मशरूम आचार, बड़ी, पापड़, की बिक्री से कमाये 50 हजार रूपए अमारी भाजी के फूलों से बना रहे खट्टा-मीठा खास शर्बत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव मशरूम की सब्जी जायकेदार बनती है, यह तो सबने सुना है। लेकिन मशरूम के स्वादिष्ट अचार, बड़ी, पापड़ के प्रोडक्ट भी राजनांदगांव जिले के ग्राम जंगलपुर में पद्म माँ बम्लेश्वरी स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की महिलाओं ने सामूहिक एकता और एकजुटता दिखाई है। वे आयस्टर मशरूम की आर्गेनिक खेती कर रही हैं। मशरूम उत्पादन के…
Read MoreCategory: रोजगार
आदिवासी विकास विभाग में श्रीमती बुदनी कश्यप को मिली अनुकंपा नियुक्ति !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर : कलेक्टर चंदन कुमार के मार्गदर्शन में आदिवासी विकास विभाग द्वारा शासकीय सेवक स्वर्गीय श्री लखु राम मौर्य की असामयिक मृत्यु होने के उपरांत उनके आश्रित परिवार की पुत्री श्रीमती बुदनी कश्यप ग्राम पंडरीपानी (मावलीगुड़ा) तहसील जगदलपुर को कन्या आश्रम सेढ़वा विकासखंड दरभा में आकस्मिकता निधि स्थापना अन्तर्गत भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई।
Read Moreकलेक्टर सिन्हा की पहल पर जिले का पहला गोबर पेंट यूनिट सूपा गौठान में शुरू, शासकीय भवनों का होगा रंग-रोगन, मार्केट में भी होगा जल्द उपलब्ध
150 किलो गोबर से बनेगा 450 लीटर पेंट, इमल्शन व पुट्टी भी होगा तैयार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ जिले में पदस्थापना के साथ ही कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गौठानों में गोबर पेंट यूनिट की स्थापना की ओर प्राथमिकता से कार्य शुरू किया था। जिसका परिणाम अब सामने है। जिले का पहला गोबर पेंट यूनिट पुसौर विकासखण्ड के सूपा गौठान में तैयार किया जा चुका है। यहां गोधन न्याय योजना के तहत खरीदी किए जाने वाले गोबर से अब पेंट तैयार किया जाएगा। जिसका उपयोग शासकीय भवनों के रंग-रोगन में…
Read Moreमनरेगा से श्रीमती बारात बाई की बंजर भूमि को मिला नया जीवन, डबरी में मछली पालन कर कमा रहीं मुनाफा, आर्थिक मजबूती से बढ़ा आत्मविश्वास
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कोटा ब्लॉक के छोटे से गांव बारीडीह की श्रीमती बारात बाई गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। आर्थिक रूप से मजबूत होकर परिवार की जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही है। उनकी सफलता में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना की महती भूमिका है। इस योजना से उनके खेत में डबरी निर्माण का कार्य हुआ है। डबरी में मछली पालन से उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो रही है, जिससे परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी हो जा रही है। श्रीमती बारात बाई ने बताया कि…
Read Moreस्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल से मनेगी होली : ट्राइफेड रायपुर के आउटलेट में विक्रय हेतु 150 किलो ग्राम गुलाल भेज चुका है महिला समूह
कलेक्टर ने महिला समूहों का किया उत्साहवर्द्धन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, नारायणपुर नारायणपुर : विगत दो वर्षो से कृषि विज्ञान केंद्र से जनजातीय उपयोजना अंतर्गत प्रशिक्षित एवं वित्तीय सहायता प्राप्त स्व-सहायता समूह की महिलाएं आगामी होली पर्व हेतु हर्बल गुलाल का निर्माण कर अतिरिक्त आय अर्जित कर के समुदाय में अपनी पहचान बना रही हैं, साथ ही दूसरों के लिए प्रेरणा बन रही है। इस क्रम में आज राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कलेक्टर श्री अजीत वसन्त को हर्बल गुलाल तथा समूह द्वारा निर्मित किये गये अन्य सामग्री भेंट…
Read Moreहोली पर केमिकल रंगो पर जशपुरिया हर्बल रंगो का जोर : जशपुर जिले की 12 स्व सहायता समूह की 100 महिलाएं साग-सब्जी, फल-फूल से तैयार कर रही हैं हर्बल गुलाल, चेहरे के लिए गुलाल बहुत ही उपयुक्त, शरीर को भी कोई नुक्सान नहीं
