कुनकुरी जय स्तम्भ में स्वतंत्रता पर्व पर नपं अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण
August 15, 2021
जशपुर/कुनकुरी. प्रतिवर्षानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के जय स्तम्भ पर नगर पंचायत कुनकुरी की अध्यक्ष अजेम टोप्पो द्वारा माल्यार्पण कर परम्परा का निर्वाह किया। वीर शहीदों की याद में बने इस स्मारक पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माल्यार्पण के माध्यम से उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। नपं उपाध्यक्ष जगदीश आपट द्वारा नगर पंचायत द्वारा नगरीय क्षेत्र में कराये जा रहे विकास कार्यो के बारे में लोगो को जानकारी अपने संबोधन के माध्यम से दी। इस अवसर पर एसडीएम रवि राही के साथ समस्त अधिकारी व कर्मचारी, नागरिकगण सम्मिलित हुए।
