छत्तीसगढ़ गृह मंत्री का नकली पीए बनकर देता था धमकी, रेत माफिया से वसूली की कोशिश – पुलिस के हत्थे चढ़ा!

आरोपी द्वारा स्वयं को माननीय गृह मंत्री महोदय का पीए संबोधित करते हुए एचएम हाउस से फोन करने संबंधी बात बोलकर दिया गया धमकी बलौदाबाज़र-भाटापारा, 3 मई 2025 : प्रार्थी इंद्रजीत मिरी मैनेजर ग्राम दतरेंगी रेत खदान द्वारा थाना गिधपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 30.04.2025 के सुबह 11:38 बजे प्रार्थी के मोबाइल नंबर पर एक आरोपी द्वारा फोन किया गया एवं अपने आप को माननीय गृह मंत्री महोदय छ.ग.शासन श्री विजय शर्मा का पीए नमन कुमार बताया गया। आरोपी द्वारा स्वयं को एचएम हाउस रायपुर से बोल…

Read More

17 लाख की ठगी कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिलाओं को लोन के नाम पर बनाया था शिकार, पत्थलगांव में छिपा बैठा था ठग

रायगढ़, 3 मई 2025 : एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सतत मार्गदर्शन में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम खलबोरा की महिलाओं से करीब 17 लाख रुपये की ठगी कर फरार चल रहे आरोपी धनसिंह अगरिया को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार 3 मई को टीआई कमला पुसाम और उनकी टीम ने पत्थलगांव स्थित उसके ससुराल पालीडीह में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर…

Read More

जांजगीर-चांपा : गांजा तस्करी मामले में युवक और किशोर धराए, आरोपियों के विरुद्ध धारा 20B, NDPS ACT के तहत की गई कार्यवाही, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपी – गोपाल कृष्ण यादव उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं. 18 हसवा बलौदा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार, प्रकरण में एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल, जिसके विरुद्ध धारा 20B, NDPS ACT में विधिवत कार्यवाही कर किशोर न्यायालय में किया गया पेश, जांजगीर-चाम्पा. 03 मई 2025 : जांजगीर-चांपा जिले की बम्हनीडीह पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम गोविंदा से गांजा तस्करी में लिप्त दो व्यक्तियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से कुल 7 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत…

Read More

फर्जी दस्तावेज़ रैकेट का भंडाफोड़ : हिंदू नाम और छत्तीसगढ़ का पता बना शासन को धोखा देने की साजिश,पश्चिम बंगाल निवासी की करतूत उजागर, शासन को धोखा देने की कोशिश में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी द्वारा च्वाईस सेंटर संचालक आरोपी से अपना अलग पता एवं जाति बदल कर बनवाया गया था फर्जी पेन कार्ड एवं आधार कार्ड. कोटमीसोनार के सरपंच की सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड बनवाने वाले पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी एवं उनके सहयोगी फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले च्वाईस सेंटर के संचालक के विरुद्ध की गई त्वरित कार्यवाही. जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा घटना को दृष्टिगत रखते हुए अभियान चलाकर जिले के होटल/ढाबा की चेकिंग की जा रही है एवं संदिग्ध व्यक्तियों…

Read More

सूरजपुर : नाले किनारे डम्प मिला चोरी का कोयला, पुलिस ने की 10 क्विंटल कोयले की जप्ती, जाँच जारी.

चोरी का कोयला जंगल में छिपाकर किया गया था डम्प, कुदरगढ़ पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप. धारा 106 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है. सूरजपुर. 03 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कुदरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाले के किनारे डम्प किए गए 10 क्विंटल अवैध कोयले को बरामद किया है। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के अवैध कारोबार पर सख्त निर्देश के तहत यह कार्रवाई की गई। कोयले की अनुमानित कीमत करीब 10,000/- रुपये बताई…

Read More

CRIME NEWS : महिला की मौत का चौंकाने वाला खुलासा, गड्ढे में दबी हुई थी साजिश, लैलूंगा में पति ने की पत्नी की हत्या, भट्ठा मालिक का बेटा बना राज़दार.

पत्नी की हत्या को हादसा दिखाने गड्ढे में छिपाया शव, लैलूंगा पुलिस ने आरोपी पति और भट्ठा मालिक के बेटे को किया गिरफ्तार. थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 113/2025, धारा 103(1), 238, 239 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध. रायगढ़. 2 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को ईंट भट्ठा के गड्ढे में…

Read More

लूट के बाद मारपीट, फिर बाइक से फरार… पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ़्तार, कोतवाली पुलिस ने लूटा माल व नकदी के साथ पकड़े अपराधी, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

R15 और पल्सर से आए लुटेरे, जेब से पैसे और मोबाइल लूटकर भागे… CCTV से खुली पोल. कोतवाली पुलिस ने लूटपाट गैंग का 48 घंटे के भीतर किया भंडाफोड़ लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई रकम व मोबाइल बरामद कर आरोपियों की दो बाइक की हुई जप्ती. रायगढ़. 2 मई 2025 : रायगढ़ के बड़पारा रेलवे स्टेशन मार्ग पर दिनदहाड़े हुए मोबाइल और नकदी लूटकांड का कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई…

Read More

जशपुर : शादी से बौखलाया एकतरफा प्रेमी, नई नवेली दुल्हन पर चाकू से जानलेवा हमला कर भागा, रायगढ़ से हुआ गिरफ्तार

मामला जशपुर जिले के चौकी कोतबा क्षेत्र का आरोपी नूतन सिदार, उम्र 27 वर्ष के विरुद्ध चौकी कोतबा में बी एन एस की धारा 296,115,351(2),331(6) व 118(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 3 मई 2025 : शादी… एक ऐसा पवित्र बंधन जिसमें दो दिलों के साथ दो परिवार जुड़ते हैं। लेकिन जशपुर के कोतबा क्षेत्र में इस पवित्र रिश्ते को उस वक्त खून से रंग दिया गया, जब एकतरफा प्यार में पागल युवक ने सुहागरात के दिन ही नवविवाहिता पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना न सिर्फ भयावह…

Read More

मोबाइल झपटमार गैंग का भंडाफोड़ : वारदात में एक्टिवा और तूफान बना हथियार, मोबाइल छीनने के बाद एक्टिवा से भागे, CCTV से बच निकले… लेकिन पुलिस की पकड़ से नहीं, तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छ.ग. में अपराध क्रमांक 173/2025 धारा 303(2),3(5) भारतीय न्याय संहिता में अपराध पंजीबद्ध. नाम आरोपी – 01. विकास बघेल पिता लक्ष्मीधर बघेल उम्र 19 वर्ष निवासी कैलाशपुरी गोलू प्रजापति का मकान थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर छत्तीसगढ़, 2. गौरव दुबे पिता शिव प्रसाद दुबे उम्र 23 वर्ष निवासी मारवाड़ी कब्रिस्तान दुलारी नगर थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर छत्तीसगढ़, 3. रूपेश दीप उर्फ रूपु पिता स्वर्गीय नवाजनो दीप उम्र 26 वर्ष निवासी कैलाशपुरी दुलारी नगर थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर छत्तीसगढ़. जब्त की गई मसरूका –…

Read More

गांजा तस्करी करते उड़ीसा के दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार : 1 लाख 75 हजार मूल्य का 18 किलो 210 ग्राम गांजा किया गया है जप्त

थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह चौक पास तस्करों को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही। आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 112/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध। रायपुर, 3 मई 2025 : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त…

Read More