सी-मार्ट और कलेक्टोरेट कार्यालय सहित अन्य जगहों पर स्टॉल लगाकर विक्रय किया जा रहा है गुलाल कृषि विज्ञान केन्द्र डुमरबहार से महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर होली त्यौहार को देखते हुए जशपुर जिले के गौठान की 12 स्व सहायता समूह की लगभग 100 महिलाए हर्बल गुलाल बना रही हैं। महिलाएं पालक से हरा, लाल भाजी से लाल, हल्दी से पीला, चुकन्दर से कथा गुलाल बना रही हैं। स्थानीय साग-सब्जी और फल-फूल का उपयोग कर रही है। जिला प्रशासन समूह की महिलाओं को सीजन अनुसार सामग्री बनाने…
Read Moreजशपुर : अग्निवीर भर्ती रैली हेतु ऑनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 15 मार्च
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली 2023 के लिए जारी अधिसूचना की जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके तहत् अग्निवीर भर्ती रैली हेतु ऑनलाईन पंजीयन 15 मार्च 2023 अंतिम तिथि है। जशपुर जिला के ऐसे आवेदक जो अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेना चाहते हैं वे अपना निःशुल्क पंजीयन वेबसाईट www.joinindiarmy.nic.in पर कर सकते हैं। पंजीयन हेतु एक हेल्प डिस्क भी स्थापित किया गया है जिसके द्वारा आवेदक अपने प्रश्नों की जानकारी अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने…
Read More‘गोधन एम्पोरियम’ : महिलाओं का नया बिजनेस आइडिया : अम्बिकापुर में गोबर से निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए खुला ‘एक्सक्लूसिव शोरूम’
वर्मी कम्पोस्ट, गो-काष्ठ, कण्डा, अगरबत्ती और गोबर पेन्ट की हो रही बिक्री समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अम्बिकापुर की महिलाओं ने नया बिजनेस आइडिया अपनाते हुए गोबर से निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए अंबिकापुर में एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू किया गया है। इसे गोधन एम्पोरियम का नाम दिया गया है। इस एम्पोरियम में वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ गौ काष्ठ, अगरबत्ती, कण्डा और गोबर से निर्मित पेंट की बिक्री की जा रही है। अम्बिकापुर शहर के मुख्य चौराहे पर पिछले तीन साल से यह एम्पोरियम सफलतापूर्वक संचालित है। इस एम्पोरियम के संचालन…
Read Moreअग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया : अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना 17 फरवरी 2023 तक जारी होने की आशा
इस बार की भर्ती, नई भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत होगी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : अग्निवीर बनकर देश सेवा का सपना देख रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। अग्निवीरों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर से सूचना प्राप्त हुई है कि अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना 17 फरवरी 2023 तक जारी हो सकती है, जो कि JOIN INDIAN ARMY की साइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध होगी। इस बार नई बात यह है कि भर्ती, नई भर्ती प्रक्रिया के…
Read Moreमहिलाओं के लिए गोबर बना आय का नया जरिया : छत्तीसगढ़ में महिला समूहों ने बेचा 198 करोड़ रूपए का वर्मी कम्पोस्ट
गौठानों में आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी हैं सवा लाख से अधिक महिलाएं मनेन्द्रगढ़ की महिला संघ ने एक करोड़ रूपए का वर्मी कम्पोस्ट बेचकर कमाए 36 लाख रूपए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में गोबर से लोगों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ पेंट और बिजली भी तैयार किया जा रहा है। गांवों में महिला समूह की कोई सदस्य टू-व्हीलर खरीद रही है, तो कई ने गहने भी खरीदे। किसी ने अपने परिवार के सदस्य के लिए शादी के लिए कर्जा चुकाया है।…
Read More