प्रशासन ने ऑपरेशन का पूरा खर्च 10 लाख वहन किया पालकों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर, स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित चिरायु योजना दूरस्थ अंचल के बच्चों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। बच्चों के गंभीर बीमारी को चिन्हांकित करके उनके लिए इलाज की व्यवस्था करती है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बच्चों के ईलाज के लिए बड़े से बड़े अस्पताल में भेजा जाता हैं और प्रशासन ईलाज का पूरा खर्च वहन करता है। जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के प्रयास से कुनकुरी…
Read MoreCategory: अन्य
अन्य
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को जशपुर कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर किया सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया तथा निरंतर मानव सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. मदन कुमार नायक, आयुष चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेलवा, फरसाबहार क्षेत्र में 99 प्रतिशत टीकाकरण कवरेज हेतु, डॉ. अमित भगत चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगोरा के द्वारा उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के पहचान हेतु, डॉ…
Read Moreजशपुर में आईआईटी मुम्बई के डॉक्टरों द्वारा दिया गया स्तनपान एवं पोषण आहार पर 6 दिवसीय प्रशिक्षण, प्रभावी प्रयोग के संबंध में दी गई जानकारी
जशपुर स्तनपान में बहुत आगे एवं जिला को कुपोषण से मुक्त करने जिला प्रशासन के पहल का मुंबई आईआईटी की टीम ने की सराहना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चयनित 150 प्रतिभागियों को 03 बैंच में आईआईटी मुम्बई के डॉ. रूपल दलाल, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. देव पाटिल, सुश्री दीपाली फारगेड़े के द्वारा प्रतिभागियों को स्तनपान एवं पोषण आहार पर 6 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। 6दिनों तक चले प्रशिक्षण में स्वास्थ्य अधिकारी, स्टाफ नर्स, ए.एन.एम, हेल्थ सुपरवाइजर, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इस प्रशिक्षण…
Read Moreरागी की खेती कर समृद्ध हो रहे जिले के किसान, कृषि विभाग किसानों को कर रहा रागी के लिए प्रोत्साहित
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दिये जा रहे निःशुल्क खाद-बीज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिले के किसान अब धान की फसल के साथ ही रागी फसल की खेती की ओर रूचि ले रहे है। कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली यह फसल किसानों के लिए समृद्धि की राह बन रही है। इसके लिए कृषि विभाग भी किसानों को इस फसल की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। यह फसल ग्रीष्म ऋतु में धान का एक अच्छा विकल्प साबित हो रहा है। रागी की खेती कर रहे विकासखण्ड…
Read Moreसीखना-सिखाना केंद्र के नाम पर जिले में हो रहा ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन : हर्षाेल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे स्कूली बच्चें
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी निर्देशन में शिक्षा विभाग एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में जिले के स्कूलों में “सीखना-सिखाना केंद्र” के नाम पर ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन तीन चरणों में संचालित की जा ही है। ग्रीष्मकालीन शिविर का पहला चरण 17 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। दूसरा एवं तीसरा चरण मई के अंत तक चलेगा। इस दौरान 78 स्कूलों के बच्चे 51 ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल होकर अपनी रचनात्मकता को एक नई…
Read Moreजशपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कैम्प लगाकर किया जा रहा हाइड्रोसील का ऑपरेशन, अब तक 376 हाइड्रोसील मरीजों का किया गया सफल ऑपरेशन
5 ब्लॉक को चिह्नांकित कर किया जा रहा हाइड्रोसील का सफल ऑपरेशन स्वास्थ्य विभाग ने शिविर स्थल पहुंचकर अधिक से अधिक लाभ लेने अपील किया है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिला को हाइड्रोसील मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तारतम्य में हाइड्रोसील ऑपरेशन किए जाने हेतु जिले के विशेषज्ञ डॉक्टर सिल्वेस्टर तिर्की एवं डॉ. रुपेश भगत द्वारा निर्धारित शिविर स्थल पहुंचकर हाइड्रोसील मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैम्प लगाकर हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया जा रहा…
Read Moreसमुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर का हुआ आयोजन, डॉक्टरों की टीम ने 5 लोगों का किया सफल ऑपरेशन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. एस. तिर्की, डॉ. भूपेश बघेल , डॉ.एस. खेस्स के द्वारा 5 लोगो का सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया गया। सीएचसी से प्राप्त जानकारी अनुसार ब्लॉक में कुल 12 लोगों का चिन्हांकन गया था। चिन्हित हितग्राहियों का उपस्थिति नही हो पाने के कारण शेष हितग्राहियों का ऑपरेशन नही हो पाया। जिनका बाद में ऑपरेशन किया जाएगा। सीएचसी कांसाबेल के शशिता खलखो स्टाफ नर्स, सुषमा कुजुर स्टाफ नर्स, अमन सिदार ड्रेसर, दया राम यादव चतुर्थ श्रेणी…
Read Moreसुरक्षित गर्भपात सेवाओं में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ को मिला प्रथम पुरस्कार : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित सीएसी पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम में प्रदेश को मिला पुरस्कार !
‘ई-कल्याणी’ एप द्वारा राज्य में की जा रही है सुरक्षित गर्भपात सेवाओं की निगरानी समदर्शी न्यूज ब्यूरो,रायपुर रायपुर : सुरक्षित गर्भपात सेवाओं में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ को प्रथम पुरस्कार मिला है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित गर्भपात देखभाल पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम (National Consultation on Comprehensive Abortion Care) में राज्य को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रदेश के निजी चिकित्सालयों में सुरक्षित गर्भपात सेवाओं की उपलब्धता तथा एमटीपी अधिनियम (Medical Termination of Pregnancy Act) के पालन की निगरानी के लिए ई-कल्याणी एप (e-Kalyani…
Read Moreजशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के 697 किसानों को अपने काबिज भूमि का मिला पट्टा, वन अधिकार पट्टा पाकर किसान अपने खेतों में उड़द मुगफली और अरहर की ले रहे फसल
पहाड़ी कोरवा किसान जयकिसुन ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा 697 किसानों को 535.708 हेक्टेयर भूमि का वन अधिकार पट्टा दिया है। आज किसान अपने खेत में उड़द, मूगफली, अरहर, धान, साग-सब्जी की भी अच्छी फसल ले रहे है। और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे है। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए आगे आ रहे है। जिसके परिणामस्वरूप विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा युवाओं को सरकारी नौकरी का लाभ मिल…
Read More860 बच्चों का कराया गया स्वर्ण प्राशन : आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्ण प्राशन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में आज 860 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के बाल रोग विभाग के डॉक्टरों और अन्य स्टॉफ के साथ आयुर्वेद महाविद्यालय में बाल रोग विभाग में अध्ययनरत पीजी (एमडी) छात्र-छात्राएं भी इसमें सक्रिय भागीदारी करते हैं। इस वर्ष चार अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 9 जनवरी को 831, 4 फरवरी को 1124, 3 मार्च को…
Read More