प्रदेश में बीते दो माह में 12,700 लोगों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन, जन्मजात मोतियाबिंद से पीड़ित 53 बच्चों का भी सफल ऑपरेशन

दृष्टि में धुंधलापन या अस्पष्टता, निकट दृष्टि दोष में निरंतर बढ़ोतरी, आंखें चौंधियाना, दोहरी दृष्टि और चश्मे के नंबर में अचानक बदलाव आना मोतियाबंद के लक्षण  मोतियाबिंद ऑपरेशन से दो बहनों की आंखों की रोशनी लौटी, दो साल से दृष्टिहीनों जैसा जीवन जीने को थीं मजबूर  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में पिछले दो महीनों में 12 हजार 700 लोगों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कर उनकी दृष्टि लौटाई गई है। इस दौरान जन्मजात मोतियाबिंद से पीड़ित 53 बच्चों का भी सफल ऑपरेशन कर उनका जीवन रोशन किया गया है।…

Read More

जशपुर जिले में 21 जून से 05 जुलाई तक मनाया जाएगा गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा, सीएमएचओ ने जिंक एवं ओआरएस कार्नर का शुभारंभ कर, प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

पखवाड़े में नौनिहालों को डायरिया से मुक्त करने हेतु ओआरएस और जिंक टेबलेट की जाएगी वितरित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला जशपुर की ओर से बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी एक नई पहल की है। जिसके तहत विगत 21 जून से 05 जुलाई 2022 तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ श्री रंजीत टोप्पो ने जिला अस्पताल में जिंक एवं ओआरएस…

Read More

हमर पारा हमर क्लीनिक योजना के अन्तर्गत जशपुर जिले में किया जा रहा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा निर्देश में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण एवं सुचारू संचालन तथा प्रत्येक जनता तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से हमर पारा हमर क्लीनिक योजना का प्रारंभ किया जा रहा है। योजना के तहत आम नागरिकों को उनके निवास के समीप ही पारा, टोला, मोहल्ला में सप्ताह में एक दिन स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी। जिसके अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत आने वाले संबंधित सीएचओ, आरएचओ  महिला व पुरुष को ग्राम…

Read More

छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने ली उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक, गौठानों में सामुदायिक बाड़ी के सुचारू क्रियान्वयन के दिए निर्देश

रोपनियों में ज्यादा से ज्यादा पौध उत्पादन हेतु दिये गये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कोरबा प्रवास के दौरान आज कार्यालय सहायक संचालक उद्यानिकी कोरबा में उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शासन की महत्वकांक्षी योजना, बाड़ी एवं सामुदायिक बाड़ी को सुचारू रूप से संचालन के निर्देश दिये। साथ ही समस्त आर्दश गौठान मे सामुदायिक बाड़ी क्रियान्वयन करने को कहा । समीक्षा के दौरान बैठक में जिले के पांचो विकासखंड कोरबा, करतला, कटघोरा, पोडीउपरोडा एवं पाली के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी,…

Read More

सरकार तुंहर द्वार शिविर में दिव्यांग बच्ची सना और जन्नत का बना दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, बार-बार जिला अस्पताल जाने से मिली मुक्ति

बच्चियों के पिता मैदान अली ने जताया जिला प्रशासन का आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आयोजित किये जा रहे सरकार तुंहर द्वार शिविर से जिलेवासी लाभान्वित हो रहे है। शिविर स्थल में ही राशन कार्ड, पेंशन प्रकरण, राजस्व प्रकरण, जाति प्रमाण-पत्र, आय-निवास प्रमाण-पत्र, किसान किताब, ड्राइविंग लाइसेंस और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र आदि सुविधाओं का लाभ नागरिकों को मिल रहा है। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत घुडदेवा में आयोजित सरकार तुंहर द्वार शिविर में बांकीमोंगरा निवासी मैदान अली को…

