जिला पुलिस जशपुर द्वारा चलाये जा रहे विश्वास अभियान के अन्तर्गत काफी समय से परिवार से दूर कुल 116 गुम इंसानों की दस्तयाबी की गई माह जनवरी 2022 में परिवार से बिछड़ कर अलग रह रहे व्यक्ति को परिवार से मिलाने जशपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विश्वास अभियान के तहत् 116 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया अवधि में कुल 116 गुम इंसान में पुरूष-30, महिला-80, बालिका-06 दस्तयाब हुये अभियान हेतु सर्वप्रथम सभी थानों के थाना प्रभारी एवं प्र.आर.(लेखक) की मीटिंग लेकर डॉटाबेस तैयार किया गया गुम इंसानों की…
Read MoreCategory: होम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया महामहिम राज्यपाल को, उच्च स्तरीय जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की की गई मांग
सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके जी को राजभवन जाकर दिया गया। दिये गये ज्ञापन में इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच के लिये समिति का गठन कर जिम्मेदार लोगो पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने गये प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर,…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य के 2029 गौठान हुए स्वावलंबी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में से महत्वपूर्ण सुराजी गांव योजना के गरूवा घटक के तहत अब तक राज्य में निर्मित एवं सक्रिय रूप से संचालित 7836 गौठानों में से 2029 गौठान स्वावलंबी हो गए हैं। स्वावलंबी गौठान गोबर खरीदी से लेकर वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण के लिए स्वयं के पास उपलब्ध राशि का उपयोग करने लगे हैं। रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 249 गौठान स्वावलंबी हुए है। दूसरे नंबर कबीरधाम जिले में 141 गौठान तथा तीसरे क्रम पर महासमुन्द जिले में 131 गौठान स्वावलंबी हुए है।…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को दोबारा लिखा पत्र
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख एल. मंडाविया को आज दोबारा पत्र लिखा है। उन्होंने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए भी श्री मंडाविया से आग्रह किया है। श्री सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को विगत 23 नवम्बर को लिखे पत्र को संदर्भित करते हुए अनुरोध किया है कि वर्तमान में कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन की उपस्थिति के बाद बूस्टर डोज एवं 18 वर्ष से…
Read Moreपुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में चलाया गया “मोर जशपुर मोर ऑटो अभियान”, यातायात पुलिस जशपुर द्वारा शहर में चलने वाले ऑटो वाहन का किया गया निरीक्षण
वाहनों का रखरखाव एवं स्वच्छता, परमिट, बीमा, फिटनेस, आरसी, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र जांच की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के द्वारा तीन पहिया वाहन ऑटो के संबंध में दिए गए निर्देशानुसार तीन पहिया वाहन ऑटो का निरीक्षण हेतु पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी जशपुर राजेंद्र सिंह परिहार, यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर के नेतृत्व में आज दिनांक 1.12. 2021 दिन बुधवार को यातायात पुलिस एवं जिला अस्पताल के टीम के द्वारा पुलिस लाइन परेड…
Read Moreयातायात व्यवस्थित करने सड़क किनारे सब्जी मार्केट व्यापारियों को किया गया व्यवस्थित व स्टापर लगाकर चारपहिया वाहनों पर लगाई गई रोक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे थाना प्रभारी जशपुर, यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर के नेतृत्व में दिनांक 25/11/2021 दिन गुरुवार को यातायात स्टॉफ सहायक उप निरीक्षक रघुसाय, प्रधान आरक्षक 107 अनंत मिरास किस्पोट्टा, आरक्षक 524 वाल्टर एक्का, नगर सैनिक 393 अमरोस एक्का, थाना स्टाफ, नगर पालिका स्टाफ के द्वारा संयुक्त टीम बनाकर जशपुर में लगने वाली साप्ताहिक बाजार विवेकानंद कॉलोनी रोड पर अवैध तरीके से सब्जी मार्केट लगाने पर आम जनताओं को आने जाने में काफी परेशानी को देखते हुए रोड में लगने वाले सभी छोटी बड़ी…
Read Moreमुख्यमंत्री ने किया थिंक बी के नए कार्यालय का शुभारंभ, स्मार्ट क्लासरूम और लैब का किया अवलोकन
नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने, उनके संवर्द्धन और संरक्षण के लिए बस्तर जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई है थिंक बी परियोजना आईआईएम रायपुर, टाटा इंस्ट्यिूट ऑफ सोशल र्साइंस मुंबई, आईआईआईटी रायपुर और हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों से युवा उद्यमियों को मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन मुख्यमंत्री और अतिथियों ने नारियल और गुड़ के लड्डू का लिया स्वाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने, उनके संवर्द्धन और संरक्षण के लिए स्थापित किए गए थिंक…
Read Moreराजनांदगांव जिले में गुरूवार 18 नवम्बर को कोविड टीकाकरण के लिए विशेष महाअभियान
18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति जो अब तक टीका लगाने से छूट गए हैं, टीकाकरण जरूर कराएं – कलेक्टर जिला कोविड –19 के प्रथम डोज के लिये लगभग 100 प्रतिशत सेचुरेशन के करीब सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं बीएमओ को वैक्सीनेशन के लिए तैयारी करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, जिले में गुरूवार 18 नवम्बर को कोविड टीकाकरण के लिए विशेष महाअभियान रहेगा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिलेवासियों से अपील की है कि इस विशेष महाअभियान में कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण…
Read Moreनगर पालिका निगम द्वारा सघन पौधरोपण की कोशिश ला रही है रंग, हरी भरी धरती की संकल्पना हो रही साकार, बदल रही शहर की फिजां
जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शहर भर में लगाए गए लगभग 34 हजार पौधे, खुशनुमा गुलमोहर, कचनार, मधुकामिनी, मौलश्री, पीपल, आंवला के पौधों की बिखरी मोहक छटा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. राजनांदगांव शहर की फिजां बदल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप शहरी परिदृश्य में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए नगर पालिक निगम द्वारा किये जा सघन पौधरोपण की कोशिश रंग ला रही है। जगह-जगह सड़क के किनारे एवं फ्लाईओवर के नीचे, डिवाइडर के बीच, खुशनुमा गुलमोहर, कचनार, मधुकामिनी, मौलश्री, पीपल, आँवला, चंपा, जामुन,…
Read Moreब्रेकिंग : कांग्रेस ने जन जागरण अभियान के लिये जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की……देखें पूरी सूची
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों एवं आसमान छूती महंगाई एवं रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आयोजित जन जागरण अभियान के लिये प्रभारी मंत्री, विधायक एवं पदाधिकारीगणों को जिम्मेदारी सौंपी। 14 से 29 नवंबर तक देश सहित प्रदेश में जन जागरण अभियान पदयात्रा कार्यक्रम होगा। जिला एवं ब्लाकवार प्रभारियों की नियुक्ति के लिए देखे सूची.
Read More