जशपुर एस्ट्रोटर्फ में चल रही हॉकी प्रतियोगिता का फाईनल मैच 15 जून को, कुनकुरी एवं बगीचा विकासखण्ड के बीच खेला जाएगा अंतिम मुकाबला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण गतिविधियों के तहत एस्ट्रोटर्फ में चल रही  जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का फाईनल मैच 15 जून 20202 को आयोजित होगा। जिला शिक्षा अधिकारी व खेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विगत दिवस खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले का पहले मैच कुनकुरी एवं कांसाबेल विकासखण्ड के बीच खेला गया।  मैच में कुनकुरी ने शानदार खेल दिखाते हुए कांसाबेल को 3-0 के बड़े अंतर से हराया। इसी प्रकार…

Read More

रामगढ़ महोत्सव में स्थानीय और आमंत्रित कलाकार बिखेरेंगे सांस्कृतिक छटा

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर आषाढस्य प्रथम दिवसे के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला पुरातत्व संघ सरगुज़ा द्वारा 14 एवं 15 जून को आयोजित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव में 15 जुन को सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकार रंगारंग कार्यक्रम की छटा बेखेरेंगे। प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 1ः30 बजे तक विद्यालयीन एवं स्थानीय कलाकार तथा अपरान्ह 2ः30 बजे से 5ः30 बजे तक आमंत्रित कलाकारों की प्रस्तुति होगी। आमंत्रित कलाकारों में बबिता विश्वास, स्तुति जायसवाल, संजय सुरीला, ज्योतिश्री वैष्णव सहित भरत नाट्यम, कला विकास केंद्र एवं पारंपरिक गीत संगीत…

Read More

मोदी सरकार ने 8 वर्षों में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना बढ़ाया-अशोक बजाज

प्रदेश सरकार अमानक बर्मी कम्पोस्ट -खाद खरीदने को बाध्य कर किसानों का आर्थिक शोषण कर रही है किसान चौपाल में दलहन तिलहन की खेती को बढ़ावा देने की अपील की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम गातापार में आयोजित किसान चौपाल में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कांग्रेसनीत मनमोहन सरकार के कार्यकाल में यानी 2013-14 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1310/- रुपये था, जो…

Read More

ऑस्टियोपैथी में कैरियर कॉउंसलिंग कल लोयला कालेज कुनकुरी में, चार दिनों में ऑस्टियोपैथी शिविर में 200 से अधिक लोगों ने लिया लाभ

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ के कुनकुरी शहर जशपुर में बिना दवा के चिकित्सा के नई पद्धति की पढ़ाई करने का मौका मिल रहा है। कैरियर गाइडेंस के रूप में श्री श्री यूनिवर्सिटी, कटक से विभागीय प्रधान (HOD) डॉ. टी. घोष, डिप्टी डॉयरेक्टर प्रोफेसर जयकर पहुंचे हुए हैं। ऑस्टियोपैथी में छात्र कोर्स करने क़े लिये योग्यता 12 वी साइंस , आर्ट्स के उतीर्ण व परीक्षार्थी जो अंडर ग्रेजुएट है वे बीएससी ऑस्टियोपैथी ,बीए बीएससी योगा  के लिए आमंत्रित हैं। जिसमे इक्षुक विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा. जिन्हे भी…

Read More

जशपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा के लिए नये एम्बुलेंस क्रय हेतु राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने बगीचा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल, पाठ एवं पहुंचविहीन क्षेत्र में एम्बुलेंस की आवश्यकता को देखते हुये डीएमएफ मद से नया एम्बुलेंस क्रय करने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जल्द ही नया एम्बुलेंस क्रय कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। नया एम्बुलेंस मिलने से दुर्घटना, मरीजों के रेफरल, परिवहन एवं आपात स्थिति में त्वरित सेवायें मिल सकेगी।

Read More

अब नक्सलियों की मांद के रूप में नहीं, लीची से बनेगी अबूझमाड़ की पहचान, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मसाहती खसरा बंटा तो, अबूझमाड़ के किसानों में जगी नई उम्मीद