Read More

सेहत समाचार : दूषित जल के संपर्क में आने से हो सकती है दाद, खाज, खुजली की समस्या, बरसात में त्वचा संबंधी बीमारियों से रहें सचेत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बरसात का मौसम शुरू होते ही लोगों में त्वचा संबंधी बीमारियों की शिकायतें बढ़ जाती है। एक ओर जहाँ बरसात का मौसम तरोताजगी देने वाला होता है, वहीं दूसरी ओर देखरेख के अभाव में कई त्वचा संबंधी विकार भी सामने आ सकते हैं। बरसात में होने वाले रोगों में त्वचा का लाल हो जाना, सफेद व काला हो जाना, त्वचा का मोटा हो जाना, पपड़ी बनना, त्वचा में दाने हो जाना, खुजली होना इत्यादि प्रमुख हैं। लेकिन लोग इसे एलर्जी मानकर घरेलू उपचार जैसे कि हल्दी…

Read More

जशपुर जिला न्यायालय परिसर में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायालय भवन बिलासपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस का उत्सव मनाए जाने के निर्देशानुसार माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्रीमति अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में श्री गोपाल प्रसाद रवानी,गणेश नारायण मिश्रा, श्रीमति स्मिता जैन, श्रीमति रीना रवानी योगाचार्य के द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मार्गदर्शन दिया गया। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव श्री महेश कुमार राज अपर सत्र न्यायाधीश जशपुर श्री के.पी.भदौरिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी…

Read More

जिला पंचायत एवं वन विभाग की संयुक्त बैठक : शहरी गोठानों में बढ़ाए वर्मी कन्वर्जन रेशियो- कलेक्टर भीम सिंह

वन गोठानों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा भी की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ शहरी गोठानों में प्राथमिकता के साथ वर्मी कन्वर्जन रेशियों बढ़ाया जाए। इसके साथ यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी गोठान में कन्वर्जन रेशियो 30 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए। साथ ही कम खरीदी वाले गोठानों में खरीदी बढ़ाने के लिए पशु-पालकों को प्रोत्साहित करें। जिससे कन्वर्जन रेशियो में सुधार आए। उक्त बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने जिला पंचायत एवं वन विभाग की संयुक्त बैठक में कही। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिन…

Read More

बस्तर : युवा सीख रहे आधुनिक तरीके से पारंपरिक गोदना कला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अपनी अनोखी परम्परा और रिवाज़ों के लिए बस्तर विश्वभर में प्रसिद्ध है। आदिवासी संस्कृति में जहां प्रकृति से जुड़ाव दिखता है वहीं उनकी संस्कृति में सृजनशीलता और सौंदर्यबोध की मौलिकता भी है। गोदना कला भी इन्ही में से एक है। गोदना आर्ट बस्तर की परम्परा और लोकजीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसा मान्यता है कि गोदना मृत्यु के बाद अपने पूर्वजों से संपर्क का माध्यम है। आधुनिकीकरण के तेजी से बदलते समय में बस्तर की पारंपरिक कला को बचाए रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री…

Read More

अनुविभाग स्तर पर उर्वरक/बीज/कीटनाशक निरीक्षकों का हुआ दल गठन : 27 कृषि केन्द्र संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी

नियमों का उल्लंघन करने वाले कृषि केन्द्रों पर हुई कार्यवाही\ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा खरीफ वर्ष 2022-23 खेती-बाड़ी की शुरूआत हो गयी है। उप संचालक कृषि जांजगीर के मार्गदर्शन में जिले के कृषकों को उचित मूल्य पर उर्वरक/बीज/कीटनाशक प्राप्त हो सके जिसके लिए जिले के विकासखण्डों में अनुविभागीय स्तर पर उर्वरक/बीज/कीटनाशक निरीक्षकों का दल गठन किया गया है। लगातार सभी निरीक्षकों के द्वारा जिले के कृषि केन्द्रों में निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये पर अब तक 27 कृषि केन्द्र संचालकों को कारण बताओं नोटिस जारी…

Read More