दिनांक 21 मार्च 2025 को प्रातः 7:00 बजे कलश यात्रा रामसागर – गंझार – भंडरी मार्ग में बेलजोरा नदी स्थल पुलिया के पास से होगी प्रारंभ कुनकुरी, 16 मार्च 2025: आध्यात्मिक जागरण और धर्मप्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करते हुए, मधेश्वर महादेव शिव पुराण कथा समिति द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 21 मार्च से 27 मार्च 2025 तक मधेश्वर धाम, मयाली, कुनकुरी, जिला जशपुर (छ.ग.) में संपन्न होगा। इस धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) शिव…
Read MoreCategory: धर्म/आध्यात्म
गिनाबहार में 42 घंटे का श्री हरी अखंड कीर्तन संपन्न, भक्तिरस में डूबा पूरा क्षेत्र, सम्मिलित हुए विजय आदित्य सिंह जूदेव !
गिनाबहार में 42 घंटे तक गूंजते रहे भजन, श्री हरी अखंड कीर्तन में उमड़ा भक्तों का सैलाब. गिनाबहार में 42 घंटे का श्री हरी अखंड कीर्तन संपन्न, धार्मिक भक्ति की बही गंगा. कुनकुरी. 13 मार्च 2025 : ग्राम गिनाबहार में भक्तिमय माहौल के बीच 42 घंटे का श्री हरी अखंड कीर्तन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में ग्रामवासियों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से सहभागिता की। कार्यक्रम में ग्रामवासियों के आमंत्रण पर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष कुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल…
Read Moreकुनकुरी के मयाली स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मदेश्वर महादेव पर्वत की गोद में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, भूमि पूजन के साथ आयोजन की तैयारियां हुई प्रारंभ
कुनकुरी, 10 मार्च 2025 : कुनकुरी के ग्राम मयाली स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में विख्यात मदेश्वर महादेव पर्वत की पावन धरा पर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत करने वाला शिव महापुराण कथा का दिव्य आयोजन होने जा रहा है। इस विशाल धार्मिक आयोजन में सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ‘सीहोर वाले‘ शिव महिमा की कथा का वाचन करेंगे। यह भव्य आयोजन आगामी 21 मार्च से 27 मार्च 2025 तक चलेगा। भूमि पूजन के साथ तैयारियों को मिली गति आज सोमवार, 10 मार्च 2025 को…
Read More144 वर्षों बाद महाकुंभ का महासंगम! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गंगा-जमुना में लगाई आस्था की डुबकी, छत्तीसगढ़ की समृद्धि की प्रार्थना
रायपुर 13 फरवरी 2025/ महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महाकुंभ को सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व बताते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति की अनंत शक्ति और सनातन परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 144 वर्षों बाद आयोजित…
Read Moreकुनकुरी में दिखा लोक आस्था का अनुपम दृश्य : भगवान शंकर तथा लड्डू गोपाल की प्रतिमा को लेकर निकली यात्रा.