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 200 एकड़ में लगेंगे लीची के पौधे, बिहार को टक्कर देगी अबूझमाड़ की लीची, अबूझमाड़ के किसान लीची की मिठास से होंगे मालामाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अबूझमाड़ अपनी नई पहचान बनाने जा रहा है। कभी नक्सलियों के गढ़ के रूप में पहचाना जाने वाला अबूझमाड़ अब अपनी नई पहचान बनाने जा रहा है। लीची का नाम सुनकर अमूमन बिहार के मुजफ्फरपुर इलाके का नाम याद आता है। लेकिन अब इस कहानी में जरा टि्वस्ट आने वाला है. छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़…

Read More

जिला चिकित्सालय जशपुर एवं सिविल अस्पताल पत्थलगांव में मिलनेलगी सुपर स्पेशलिटी ओ.पी.डी. सेवायें

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण एवं सुचारू संचालन के लिये डीएमएफ मद जिला चिकित्सालय जशपुर एवं सिविल अस्पताल पत्थलगांव में निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी ओ.पी.डी. सेवायें प्रदान किये जाने हेतु जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ से अनुबंध किया गया है। जिला चिकित्सालय जशपुर में 18 जून को डॉ. डब्ल्यू. ए. नंदा, कॉर्डियोलॉजी, डॉ. अर्जून सिंह, एनेस्थेसियोलॉजी, डॉ. विज्ञान मिश्रा, पैथॉलाजी, डॉ. प्रशांत नायक, ईएनटी विशेषज्ञ, दिनांक 25 जून 2022 को डॉ. एस. के. पाढी, न्यूरो एण्ड स्पाईन, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, आर्थाेपेडिक्स, डॉ. संजीव पुरखायस्थ, जनरल सर्जरी विशेषज्ञ सेवायें…

Read More

भेंट मुलाकात : मैं तोर बर फल लाय हंव, मुख्यमंत्री ने जब भर्ती महिला से कहा, मुख्यमंत्री की स्नेह भरी बातचीत से बहुत खुश हुई और उनकी आंखों में चमक आ गई..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बटईकेला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने अधिकारियों को दिये निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/रायपुर बटाईकेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेंट मुलाकात अभियान के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मरीजों से भी मिले। इस दौरान एक महिला बीबी बाई से उन्होंने हालचाल पूछा तथा कहा कि मैं तोर बर फल लेकर आय हंव। शारीरिक कमजोरी के कारण से वार्ड में भर्ती बीबी बाई मुख्यमंत्री की स्नेह भरी बातचीत से बहुत खुश हुई और उनकी आंखों में चमक आ…

Read More

सामुदायिक बाड़ी से जुड़कर जशपुर जिले की मॉडल गौठान रजौटी के चम्पा स्व-सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से बन रही है सम्बल, 1 लाख 35 हजार प्राप्त कर चुके आमदनी

महिलाओं ने आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन का जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में गौठान के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने विभिन्न प्रकार के आजीविका मूलक योजनाओं से जोड़ा जा रहै। जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके और अपने परिवार की आर्थिक मदद प्रदान कर सके। इसी कड़ी में कांसाबेल के मॉडल गोठान ग्राम रजौटी  गौठान की चम्पा स्व-सहायता समूह की महिलाएं मल्टीएक्टीविटी के तहत गोठान की उपलब्ध भूमि में सामुदायिक बाड़ी में सब्जी उत्पादन…

Read More

हेल्थ न्यूज : गठिया और मधुमेह के इलाज में उपयोगी मेथी, इसके नियमित सेवन से खून में शर्करा की मात्रा रहती है नियंत्रित

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर घर की रसोई में आमतौर पर उपयोग होने वाली मेथी तड़का लगाने के साथ ही कई रोगों के इलाज में भी बहुत उपयोगी है। इसमें कई ऐसे स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिससे इसका प्रयोग मसालों के साथ-साथ औषधि के रूप में भी किया जाता है। मेथी के दाने में खूब सारे विटामिन, मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। मेथी और मेथी के तेल में गांठ को बनने से रोकने के गुण होते हैं। यह गठिया की बीमारी में भी  लाभप्रद है। दरअसल गठिया (अर्थराइटिस) वात…

Read More