कोरोना टीकाकरण, कोरोना से बचाव के लिए सितम्बर में 45.33 लाख से अधिक कोरोना टीके लगाए गए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. प्रदेशवासियों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक पैमाने पर टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर सभी पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक देने का लक्ष्य जल्द से जल्द हासिल करने के लिए प्रदेश भर में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए टीकाकरण साइट्स की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है। कोरोना टीकाकरण की शुरूआत के बाद से विगत सितम्बर माह में प्रदेश में सबसे ज्यादा संख्या में टीके लगाए गए…

Read More

पोषण कार्यशाला संपन्न: सघन सुपोषण अभियान को महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, एम्स, यूनिसेफ तथा समाजसेवियों के समन्वित प्रयासों से मिली गति – कलेक्टर

स्थानीय स्तर पर उपलब्ध चना, मुर्रा, गुड़, स्थानीय भाजियां बच्चों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट भी अभियान की सफलता के लिए जनसहभागिता जरूरी पोषण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित पोषण कार्यशाला में शामिल हुए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पोषण माह का आयोजन सफल रहा। जिले के तीन विकासखंड मोहला, मानपुर एवं छुईखदान में सघन सुपोषण अभियान चलाया गया है और जनसहभागिता से…

Read More

पाटन विकासखंड के झीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित होगी ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान इकाई

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की मौजूदगी में एम.आर.एच.आर.यू. के लिए सीजीएमएससी और आईसीएमआर के बीच हुआ एमओयू बीमारियों की जांच, सर्विलेंस, अनुसंधान और तकनीकी स्टॉफ के प्रशिक्षण में मिलेगी सहायता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के झीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मॉडल ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान इकाई (MRHRU – Model Rural Health Research Unit) स्थापित की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की मौजूदगी में आज उनके निवास कार्यालय में सीजीएमएससी (CGMSC – Chhattisgarh Medical Services Corporation) और आईसीएमआर (ICMR – Indian Council for Medical Reseach) के बीच…

Read More

राष्ट्रीय पोषण अभियान माह का हुआ समापन, हर घर पोषण त्यौहार तथा चलो अपनाये पोषण व्यवहार का दिया सन्देश

राष्ट्रीय पोषण माह में आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन एवं महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा के दिशा निर्देश में जिले में कुपोषण के स्तर पर व्यापक कमी लाने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह 2021 का 30 सितंबर तक संचालन किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार एवं जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये गये। पोषण माह के अन्तर्गत स्थानीय…

Read More

एक ही दिन में चार सिजेरियन डिलीवरी, डाक्टरों ने कहा इन उपलब्धियों के कारण बढ़ रही है संस्थागत प्रसव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो दुर्ग. संस्थागत प्रसव को लेकर जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों से हर दिन अच्छी खबरें आ रही हैं। आज एक सबसे महत्वपूर्ण खबर उतई स्वास्थ्य केंद्र से आई जहां एक ही दिन में चार सिजेरियन डिलीवरी हुई तथा टीटी ऑपरेशन भी किए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि उतई स्वास्थ्य केंद्र में आज सर्जरी प्लान की गई, सभी बच्चे और उनकी माताएं स्वस्थ हैं। यह सारी  डिलीवरी कॉन्प्लिकेटेड थी लेकिन डॉक्टरों की कड़ी मेहनत से ही संभव हो सका।…

Read More

खरीफ कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का हुआ आयोज, कृषकों को धान एवं सोयाबीन फसलों के खेतों में अतिरिक्त जल की निकासी करने की दी गई सलाह

नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना, गोधन न्याय योजनाए वर्मी कम्पोस्ट उपयोग लाभ, जैविक कीटनाशक निर्माण एवं उपयोग, खरीफ  की कीट व्याधि प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर हुई परिचर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. कृषि विभाग जिला राजनांदगांव एक्सटेंशन रिफार्म्स ‘आत्मा योजनांतर्गत खरीफ कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा वर्ष 2021 का आयोजन आज शहीद वीर नारायण सिंह भवन कौरीनभाठा में किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखण्डों से 50 प्रगतिशील कृषक, खरीफ  कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा में शामिल हुये। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख…

Read More

समाज के कमजोर तबके की मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी: कृषि मंत्री

ग्राम पंचायतों के तालाब गरीबों को मिलें कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मछली पालन विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, कृषि, जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि समाज के कमजोर तबके के लोगों की मदद करना शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी है। गोधन न्याय योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना  है। इसके क्रियान्वयन में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौठानों में महिला स्व सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए। ग्राम पंचायतों के तालाब शत् प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर…

Read More

अच्छी खबर : प्रदेश के 15 जिलों में 28 सितम्बर को कोरोना का नया मामला नहीं, राज्य की औसत पॉजिटिविटी दर घटकर हुई 0.11 प्रतिशत

कबीरधाम और नारायणपुर में एक भी कोरोना मरीज नहीं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश के 15 जिलों में 28 सितम्बर को कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 23 हजार 50 सैंपलों की जांच में 26 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राज्य के दो जिलों कबीरधाम और नारायणपुर में वर्तमान में एक भी व्यक्ति कोरोना पीड़ित नहीं है। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं।…

Read More