समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में रायपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को सदर बाजार स्थित नहाटा मार्केट में आयोजित होने वाली होली मिलन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया। मुलाकात करने वालों मे रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हरख मालू और डायरेक्टर श्री प्रमित नियोगी शमिल थे।
Read MoreCategory: होम
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा
8 जिलों में प्रगतिरत कार्यों का करेंगे परीक्षण, समीक्षकों के मोबाइल नम्बर पर साझा कर सकते हैं शिकायतें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे प्रदेश के आठ जिलों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है। राष्ट्रीय…
Read Moreमुख्यमंत्री से राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए आभार व्यक्त किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार वर्मा, श्री नीरज सिंह, श्री निर्मल साहू, श्री मनोज बाँधेकर, श्री दिनेश यादव…
Read Moreमुख्यमंत्री से राज्य शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात, पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए आभार व्यक्त किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव राय के नेतृत्व में राज्य शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर, सचिव श्री के.के. साहू, महासचिव श्री प्रमोद झा, श्रीमती अनुसुइया नागरची, श्रीमती पूर्णिमा सेठ एवँ संघ के सदस्यगण भी उपस्थित थे ।
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
राज्य के शासकीय अधिकारियों -कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का किया अभिनन्दन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह, शॉल एवँ पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना…
Read Moreभाजपा की पदयात्रा पर विधायक ने उठाए सवाल कहा दमेरा-चराईडांड सड़क भाजपा नेताओं का चहेते ठेकेदार के पक्ष में प्रोपोगेंडा : यू. डी. मिंज
राजनीति से परे है स्व दिलीप सिंह जूदेव, उनके सपनों को पूरा करने की चिंता मुझे भी, पूरा करना हम जानते है स्व दिलीप सिंह जूदेव जी ने जिन्हे बनाया वो उनकी प्रतिमा का अनावरण कराने में भी सक्षम नही असक्षम भाजपा नेता कहें तो स्व दिलीप सिंह जूदेव जी का प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से चर्चा कर सकता हूँ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्व दिलीप सिंह जूदेव के सपनों की दुहाई देने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेताओं पर कटाक्ष करते हुए विधायक कुनकुरी एवं…
Read Moreकलेक्टर जशपुर ने 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को लगने वाले कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के निर्देषानुसार 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों को लगने वाले कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का षुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को लगाए गए वैक्सीन का अवलोकन करते हुए बच्चों से स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण के दौरान आवष्यक सभी सुरक्षात्मक उपाय अपनाने एवं अनिवार्य रूप से बच्चों को आधे घंटे निगरानी में रखने की बात कही। इस अवसर पर सीएमएचओ श्री रंजीत टोप्पो सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में दिए आवश्यक दिए दिशा-निर्देश, बैंकर्स दिए गए लक्ष्यों को समय पर करें पूरा – कलेक्टर श्री अग्रवाल
स्वीकृत प्रकरणों को प्राथमिकता ऋण प्रदान करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सभी बैंकर्स की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी बैंकर्स को सक्रिय होकर कार्य करने एवं अपने सेवाओं में बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए। जिससे अधिक से अधिक लोगों को बैंक के द्वारा लाभांवित किया जा सके। कलेक्टर ने बैठक में अनुपस्थित बैंक अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने बैंकिंग विकास के आंकड़ो, वार्षिक…
Read Moreजशपुर जिले के खटंगा प्राथमिक स्कूल के बच्चे टेपनल का कर रहे उपयोग, ग्राम के लगभग 200 घरों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वनांचल के दूरस्थ पहुंचविहीन क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत् टेपनल के माध्यम से ग्रामीणजनों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आंगनबाड़ी, स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र, आश्रम छात्रावासों में भी प्राथमिकता से टेपनल लगाया जा रहा है। कुनकुरी विकासखंड के खटंगा प्राथमिक शाला मंे बच्चे टेपनल का उपयोग कर रहे है। खटंगा की सरपंच श्रीमती पूनम तिग्गा ने बताया कि जल-जीवन मिशन के तहत् अपने ग्राम पंचायत के स्कूल, आंगनबाड़ी के साथ स्वास्थ्य केन्द्र में भी टेपनल की सुविधा उपलब्ध कराई जा…
Read Moreजशपुर जिला के कोषालयों एवं उपकोषालयों में वित्तीय वर्ष 2021-22 से संबंधित देयक 25 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे, वित्त विभाग ने जारी किए विस्तृत निर्देश
अंतिम तिथि के बाद वित्त विभाग की अनुमति से देयक जमा किए जा सकेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कोषालय एवं उपकोषालयों में वित्तीय वर्ष 2021-22 से संबंधित देयक 25 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। संचालक बजट ने सभी विभागों, अध्यक्ष राजस्व मंडल, कमिश्नरों, समस्त विभागाध्यक्षों, कलेक्टरों और कोषालय तथा उपकोषालय अधिकारियों को जारी पत्र में राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-2022 के देयकों को पारित करने के संबंध में लिए गए निर्णय की जानकारी दी है।…
Read More