जोराडोल में राजस्व विभाग की टीम ने किया गिरदावरी कार्य: किसानों से ली फसल की जानकारी

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 28 अगस्त/ राजस्व विभाग के टीम द्वारा ग्राम जोराडाल में भूमि स्वामी की उपस्थिति में गिरदावरी जांच किया गया और किसानों से चर्चा कर फसल स्थिति एवं खाद-बीज की उपलब्धता के सबंध में जानकारी भी ली गई। इस अवसर पर ग्राम के अन्य किसान भी उपस्थित थे। विदित हो कि कलेक्ट डॉ. मित्तल द्वारा राजस्व विभाग, कृषि एवं पंचायत सचिव की संयुक्त टीम द्वारा फील्ड में जाकर गिरदावरी कार्य गंभीरता से करने एवं किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को खसरा क्रमांक…

Read More

जशपुर में सी-सैम प्रशिक्षण : कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में नई पहल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और एएनएम कुपोषण उन्मूलन में जुटे

बच्चे के कुपोषण स्तर में सुधार लाने का किया जा रहा है प्रयास समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 28 अगस्त/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सन्ना, बगीचा, पत्थलगाव, लूडेग, बागबहार, काँसाबेल, डोकड़ा, तपकरा, फरसाबहार सहित कुल 09 परियोजना के परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों को सी-सैम कार्यक्रम एवं सामर्थ्य ऐप के संबंध में जिला पोषण समन्वयक श्री विनय शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिला पोषण समन्वयक ने प्रशिक्षण में बताया कि सी-सैम कार्यक्रम एवं सामर्थ्य ऐप कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषण को कम करने के लिए सामुदाय की भागीदारी की एक संबंधित पहल है।…

Read More

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : 1 करोड़ से अधिक बच्चों को मिलेगी एल्बेंडाजोल की खुराक

29 अगस्त को 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों व किशोरों को दी जाएगी कृमि की दवा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 अगस्त/ छत्तीसगढ़ में 29 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के 1 वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय विद्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में कृमि की दवा का सेवन कराया जाएगा। बच्चों व किशोरों के अच्छे स्वास्थ्य, बेहतर पोषण,नियमित शिक्षा तक पहुंच और जीवन की गुणवत्ता…

Read More

पत्थलगांव सीएचसी का निरीक्षण : सीएमएचओ ने दिये बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के निर्देश

रक्तदान की प्रक्रिया निरंतर जारी रखने के बीएमओ को दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 अगस्त/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह जात्रा पत्थलगांव के  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  डॉक्टर एवं सभी चिकित्सा अमला की उपस्थिति की जानकारी ली तथा उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। डॉ.  जात्रा ने  सभी चिकित्सकों को समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती मरीजों की पंजी का भी अवलोकन किया। सीएमएचओ डॉ जात्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला वार्ड ,पुरुष…

Read More

वर्षा महोत्सव : काव्य भारती की संगीतमय प्रस्तुति इसके संरक्षण की ज़रूरत – पं. गिरधर शर्मा

हो हो भइया पानी दो, पानी दो गुड़घानी दो, अंकुर फुटे खेत में. समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 26 अगस्त / काव्य भारती के संस्थापक एवं विख्यात रंगकर्मी मनीष दत्त की परम्परा का निर्वाह करते हुये काव्य भारती द्वारा वर्षा महोत्सव गीत संगीत नृत्य का भव्य आयोजन विकास नगर कार्यालय बाजपेयी परिषद में पं. गिरधर शर्मा साहित्यकार, राष्ट्रीय कथा वाचक के मुख्य अतिथ्य, चन्द्र प्रकाश बाजपेयी पूर्व विधायक अध्यक्ष काव्य भारती की अध्यक्षता एवं डॉ. विजय कुमार सिन्हा महासचिव काव्य भारती एवं डॉ. अजय पाठक अभा कवि एवं श्रीमती भारती भट्टाचार्य संरक्षक…

Read More

विद्युत पारेषण कंपनी में उत्कृष्ट कार्य के लिए छः कर्मी हुए पुरस्कृत : पदक और प्रशस्ति-पत्र से किए गये सम्मानित.

बेहतर कार्यशैली विकसित करने के निरतंर प्रयास से कंपनी की कार्यप्रणाली होती है उत्कृष्ट. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 अगस्त / विषम परिस्थितियों में असाधारण कार्य करने वाले छह कर्मियों को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया है। पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने पदक और प्रशस्ति-पत्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि पारेषण कंपनी की यह अच्छी परंपरा है, इससे दूसरे कर्मी भी प्रेरित होते हैं। हमें बेहतर स्थिति से और बेहतर कार्यशैली विकसित करने के लिए निरतंर प्रयास करते रहना चाहिए।…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का राजधानी के अस्पतालों में औचक निरीक्षण : अस्पतालों की सुविधाओं का लिया जायजा, मरीजों से की बात

स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज सुबह राजधानी रायपुर के कई अस्पतालों में औचक निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने सबसे पहले मेडिकल कालेज हॉस्पिटल का  निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने यहां  मरीजों से बात की उन्हें मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसके बाद रायपुर पंडरी जिला हॉस्पिटल का निरीक्षण कर यहां भर्ती मरीजों से उनका हाल चाल जाना और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओ…

Read More

सुकमा जिले में धान के खेतों में पत्ती मोड़क कीट (सोरटी) का दिखा प्रकोप : कृषि वैज्ञानिकों ने नियंत्रण और उपचार के बताया प्रभावी उपाय

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ राज्य सरकार कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से किसानों को कृषि उपचार के लिए निरन्तर सलाह प्रदान कर रहे हैं। प्रदेश के जिलों में खेती-किसानी में होने वाले बीमारियों को जिलावार चिन्हाकित कर कीटनाशक छिड़काव के बारे में किसानों को जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में सुकमा जिले के विभिन्न गांवों में धान के खेतों मे पत्ती मोड़क कीट का प्रकोप दिखाई दिया है इसे पत्ति लपेटक या चितरी या सोरटी कहा जाता है। इसके उपचार के लिए कीटनाशक छिड़काव के विधि और…

Read More

जशपुर में सिकल सेल रोगियों के लिए नई उम्मीद, दुलदुला में शुरू हुई विशेष सेवा

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला विशेष उपचार एवं परामर्श की व्यवस्था हुई प्रारंभ, 23 मरीजों को दिया गया परामर्श एवं उपचार समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 22 अगस्त/ स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में संगवारी द्वारा सिकल सेल रोगियों के लिए विशेष उपचार एवं परामर्श की व्यवस्था प्रारंभ की गई। इस दौरान संगवारी के संभागीय समन्वयक डॉ. बैद्यनाथ एवं नर्स सलाहकार रीतू मंडल, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. शोभा मिंज, डॉ.नीरज गुप्ता अन्य मेडिकल स्टाफ उपस्थित थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में आज 23 मरीजों ने परामर्श…

Read More

बगीचा विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन बैठक, जनजातीयों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने पर जोर

पीएम-जनमन के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की हुई ऑनलाइन मीटिंग समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर 22 अगस्त/ पीएम-जनमन के संबंध में बगीचा विकासखण्ड में ऑनलाइन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का मीटिंग सम्पन्न हुई। ऑनलाईन मीटिंग में हर घर में आयुष्मान कार्ड हो के संबंध में खास पहल की गई और सभी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवारों के लोगों का आयुष्मान कार्ड शत प्रतिशत बनाने पर भी चर्चा किया गया। मीटिंग में चर्चा के दौरान सभी को अवगत कराया गया कि कई मौकों में मरीज इलाज के…

Read More