मांदर की थाप पर नृत्य करते हुए लोक संगीत के साथ सादरी गाना जय हो भोले महाराज तोर जय जय कार गूंजा. कुनकुरी. 10 फरवरी 2025 : कुनकुरी नगर के शंकरनगर मोहल्ले में लोक आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला, भगवान शंकर तथा लड्डू गोपाल की प्रतिमा को लेकर महादेव घुमाया गया। इस दौरान लोग मांदर की थाप पर महिला एवं पुरुष दोनों नृत्य करते हुए नजर आए, साथ ही लोक संगीत के साथ सादरी गाना जय हो भोले महाराज तोर जय जय कार गाना गाते हुए नजर आए।…
Read Moreलोधमा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन : 30 जनवरी से 5 फरवरी तक श्रद्धालु करेंगे धर्म लाभ, श्रद्धालु भक्तों में उत्साह
कुनकुरी/ ग्राम लोधमा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 30 जनवरी से 5 फरवरी 2025 तक श्री राम मंदिर प्रांगण लोधमा में संपन्न होगा। आयोजन का उद्देश्य धर्म और अध्यात्म का प्रचार-प्रसार करना और श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं गीता के दिव्य उपदेशों से अवगत कराना है। ग्रामवासियों के सहयोग और परम् पिता परमेश्वर के आशीर्वाद से आयोजित इस कथा का मुख्य वाचन श्रद्धेय पं. श्री बलराम शास्त्री जी (श्री वृंदावन धाम) करेंगे। उनकी मधुर…
Read Moreकुनकुरी में छेरछेरा पुन्नी का अनोखा नजारा: कला-संस्कृति और परंपरा का जीवंत उत्सव
कुनकुरी/ छत्तीसगढ़ की अद्भुत कला और संस्कृति का एक मनमोहक दृश्य कुनकुरी के शंकर नगर में देखने को मिला, जहां साल के पहले पर्व छेरछेरा पुन्नी का उल्लास हर घर में झलका। इस पारंपरिक त्योहार में वार्ड की बहनें और छोटी बच्चियां छत्तीसगढ़ी पहनावे में सज-धज कर छेरछेरा मांगने निकलीं। छत्तीसगढ़ की परंपरा को जीवंत रखती पहलछेरछेरा मांगने की परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए महिलाएं और बच्चियां समूह बनाकर हर घर गईं। इस दौरान वे स्पीकर पर छत्तीसगढ़ी गानों की धुन पर पारंपरिक नारे लगाते हुए छत्तीसगढ़ महतारी…
Read Moreमहाकुंभ 2025: कुनकुरी में ‘एक थाली, एक थैला’ अभियान के तहत 1581 थालियों और थैलों का हुआ संग्रहण, प्लास्टिक-मुक्त आयोजन की दिशा में बड़ा कदम
विधि विधान से पूजन कर महाकुंभ भेजनें की हो रही तैयारी कुनकुरी / महाकुंभ 2025 को हरित कुंभ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य कुंभ क्षेत्र को स्वच्छ, प्लास्टिक-मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। महाकुंभ 2025 को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक थाली, एक थैला अभियान के तहत कुनकुरी नगर में संग्रहण का कार्य किया गया है। इस अभियान में शहर के नागरिक, सामाजिक संगठन, बढ़-चढ़कर भाग लिये। इस अभियान के अन्तर्गत कुनकुरी नगर…
Read More108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ : गुरुदेव के अखंड ज्योति को पढ़कर सद्विचारों को ग्रहण करना सीखा – श्रीमती कौशल्या साय
कोतबा में आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रीमती साय ने सभी के कल्याण की कामना के साथ किया देवपूजन. श्रीमती साय ने डॉ. चिन्मय पंड्या को बताया आध्यात्मिक मार्गदर्शक. जशपुर/कुनकुरी : कोतबा में अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय शामिल हुईं। उन्होंने डॉ. चिन्मय पंड्या का भाव भरा अभिनन्दन करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ का स्नेह पाकर डॉ पंड्या अभिभूत हो गए। डॉ चिन्मय पंड्या ने मंत्र चादर,गायत्री माता की प्रतिमा के…
Read Moreजशपुर: आज से शुरू विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, हजारों श्रद्धालुओं की जुटान सद्गुरु ज्ञानगंगा भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगा शुभारंभ
कोतबा में यज्ञशाला तैयार, 3 से 6 जनवरी तक गूंजेंगे वेदमंत्र, शांतिकुंज हरिद्वार के प्रज्ञा पुरोहित करेंगे वैदिक अनुष्ठान 4 जनवरी को डॉ. चिन्मय पंड्या करेंगे देवस्थापना, मातृशक्ति की आरती से ज्ञानगंगा प्रवाह का आगाज़ छत्तीसगढ़, उड़ीसा और रायगढ़ से उमड़े श्रद्धालु, कोतबा बना आध्यात्मिक केंद्र जशपुर-कोतबा,03 जनवरी 2025/ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में जशपुर जिले के कोतबा में राष्ट्र जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।जिसकी शुरुआत आज कलश शोभायात्रा से होगी।3 से 6 जनवरी तक होने वाले इस महायज्ञ में…
Read More