समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में दो दिवसीय टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है और लगभग 50 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखण्ड के कोल्हेनझरिया, जशपुर विकासखण्ड के झोलंगा, सिटोंगा, रेंगोला, नगर पंचायत पत्थलगांव, दुलदुला विकासखण्ड के जामटोली, बगीचा विकासखण्ड के सरडीह, कांसाबेल विकासखण्ड के सागीभावना, मनोरा विकासखण्ड के सोगड़ा सहित जशपुर के सभी विकासखण्डों में छूटे हुए लोगों का टीका लगाया गया। अधिकारियों ने लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित भी…
Read MoreCategory: स्वास्थ्य
स्वास्थ्य
डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में आज देखे गए 107 मरीज
स्त्री रोग विभाग की ओपीडी का संचालन आज से अम्बेडकर अस्पताल में प्रारंभ हुआ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में आज से प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की नियमित ओपीडी का संचालन प्रारंभ हो गया है। ओपीडी का संचालन कक्ष क्रमांक 83 में किया जा रहा है। मरीजों को ओपीडी के लिए निर्धारित समय सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक देखा जाएगा। जिला चिकित्सालय पंडरी से लगभग डेढ़ वर्ष बाद वापस स्थानांतरित प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में आज कुल 107 मरीज देखे…
Read Moreकोरोना टीकाकरण में जिले ने किया 16 लाख का पड़ाव पार, शिद्दत से की गई कोशिश रंग लाई, टीम के अथक प्रयासों से यह हो सका संभव
कलेक्टर ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए जिलेवासियों को दी हार्दिक बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. कोरोना टीकाकरण में जिले ने 16 लाख का पड़ाव पार कर लिया है। जिले में टीका लहर के लिए जनसामान्य में अपूर्व उत्साह रहा। शिद्दत से की गई कोशिश रंग लाई है और जिले ने टीकाकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। टीम का जज्बा और जनसामान्य की जागृति ने टीकाकरण के लिए मिसाल प्रस्तुत की है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में टीकाकरण के लिए टीम ने पूरी ऊर्जा एवं…
Read Moreस्तन कैंसर : समय पर जागरूकता ही बचाव, स्तन कैंसर को पहचानने के लक्षण बताये
सर्जरी विभाग में स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किया जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. स्तन कैंसर से होने वाली मौतों से अपनों की जान बचायी जा सकती है। बशर्तें इसके लिए हम सब जागरूक रहें। स्तन कैंसर, एक ऐसा कैंसर है जिसका पता अगर प्रारंभिक अवस्था में लग जाए तो इसके ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। यह बातें डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के सर्जरी विभाग में शुक्रवार को आयोजित स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विशेषज्ञों ने बताई। बता दें कि अक्टूबर माह स्तन कैंसर…
Read Moreडॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में शुक्रवार से प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के ओपीडी का संचालन
रायपुर. शुक्रवार 29 अक्टूबर से आब्स्टेट्रिक्स् एंड गायनोकॉलोजी (प्रसूति एवं स्त्री रोग) विभाग के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का संचालन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में होगा। ओपीडी का संचालन भूतल स्थित प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की पुरानी ओपीडी यानी कक्ष क्रमांक 83 में होगा। विदित हो कि कोरोना की पहली लहर में अम्बेडकर अस्पताल के विशेषीकृत कोरोना अस्पताल बन जाने के कारण मई 2020 को प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग को पंडरी स्थित जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था जिसे पुनः शुक्रवार से अम्बेडकर चिकित्सालय में संचालित…
Read Moreआदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव मेला में लगा स्वास्थ्य विभाग का स्टाल, आयुष्मान कार्ड वितरण के साथ कोविड जांच एवं टीकाकरण भी किया जा रहा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर, रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल लगाया गया है। यह मेडिकल टीम के माध्यम से राज्योत्सव स्थल पर आगन्तुकों एवं प्रतिभागियों को स्वस्थ्य लाभ दिया जा रहा है और ओ.पी.डी सर्विसेस, आयुष्मान कार्ड, कोविड जांच एवं कोविड टीकाकरण का कार्य भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल ‘हमर अस्पताल’ थीम पर बनाया गया है। यहां पर हमर लैब के द्वारा खून जांच की व्यवस्था की गई है, जिससे क्लीनिकल हेमोटोलॉजी,…
Read Moreकलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ने किया जरूरतमंदों के लिए हाईजिन किट का वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी बस्तर के अध्यक्ष रजत बंसल ने आज रेडक्रॉस सोसायटी के ब्लॉक अध्यक्ष एवं तहसीलदारों को रेडक्रॉस सोसायटी द्व़ारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, जरूरतमंद व्यक्तियों को प्रदान की जाने वाली हाईजिन किट का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा रायपुर के द्वारा जिले के जरूरतमंद व्यक्तियों को हाईजिन से संबंधित जरूरी सुविधाएं प्रदान करने हेतु जिला रेडक्रॉस सोसायटी बस्तर को हाईजिन किट उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी बस्तर के अध्यक्ष…
Read Moreविश्व मोटापा दिवस, मोटापे की वजह से हो सकती हैं कई समस्याएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, आज पूरा विश्व वर्ल्ड ओबेसिटी डे 2021 सेलिब्रेट कर रहा है। मोटापा आज गंभीर समस्या में एक है। मोटापे की वजह से शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य मोटापे के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस संबंध में आज रायपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अभनपुर में सभी मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने ,स्वस्थ भोजन लेने ,नशे की लत से दूर रहने तथा व्यायाम करने के लिए विशेष रूप से जागरूक किया गया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी…
Read Moreसरगुजा संभाग में संचालित सस्ती दवा की दुकानें
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगी हो रही स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब व्यक्ति की पहुंच में लाने के प्रयास के तहत छत्तीसगढ़ में श्री धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना की शुरूआत की है। योजना के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में सस्ती दवाओं के स्टोर खोले जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत सरगुजा संभाग में वर्तमान में 7 सस्ती दवा की दुकाने संचालित है। इन दवा दुकानों में उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दवाएं एम.आर.पी. पर न्यूनतम 50.09 प्रतिशत और अधिकतम 71 प्रतिशत की छूट का लाभ मिल रहा…
Read Moreग्रामीणों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने एम्बुलेंस कारगर सिद्ध हो रहे, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी, दुलदुला और फरसाबहार में आम नागरिकों के लिए एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध
गंभीर मरीजों को अन्य जिले के अस्पतालों में रिफर किए जाने पर एम्बुलेंस के माध्यम से पहुचाया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले के दूरस्थ अंचल के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुचाने के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2019-20 में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए 3 एम्बुलेंस क्रय किया गया है। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में और जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग जशपुर के दिशा निर्देश में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी, दुलदुला और फरसाबहार में आम नागरिकों के लिए एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध हैं। जशपुर जिला…
Read More