रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराजा चक्रधर सिंह को उनकी जयंती 19 अगस्त पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि रायगढ़ के महाराजा चक्रधर सिंह समर्पित कला साधक होने के साथ-साथ उच्च कोटि के विद्वान और संगीत शास्त्र के ज्ञाता थे। संगीत और शास्त्रीय नृत्य कला की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कत्थक की अनेक नई बंदिशें तैयार की और नृत्य और संगीत विधा की कई साहित्यिक कृतियों की रचना की। अनुभूति तथा संगीत की गहराइयों में…
Read MoreCategory: होम
राजनांदगांव कलेक्टर ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और परखने आंगनबाड़ी केन्द्र तथा स्कूलों का किया निरीक्षण, रसोई में पहुंचकर भोजन की जांची गुणवत्ता
ग्राम घोरतलाव, भगवानटोला, खैरबना के शासकीय प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी केन्द्रों का लिया जायजा, कलेक्टर बच्चों के उत्तर से हुए प्रभावित राजनांदगांव । कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा स्कूल और आंगनबाड़ी खुलने के बाद शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और परखने आंगनबाड़ी केन्द्र तथा स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम घोरतलाव, भगवानटोला, खैरबना के शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की कक्षा में उनसे प्रश्न पूछकर उनके शैक्षणिक ज्ञान को परखा। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला घोरतलाव में कक्षा 5वीं के बच्चे से पहाड़ा…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, मनेंद्रगढ़ को जिला बनाए जाने पर आभार जताया
मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाई और खुमरी पहनाकर भेंट किया मांदर रायपुर – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मनेंद्रगढ़ के विधायक डॉ. विनय जायसवाल, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत के विधायक श्री गुलाब कमरो, चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत श्री कृष्ण मुरारी तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सौजन्य भेंट कर मनेंद्रगढ़ को जिला बनाए जाने पर आभार जताया। सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरों एवं मनेंद्रगढ़ के विधायक डॉ विनय जायसवाल ने कहा कि आपने मनेंद्रगढ़…
Read Moreबिजली दरों में वृद्धि एवं अघोषित कटौती को लेकर जशपुर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन
जशपुर. भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा प्रदेश में व्याप्त बिजली की अघोषित कटौती व बिजली बिल में वृद्धि की समस्या को लेकर कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के फरसाबहार में सरकार की वादाखिलाफी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित साय के नेतृत्व में वृहद धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय, सांसद गोमती साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, जशपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह के साथ क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित रहे।
Read Moreआम जनता से जुड़ी सेवाओं की प्रक्रिया के सरलीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर के सेक्टर 29 में नवीन उप पंजीयक कार्यालयका किया शुभारंभ नवारायपुर सहित आस-पास के 41 गांवों को मिलेगी पंजीयन सुविधा रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार जन सुविधा की दृष्टि से आम जनता से जुड़ी सेवाओं की प्रक्रिया के सरलीकरण और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवा रायपुर के सेक्टर 29 में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। नवा रायपुर में पंजीयन…
Read Moreकुनकुरी जय स्तम्भ में स्वतंत्रता पर्व पर नपं अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण
जशपुर/कुनकुरी. प्रतिवर्षानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के जय स्तम्भ पर नगर पंचायत कुनकुरी की अध्यक्ष अजेम टोप्पो द्वारा माल्यार्पण कर परम्परा का निर्वाह किया। वीर शहीदों की याद में बने इस स्मारक पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माल्यार्पण के माध्यम से उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। नपं उपाध्यक्ष जगदीश आपट द्वारा नगर पंचायत द्वारा नगरीय क्षेत्र में कराये जा रहे विकास कार्यो के बारे में लोगो को जानकारी अपने संबोधन के माध्यम से दी। इस अवसर पर एसडीएम रवि राही के साथ समस्त अधिकारी व कर्मचारी, नागरिकगण सम्मिलित…
Read Moreकुनकुरी खेल मैदान पर आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह, कोरोना प्रोटोकाॅल के अन्तर्गत नही हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
जशपुर/कुनकुरी. स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ का मुख्य शासकीय समारोह नगर के प्रतिष्ठित खेल मैदान पर आयोजित किया गया। कोरोना संक्रमण काल के अन्तर्गत जारी दिशा निर्देशों के अनुसार समारोह को संक्षिप्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण जनपद पंचायत की अध्यक्ष अंजना कुजूर द्वारा किया गया। शासकीय कन्या शाला की छात्राओं के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया जिसके उपरांत शांती के प्रतीक श्वेत कपोत का आसमान में छोड़ा गया। भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारो के साथ समारोह का समापन किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर…
Read More