गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति का मार्ग हुआ प्रशस्त : आज जशपुर क्षेत्र में तीन अति महत्वपूर्ण कार्य हुये संपन्न…एक पारेषण लाईन तथा दो फीडर-बे किये गए ऊर्जीकृत.

जशपुर क्षेत्र में विद्युत लाइनें, फीडर-बे ऊर्जीकृत, 423 गांव व 1083 टोलों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर / मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव के मार्गदर्शन में आज जशपुर क्षेत्र में तीन अति महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुये। एक पारेषण लाइन तथा दो फीडर-बे ऊर्जीकृत किये गए। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी श्री राजेश कुमार शुक्ला की सतत मानीटरिंग के कारण यह कार्य शीघ्रता से पूर्ण किये गये। पत्थलगांव तथा जशपुर के दो नग 132…

Read More

जशपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को मिल रही जोरदार सफलता : हजारों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, संभावित मरीजों को निःशुल्क इलाज

समदर्शी न्यूज़ जशपुर 5 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश में जशपुर जिले में टीबी मुक्त पंचायत बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। जन जागरूकता अभियान के तहत लोगों को टीबी के लक्षण के बारे में जानकारी दी जा रही है। संभावित मरीजों का पहचान कर उनको निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में बगीचा विकास खंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य अमला, मितानिन घर घर जाकर जन जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के…

Read More

गांधी जयंती के अवसर जिला चिकित्सालय में मनाया गया कुष्ठ जागरूकता दिवस : कुष्ठ रोग के लक्षण और उपचार के बारे में दी गई जानकारी.

कुष्ठ जागरूकता दिवस के अंतर्गत जीएनएम प्रशिक्षणार्थी छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन. समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 03 अक्टूबर / गांधी जयंती के अवसर पर विगत दिवस 02 अक्टूबर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘कुष्ठ जागरूकता दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जीएनएम प्रशिाक्षणार्थी छात्राओं को कुष्ठ रोग के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कुष्ठ रोग के नोडल अधिकारी डॉ. आर.एस. पैंकरा ने कुष्ठ रोग के लक्षण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चमड़ी पर…

Read More

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखरपुर को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र : विष्णु के सुशासन में लोगों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं.

पीएचसी शेखरपुर 88.99% प्रतिशत के साथ कर चुका है एनक्यूएएस क्वालिफाई. समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 03 अक्टूबर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो रही हैं। इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखरपुर को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान दिया गया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखरपुर में स्वास्थ्य सेवा और मरीजों…

Read More

जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासन सजग : कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 1 अक्टूबर / कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में संचालित स्वास्थ्य केंद्रो का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी कड़ी में नायाब तहसीलदार सुश्री आस्था चंद्राकर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासाबेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी डॉक्टर उपस्थित पाए गए। ओपीडी एवं टीवी लैब की की जांच की गई। नायब तहसीलदार श्री गणेश सिदार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाकरगांव पत्थलगांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉफ उपस्थिति पाए गएं मेडिकल स्टोर में…

Read More

जशपुर में बच्चों के स्वास्थ्य पर जोर: खेल अकादमी तीरंदाजी केन्द्र के बच्चों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

समदर्शी न्यूज़ जशपुर 29 सितंबर 24 / स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विगत दिवस शहरी क्षेत्र जशपुर के खेल अकादमी तीरंदाजी केंद्र के छात्रावास रंजीता स्टेडियम में बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया एवं बच्चों को पौष्टिक भोजन नियमित साफ सफाई के बारे में जानकारी दी गई। डाक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।

Read More

अंधेरे से उजाले की ओर : जशपुर में मोतियाबिंद ऑपरेशन से बदली जिंदगियां, जिला अस्पताल में 24 मरीजों को सफल ऑपरेशन से मिली नई रोशनी

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। इसी कढ़ी में जिला चिकित्सालय जशपुर में 24 मरीजों का मोतियाबिंद का सफल आपरेशन किया गया। जिला अस्पताल के डाक्टरों की टीम और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मधुरिमा ने मोतियाबिंद का सफल आपरेशन किया। जशपुर जिले ने मानवता की सेवा का एक अद्भुत उदाहरण पेश किया है। मरीजों के सफल ऑपरेशन ने न केवल उनके जीवन में रोशनी वापस लाई है, बल्कि पूरे क्षेत्र में एक नई उम्मीद जगाई…

Read More

जशपुर: आयुष्मान कार्ड ने बचाया जीवन, सुखमति बाई का सफल ऑपरेशन

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आयुष्मान कार्ड से जरुरत मंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जशपुर विकास खंड के पुरानी टोली निवासी सुखमति बाई जुड़वा बच्चों की माँ बनी हैं। इलाज के दौरान उनको आपातकालीन ऑपरेशन की जरूरत पड़ी, जिसमें 60,000 का खर्च आया। आयुष्मान कार्ड से उनका इलाज आसानी से हो गया और आपरेशन के पैसे भी नहीं देने पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि कठिन समय में मेरे परिवार को आर्थिक चिंता से…

Read More

आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 2046 बच्चों का स्वर्णप्राशन : इम्युनिटी बढ़ाने 560 बच्चों को बाल रक्षा किट भी दिया गया

समदर्शी न्यूज़ रायपुर. 26 सितम्बर/ बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर में आज 2046 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। विभिन्न रोगों से रोकथाम और इम्युनिटी बढ़ाने 560 बच्चों को पांच दवाईयों से बने बाल रक्षा किट का भी वितरण किया गया। स्वर्णप्राशन के साथ ही डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन…

Read More

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 26 सितम्बर को स्वर्णप्राशन

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 सितम्बर/ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 26 सितम्बर को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत…

Read More