मारुती मसाला फैक्ट्री से साठ हजार रुपये की चोरी का पर्दाफाश : चोरी की रात…प्लेटिना बाइक से पहुंचे चोर, मसाले की बोरियां उड़ाईं और पकड़े गए शातिर चोर, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.

आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बीएनएस की धारा 305 (A), 331(4), 317(2).3(5)  के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम आरोपी – 1. उमेश यादव उम्र 26 वर्ष निवासी झीमकी थाना बागबहार, जिला जशपुर (छग) हाल मुकाम बिलाईटांगर पत्थलगांव जिला जशपुर (छ०ग), 2. मो. सोनू उर्फ टाइगर उम्र 40 वर्ष निवासी साहगंज थाना सुल्तानगंज जिला पटना (बिहार) हाल मुकाम बिलाईटांगर पत्थलगांव जिला जशपुर (छग). जशपुर.02 मई 2025 : जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मारुति मसाला फैक्ट्री में सेंधमारी कर करीब 60 हजार रुपए मूल्य के गरम मसाले की बोरियां चुराने…

Read More

सरगुजा में दिल दहला देने वाली वारदात : झगड़ा बना हत्या का कारण, पेट पर बांस के डंडे से वार, नहाते वक्त गिरा और हो गई मौत, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा आरोपी, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

आपसी वाद-विवाद के दौरान आरोपी द्वारा मृतक के पेट में डंडा से मारपीट कर कारित की गई थीं घटना. थाना बतौली में अपराध क्रमांक 49/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही. थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई वैधानिक कार्यवाही. अंबिकापुर. 2 मई 2025 : सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना में आपसी विवाद के चलते एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीण क्षेत्र में मामूली झगड़े ने उस वक्त खतरनाक मोड़ ले लिया जब युवक…

Read More

रायपुर में बड़ी कार्रवाई : थाना पुरानी बस्ती पुलिस का चाकूबाजों पर वार, अवैध चाकू लिए संदिग्ध गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली, आदतन अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

नाम आरोपी शेख नौशाद पिता शेख महफूज उम्र 30 वर्ष निवासी बी.एस.यू.पी.कॉलोनी ब्लॉक नंबर 6 मकान नंबर 15 भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़, आरोपी है आदतन अपराधी. थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़ में अपराध क्रमांक 172/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट एक नग स्टील का धारदार चाकू जब्त किया रायपुर. 01 मई 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के दिशा-निर्देशन में रायपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की गई है। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने बी.एस.यू.पी. कॉलोनी भाटागांव क्षेत्र में…

Read More

IG अमरेश मिश्रा की निगरानी में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़, ऑनलाइन ठगी का गैंग एक्सपोज़, रायपुर में म्यूल अकाउंट से करोड़ों की हेराफेरी करने वाले एजेंट गिरफ्तार.

ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत अब तक कुल 212 आरोपी गिरफ्तार. रायपुर. 01 मई 2025 : रायपुर रेंज में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर’ शील्ड  के तहत साइबर ठगों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। म्यूल अकाउंट के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड में इस्तेमाल हो रहे बैंक खातों को खोलवाने और ऑपरेट करने वाले 4 एजेंट-ब्रोकरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आईजी अमरेश मिश्रा की निगरानी में अब तक 212 से अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी…

Read More

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहरण की साजिश नाकाम : ऑटो चालक की किडनैपिंग, लूट और फिरौती की LIVE धमकी, रायगढ़ पुलिस ने 18 घंटे में किया पर्दाफाश, पीड़ित ऑटो चालक सुरक्षित.

रायगढ़ पुलिस ने उजागर किया सनसनीखेज मामला, वीडियो कॉल से फिरौती मांगकर बनाई थी सनसनी. अपराध क्रमांक 124/2025 धारा 309(6), 127(2), 140(1), 3(5) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कली जा रही थी विवेचना. रायगढ़. 01 मई 2025 : थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम रूचिदा में ऑटो चालक के अपहरण, मारपीट और फिर वीडियो कॉल के जरिए फिरौती की मांग जैसे गंभीर संगठित अपराध का पुलिस ने 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने…

Read More

रायगढ़ में डीजल तस्करी का भंडाफोड़ :  संगठित गिरोह से 190 लीटर डीजल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में.

