समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर, कोविड-19 से बचाव के लिए 10 जनवरी से शुरू हुए कोरोनारोधी टीकाकरण के एहतियाती खुराक जिले के 5386 हेल्थ केयर वर्कर, 10602 फ्रंटलाईन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक के हितग्राहियों को लगाई जाएगी। 14 जनवरी तक 3095 लोगों को एहतियाती खुराक लग चुका है। इसमें 1588 हेल्थ केयर वर्कर, 488 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 1019 साठ वर्ष से अधिक उम्र के हितग्राही शामिल हैं।जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया है कि 10 जनवरी से शुरू हुए कोरोना के एहतियाती खुराक हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाईन वर्कर एवं…
Read MoreCategory: अन्य
अन्य
प्रसव के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन बेहद जरूरी, कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिला के पेट में कोरोना से अधिक सुरक्षित है शिशु – डॉ. रश्मि भुरे
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग, यह कोई जरूरी नहीं कि कोविड पॉजिटिव गर्भवती के शिशु को भी कोविड होगा। खासकर जब तक वह पेट में है। उस दौरान वह कोरोना संक्रमण से ज्यादा सुरक्षित है। हां, प्रसव के बाद प्रोटोकाल का पालन नहीं करने पर कोविड होने की पूरी आशंका रहती है। यह कहना है स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की डॉक्टर और दुर्ग जिले में होम आईसोलेशन डिपार्टमेंट की मेडिकल इंचार्ज डॉ.रश्मि भुरे का। डॉ. रश्मि भुरे ने बताया,“दुर्ग जिले में कोविड संक्रमण बहुत तेजी बढ़ रहा है। इसे रोकने…
Read Moreचिकित्सक ने किया होम आइसोलेशन का उल्लंघन, एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की अनुशंसा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर, कोविड पॉजिटिव होने पर होम आइसोलेशन में रहते हुए भी एक चिकित्सक के द्वारा होम आइसोलेशन का उल्लंघन कर करते हुए क्लिनिक में मरीजो का इलाज किया गया। होम आइसोलेशन बीके उल्लंघन पर उक्त चिकित्सक पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की अनुशंसा कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इंसिडेंट कमांडर से की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीएस सिसोदिया ने बताया कि अम्बिकापुर के शिवधारी कॉलोनी निवासी डॉ प्रज्ञा अग्रवाल का 13 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुआ है।कोरोना पॉजीटिव होने…
Read Moreअसमय वर्षा की स्थिति को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की दी सामयिक सलाह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, बस्तर सहित छत्तीसगढ़ राज्य में असमय वर्षा की स्थिति को देखते हुए शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्याल कुम्हरावण्ड जगदलपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सामयिक सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि बंगाल की कड़ी से गर्म हवा के साथ नमी का आना लगातार जारी है एवं साथ ही उत्तर अंदरूनी कर्नाटक तथा उत्तर अंदरूनी ओड़िसा तक बने द्रोणक के कारण 15 जनवरी तक गरज चमक के साथ वर्षा की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में गरज चमक साथ हुई वर्षा एवं कुछ जगहों में…
Read Moreजशपुर जिले में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए विद्यार्थी उत्साह से लगवा रहे टीके, 15 से 18 आयु वर्ग के स्कूली बच्चो का सतत किया जा रहा टीकाकरण
12वी का छात्र सुभाष ने जागरूकता का परिचय देते हुए बिना किसी डर के लगवाया टीका सभी छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से टीका लगवाने एवं कोविड नियमों का पालन करने किया अपील समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 से 18 वर्ष के बच्चो का टीकाकरण 3 जनवरी 2022 से प्रारंभ किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा टीकाकरण हेतु कार्ययोजना तैयार कर आगामी तीसरी लहर को देखते हुए युद्धस्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। इस हेतु जिले के समस्त स्कूलों में शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य…
Read Moreजशपुर जिले में महाअभियान चलाकर 15 से 18 आयु वर्ग के सभी विद्यार्थियों का प्राथकिता से किया जा रहा टीकाकरण, अब तक लगभग 29 हजार विद्यार्थियों का किया जा चुका है टीकाकरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का शत् प्रतिशत टीकाकरण हेतु महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिले के सभी विकासखंडो के चयनित शासकीय व निजी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण महाअभियान चलाकर पात्र विद्यार्थियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक कुल दर्ज 45257 विद्यार्थियों में से 15 से 18 आयु वर्ष तक के…
Read Moreजशपुर जिले में 14 जनवरी को टीकाकरण महाअभियान, 15 से 18 आयु के विद्यार्थियों के लिए कोविड वैक्सिनेशन महाभियान का होगा आयोजन
समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त हाई एवं हायर सेकण्डरी विद्यालयों में किया जाएगा टीकाकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 15 से 18 आयु वर्ष के छात्रों के लिए कोविड टीकाकरण करने हेतु आगामी 14 जनवरी 2022 दिन शुक्रवार को कोविड टीकाकरण महाभियान का आयोजन जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त हाई एवं हायर सेकण्डरी विद्यालयों में किया जाना है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त प्राचार्य 14 जनवरी 2022 को सुबह 10…
Read Moreछत्तीसगढ़ में 15 से 18 वर्ष के आधे किशोरों का टीकाकरण, अब तक 8.14 लाख बच्चों को लगाया जा चुका टीका
12 जिलों ने दसवें दिन ही पार किया 50 प्रतिशत का आंकड़ा, कुल 22 जिलों में 40 प्रतिशत या इससे ज्यादा बच्चे लगवा चुके हैं टीका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. 12 जनवरी 2022. छत्तीसगढ़ में 15 से 18 वर्ष की आबादी के आधे किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। इस महीने 3 जनवरी से इस आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत के बाद दसवें दिन ही राज्य ने 50 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया है। प्रदेश के 12 जिले 50 प्रतिशत या इससे ज्यादा तथा…
Read Moreहोम आइसोलेशन से डिस्चार्ज के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे कोरोना संक्रमितों के डिस्चार्ज के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड़ ने इस बारे में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) को परिपत्र जारी किया है। संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं ने सभी सीएमएचओ को भेजे परिपत्र में कहा है कि कोविड-19 के लक्षण वाले या बिना लक्षण वाले ऐसे मरीज जिनका इलाज एवं स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग होम आइसोलेशन में की जा रही है, उन्हें पॉजिटिव…
Read Moreछत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या दो करोड़ पार, राज्य में अब तक कुल 3.28 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या दो करोड़ को पार कर गई है। प्रदेश में पिछले साल जनवरी में कोरोना टीकाकरण की शुरूआत के बाद से अब तक दो करोड़ 40 हजार 129 लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है। इनमें 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 92 लाख 56 हजार 768 नागरिक और 15 से 18 वर्ष के सात लाख 83 हजार 361 किशोर शामिल हैं। दोनों आयु वर्गों में क्रमशः 98 प्रतिशत और…
Read More