समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के द्वारा जिले के दरभा विकासखण्ड के ग्राम सेवड़ा में 29 एवं 30 सितम्बर को खरीफ फसलों के प्रमुख कीट व्याधियों का जैविक प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. आरएस नेताम, ग्राम सेवड़ा के सरपंच हरचन्द कश्यप, कीट वैज्ञानिक डॉ. एनसी मण्ड़ावी, शस्य वैज्ञानिक पीके सलाम सहित डॉ. एलएस कुर्रे एवं डॉ. पात्रा सहित कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कृषकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता…
Read MoreCategory: होम
जिला प्रशासन द्वारा सूबेदार, उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमाण्डर पदों पर भर्ती की तैयारी के लिए नि:शुल्क शारीरिक एवं प्रारंभिक लिखित परीक्षा प्रशिक्षण शिविर हुआ प्रारंभ
कलेक्टर एवं महापौर ने रणनीति बनाकर अध्ययन करने और सफलता अर्जित करने किया प्रोत्साहित, अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपने अनुभवों को किया साझा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, जिला प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग में सूबेदार, उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमाण्डर पदों पर भर्ती की तैयारी के लिए आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में नि:शुल्क शारीरिक एवं प्रारंभिक लिखित परीक्षा प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने वाले हमारे बीच के ही सामान्य बच्चे होते…
Read Moreमुख्यमंत्री ने चाना संस्था द्वारा प्रदत्त 12 वेंटिलेटर स्वास्थ्य विभाग को सौंपे
कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर के रोकथाम और नियंत्रण के लिए अप्रवासी भारतीय संगठन चाना ने वेन्टीलेटर्स किये दान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने रायपुर निवास स्थित औषधालय में आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका में बसे छत्तीसगढ़ के अप्रवासी भारतीयों के सामाजिक संगठन ‘छत्तीसगढ़ एसोसिएशन फॉर नॉर्थ अमेरिका‘ (चाना) द्वारा प्रदत्त 12 नग मेडिट्रॉनिक्स वेन्टीलेटर्स स्वास्थ्य विभाग को सौंपे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के जिन जिलों में वेन्टिलेटर की जरूरत है, उन जिलों में ये वेन्टिलेटर्स…
Read Moreमहिलाओं के विरूद्ध सोशल मीडिया में अमर्यादित टिप्पणी पर होगा अपराध दर्ज : डॉ. किरणमयी नायक
पति-पत्नी के साथ मारपीट किए तो सजा के लिए रहें तैयार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती डॉ. किरणमयी नायक ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में राजनांदगांव जिले से आयोग को प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की। आज सुनवाई में 19 प्रकरण आयोग के समक्ष रखे गए। आयोग के पास दहेज प्रताडऩा, कार्य स्थल पर प्रताडऩा, मारपीट, सम्पत्ति, तलाक और भरण-पोषण के विभिन्न मामले आते है। डॉ. नायक ने कहा कि महिलाएं अत्याचार सहने के लिए नहीं है। किसी भी पुरूष को यह अधिकार नहीं है…
Read Moreवृद्धजनों की सेवा करना हम सबकी जिम्मेदारी है : मंत्री अनिला भेड़िया
गंभीर रूप से बीमार वृद्धों के लिए प्रशामक गृह का शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन साइंस कॉलेज परिसर स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अनिला भेंडिया मंत्री समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें उनका विशेष ख्याल रखना चाहिए। मंत्री अनिला भेड़िया के द्वारा प्रशामक गृह का वर्चुअल लोकार्पण भी किया गया। प्रशामक गृह जो कि गंभीर…
Read Moreशहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय का मनाया गया 14वां स्थापना दिवस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय द्वारा 1 अक्टूबर 2021 को 14 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पद्मश्री धर्मपाल सैनी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति एसके सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर कुलसचिव डॉ वीके पाठक उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ विश्वविद्यालय के कुलगीत एवं मां सरस्वती की पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम से पूर्व शहीद महेन्द्र कर्मा जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। पद्मश्री धर्मपाल सैनी के मुख्य अतिथ्य के उद्बोधन में कहा कि…
Read Moreगौण खनिजों के अवैध परिवहन पर 6 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, खनिज विभाग द्वारा चुना पत्थर और ईंट के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की गई। खनिज विभाग के प्रभारी अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि यह कार्यवाही बुधवार से शुक्रवार के बीच आमागुड़ा, फरसागुड़ा और बड़ांजी क्षेत्र में की गई है। बुधवार 29 सितंबर को लाल ईंट का अवैध परिवजर करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 17 केएल 7693 को पकड़ा गया। इसके साथ ही शुक्रवार को चुना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए हाईवा क्रमांक सीजी 04 एमडी 6152, टिप्पर क्रमांक सीजी 04 जेसी 6717, सीजी…
Read Moreयूनिफाईड कमाण्ड की बैठक में अंदरुनी क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति बढ़ाए जा ने पर दिया गया जोर
आला अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में विकास कार्यों को पहुंचाने के लिए किया मंथन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, अंदरुनी क्षेत्रों में रह रहे जनजातीय समुदाय तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए आज यूनिफाईड कमांड की बैठक में आला अधिकारियों ने मंथन किया। कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र की अध्यक्षता में आज संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित बैठक पुलिस महानिरीक्षक श्री संुदरराज पी, मुख्य वन संरक्षक द्वय श्री मोहम्मद शाहिद और राजू अगसिमनी सहित संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वन मंडलाधिकारी…
Read Moreआंगनबाड़ी केन्द्र एरण्डवाल की सुपोषण वाटिका से मिल रहा है नन्हें-मुन्हें बच्चों और गर्भवती माताओं को पौष्टिक भोजन
पोषण सामग्री की उपलब्धता के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा का भी दे रहा है संदेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, आदिवासी बाहुल्य बस्तर जिले के तोकापाल विकासखण्ड के केशलूर सेक्टर के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र एरण्डवाल की सुपोषण वाटिका एक आदर्श सुपोषण वाटिका बनकर छत्तीसगढ़ सरकार के सुपोषण मुक्ति अभियान के परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्णं योगदान दे रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्र एरण्डवाल की यह सुपोषण वाटिका पौष्टिक खाद पदार्थों की सुगम उपलब्धता के स्थान बनने के अलावा हरी-भरी साग-सब्जी और फलदार वृक्षों के कारण लोगों को पर्यावरण सुरक्षा का भी संदेश…
Read Moreगोबर से अब गौठान और महिला समूहों को होगा दोहरा लाभ, गोबर से बनी बिजली से जगमग होंगे गांव और गौठान
मुख्यमंत्री 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन छत्तीसगढ़ के गौठानों में गोबर से बिजली उत्पादन का करेंगे शुभारंभ गोबर से उत्पादित बिजली होगी सस्ती प्रति यूनिट लागत 2.50 से 3 रूपया बेमेतरा जिले को मिलेगी 477 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ के गांव और गौठान अब गोबर की बिजली से जगमग होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन बेमेतरा जिला मुख्यालय के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में गोबर से बिजली उत्पादन की महत्वाकांक्षी और…
Read More