10वीं के छात्र को 2 हजार और 12वीं के छात्रों को मिलेंगे 5 हजार रूपए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, क्षितिज अपार संभावनाएं योजना के अंतर्गत जिले के 10वी और 12वी बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग श्रेणी के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। प्रोत्साहन स्वरूप दिये जाने वाले राशि के लिए छात्रों का चयन कर लिया गया है। कक्षा 10वीं के छात्र दीपक कुमार केंवट तथा छात्रा अंकिता सन्नाड्य को 96.5 प्रतिशत अंक हासिल करने पर प्रोत्साहन स्वरूप 2 हजार रूपए राशि प्रदान की जायेगी।…
Read MoreCategory: शिक्षा
शिक्षा
जशपुर जिले में एक तिहाई क्षमता के साथ खुलेंगे पुस्तकालय, कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा अनिवार्य
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने कोरोना वायरस (कोविड-19) एवं नये वेरियण्ट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आम जनता के सार्वजनिक गतिविधियों पर आगामी आदेश पर्यन्त युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किये है। उन्होंने अधिरोपित प्रतिबंधों की समीक्षा करते हुए उपरोक्त आदेश कंडिका 10 में आंशिक संशोधन कर जशपुर जिले में पुस्तकालयों को आगामी आदेश तक एक तिहाई क्षमता के साथ कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए शर्त संचालित करने कहा है। उन्होंने कहा कि आदेश की शेष शर्त यथावत् रहेगी।
Read Moreजशपुर जिले में 10वीं 12वीं की कक्षाएं पुनः प्रारंभ करने जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश….पढें पूरा निर्देश..
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर में 2 फरवरी 2022 से जिले के 10वीं एवं 12वीं के कक्षाओं को संचालित करने के विषय में शिक्षण संस्थाओं को पत्र जारी किया है. पत्र में उल्लेख है कि 10वीं एवं 12वीं वार्षिक परीक्षा 2022 दिनांक 2 मार्च 2022 से प्रारंभ हो रही है बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए छात्र हित में कोविड-19 गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करते हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को 50% उपस्थिति के साथ दिनांक 2 फरवरी…
Read Moreउत्साह के साथ पढ़ाई कर रहे हैं तो आधी बाधा ऐसे ही दूर, हार्डवर्क और स्मार्टवर्क के काम्बिनेशन से मिलती है सफलता
अपर कलेक्टर ने डीएमएफ द्वारा संचालित कोचिंग के प्रतिभागियों को दिये सफलता के टिप्स समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग, जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास अंतर्गत संचालित निःशुल्क पी.एस.सी., बैंक, रेल्वे इत्यादि परीक्षाओ की कोचिंग का आयोजन जेआरडी स्कूल दुर्ग में किया जा रहा है। आज अपर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना कोचिंग का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित प्रतियोगियों को सफलता के टिप्स दिये। वहा प्रतियोगिताओं से रूबरू हुई और उनके दिन के कार्यकलापों के बारे में जाना। साथ ही उन्होने कहा कि आपको सफल होना तो हार्डवर्क के साथ-साथ आपको…
Read Moreजशपुर जिले में शासकीय एवं अशासकी महाविद्यालयों के संचालन के संबंध में दिशा निर्देश जारी, समस्त कक्षाओं का संचालन ऑनलाईन पद्धति से करने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण हेतु निर्देश जारी किया गया है। उक्त निर्देश में प्रदेश के राजकीय, निजी विश्वविद्यालयों एवं शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2021-22 में अध्यापन एवं अध्ययन तथा परीक्षाओं के संबंध में निर्देशित किए गए है। जारी निर्देश में विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करते हुए समस्त कक्षाओं का संचालन ऑनलाईन पद्धति से करने के निर्देश दिए गए हैं। शैक्षणिक, अशैक्षणिक अमले को एक-तिहाई रोस्टर पद्धति से उपस्थित रहने के कहा गया…
Read Moreमहाविद्यालयों में सभी पाठ्यक्रमों की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाईन, ब्लैन्डेड मोड में होंगी आयोजित, विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति तत्काल प्रभाव से होगी प्रतिबंधित
कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षण सत्र 2021-22 के लिए दिशा-निर्देश जारी शैक्षणिक-अशैक्षणिक अमले एक-तिहाई रोस्टर पद्धति से उपस्थित रहेगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कोविड-19 की महामारी के संक्रमण को देखते हुए राज्य शासन ने प्रदेश के सभी राजकीय, निजी विश्वविद्यालयों एवं शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2021-22 में अध्यापन एवं अध्ययन तथा परीक्षाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2021-22 के सेमेस्टर पद्धति वाले सभी पाठ्यक्रमों की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की…
Read Moreराज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके ने सीएसवीटीयू के विद्यार्थियों से कहा : निश्चय और संकल्प से मिलती है असफलता, जीवन में हमेशा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम विद्यार्थियों के लिए साबित होगा मील का पत्थर, इससे पारदर्शिता बढ़ेगी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग, आज माननीय राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम के निरीक्षण के लिए पहुंची। इस अवसर पर उन्होंने सीएसवीटीयू भिलाई के ऑडियो-वीडियो स्टूडियो का उद्घाटन किया और संक्षेप में एक उद्बोधन दिया, इस मौके पर सीएसवीटीयू द्वारा गोद लिए गए 42 गांवों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और माननीय राज्यपाल द्वारा इंजीनियरिंग और डिप्लोमा स्टूडेंट से सामान्य चर्चा की गई। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंची, यहां प्रवेश करते साथ ही उन्होंने अल्ट्रा हाई रिवॉल्यूशन यूएवी मैपिंग मशीन का…
Read Moreनववर्ष पर की गई अभिनव पहल, नवापारा टेण्डा हाई स्कूल के बच्चों की हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, जिला कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशानुसार बच्चों में सह शैक्षणिक गतिविधियों का ज्यादा से ज्यादा आयोजन कर बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य के मार्गदर्शन में नववर्ष के उपलक्ष्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवापारा टेण्डा के प्राचार्य श्री मधु प्रसाद सिदार के पहल एवं समस्त स्टाफ के द्वारा सामान्य ज्ञान प्रातियोगिता का आयोजन 01 जनवरी को विद्यालय स्तर में किया गया। विद्यालय में कुल दर्ज संख्या 410 है। विद्यालय के सभी 410 छात्र-छात्राओं के…
Read Moreछत्तीसगढ़ में आरटीई के दस वर्ष: स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने जारी की रिपोर्ट, राज्य के 6,511 निजी स्कूलों में आरटीई के जरिये पढ़ रहे 3 लाख से अधिक छात्र, बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, लिंगानुपात के अंतर में आई कमी
पोर्टल के कारण तीन सालों में प्रवेश दर में 14.5 प्रतिशत की वृद्धि कोरोना संकट के बावजूद भी वर्ष 2020-21 में 52,160 छात्रों ने लिया दाखिला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में मूलभूत एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम-2009 के अंतर्गत शिक्षा का अधिकार (आरटीई) की विगत 10 वर्षो में प्राप्त उपलब्धि की ‘इंडस एक्शन’ द्वारा तैयार रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट की सबसे सुखद बात राज्य में आरटीई के तहत बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलना है। बीते 10…
Read Moreपढ़ई तुंहर दुआर में ‘हमारे नायक’ चुनी गई शिक्षिका ओमकुमारी पटेल, अनुभव अवधारणाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं में ज्ञान के सृजन का सराहनीय प्रयास किया, बच्चों के बहुमुखी विकास पर जोर देती है शिक्षिका
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,रायगढ़, शासकीय प्राथमिक शाला शंकरपाली, संकुल केन्द्र पुसल्दा, विकासखण्ड पुसौर जिला रायगढ़ में सहायक शिक्षिका एलबी के रूप में कार्यरत श्रीमती ओमकुमारी पटेल पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम अंतर्गत हमारे नायक चुनी गई हैं।उल्लेखनीय है कि श्रीमती ओम कुमारी पटेल ने बच्चों को अनुभव आधारित शिक्षा देने व स्वयं अवलोकन कर सीखने के लिए ग्रामीण कृषि परिवेश में भ्रमण तथा अध्यापन के जरिए अनुभव आधारित शिक्षा देने का प्रयास किया। जिनके प्रयास से बच्चों ने किसान द्वारा निर्मित नेट हाउस के जरिए किस प्रकार अलग-अलग खेती द्वारा फल एवं…
Read More