डीजल की अफरा-तफरी छाल पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपी दबोचे, 190 लीटर डीजल जब्त. तस्करी से जुड़े आरोपियों पर संगठित अपराध की धाराओं में कार्रवाई. रायगढ़. 1 मई 2025 :  छाल पुलिस ने बुधवार रात्रि संगठित रूप से डीजल की अवैध तस्करी में जुटे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा है। मौके से 190 लीटर डीजल जब्त किया गया, जिसकी बाजार में कीमत करीब 17,860/- रुपये आंकी गई है। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 287,…

Read More

जान से मारने की नियत से युवक पर चापड़ से हमला, सुपेला में खुलेआम खून की होली, आरोपी हिरासत में.

लक्ष्मी नगर में किराना दुकान के पास वारदात, बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज. षड्यंत्रपूर्वक हमला कर गंभीर रूप से किया घायल, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों हमलावरों को दबोचा. दिन दहाड़े जान से मारने की नियत से किया गया प्राणघातक हमला. घटना के कुछ देर में ही दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार. थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 495/2025, धारा 109 (1), 61 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया. दुर्ग. 01 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े…

Read More

ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस ढूंढ लाई तीन साल से फरार गौ मांस तस्कर को, 06 नग गौ वंशों को भी मुक्त कराया तस्करों के चंगुल से, मामला थाना कुनकुरी व लोदाम क्षेत्रांतर्गत…पढ़ें पूरी खबर..!

आरोपियों के विरुद्ध छ. ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध थाना कुनकुरी के मामले में गिरफ्तार तीन साल से फरार आरोपी का नाम:- इमरान उर्फ इब्राहिम पिता गुलाम मुस्तफा, उम्र 30 वर्ष, निवासी बनडेगा, थाना तलसरा जिला सुंदरगढ़ (उड़िसा) को जशपुर पुलिस पकड़ लाई उड़ीसा से जशपुर, 1 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह…

Read More

जशपुर में NH-43 पर वाहन चेकिंग के दौरान एएसआई ने की मारपीट, एसएसपी ने तुरंत किया लाईन अटैच

एएसआई मनोज भगत के विरूद्ध जांच हेतु एसडीओपी जशपुर को सौंपा गया जशपुर, 1 मई 2025 : दिनांक 30.04.2025 के शाम लगभग 06ः30 बजे थाना लोदाम से एएसआई मनोज भगत द्वारा NH-43 में वाहन चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान उनके द्वारा कार सवार एक व्यक्ति से मारपीट किये जाने का सूचना एवं वीडियो प्राप्त हुआ है। एएसआई मनोज भगत का यह कृत्य अशोभनीय है एवं पुलिस के कर्तव्य के विपरित है। एएसआई मनोज भगत के द्वारा मारपीट किये जाने की जांच एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को सौंपा गया…

Read More

मोबाईल रिपेयर का बहाना बनाकर की ठगी, दुकानदार को बीस हजार की चपत लगाकर भागा, सुपेला पुलिस ने आरोपी नितिन सोनी को पकड़ कर भेजा सलाखों के पीछे.

मोबाईल रिपेयरिंग एवं नेक बैंक खरीदने की बात कर धोखा देकर करवा लिया रकम ट्रांसफर और हो गया फरार. आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल. थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 474/2025 धारा 318 (4) बीएनएस कायम कर की जा रही थी विवेचना. दुर्ग. 30 अप्रैल 2025 : दुकानदारों को मोबाईल रिपेयरिंग और नेक बैंक खरीदने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले नितिन सोनी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी 21 अप्रैल को एक दुकानदार से 20 हजार रुपए ट्रांसफर करवा कर फरार हो गया…

Read More