मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट में लिया गया था निर्णय, 31 मार्च 2022 तक ले सकेंगे छूट का लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भूमि के बाजार मूल्य के दरों में अब 40 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने का आदेश जारी किया गया है। भूमि के क्रय पर इस विशेष छूट का लाभ राज्य के लोग 31 मार्च 2022 तक उठा सकेंगे। इससे पूर्व गाइड लाइन की दरों में 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही…
Read MoreCategory: होम
अनुपयोगी शासकीय जमीन के व्यवस्थित विकास के लिए केबिनेट में तय होगी क्रियान्वयन एजेंसी, मंत्रिमण्डलीय समिति की बैठक में हुआ मंथन
नीतियों और क्रियान्वयन एजेंसी तय करने अधिकार संपन्न मंत्रिमण्डल समिति की अनुशंसा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश में विभिन्न विभागों, निगम, मण्डलों, कम्पनियों और बोर्ड के अधीन स्वामित्व की अनुपयोगी शासकीय भूमि के व्यवस्थित विकास एवं सदुपयोग के संबंध में अधिकार संपन्न मंत्रिमण्डल समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंत्रिमंडल समिति द्वारा अनुपयोगी शासकीय जमीन के व्यवस्थित विकास एवं सदुपयोग के लिए नीतियों और क्रियान्वयन एजेंसी तय करने के लिए अनुशंसा की गई। अब नीतियों और क्रियान्वयन एजेंसी केबिनेट स्तर पर तय होगी। मंत्रिमंडल समिति की बैठक में लोक…
Read Moreमौसम अपडेट : प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है, इसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने की संभावना है। इसकेे कारण प्रदेश के मौसम में 9 फरवरी से परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश में 9 फरवरी के देर शाम या रात्रि से तथा 10 फरवरी का हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 9 फरवरी को…
Read Moreपीसीपीएनडीटी एक्ट अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक 8 फरवरी को होगी आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीसीपीएनडीटी एक्ट अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक 08 फरवरी 2022 को सांय 4 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में आयेाजित की गई है। बैठक में समिति के सभी सदस्यों को निर्धारित समयावधि में उपस्थित होने कहा गया है।
Read Moreभगिनी सहायता योजना में राशि हुई दुगुनी, प्रथम दो बच्चों के जन्म पर 20 हजार रुपए की दी जाएगी सहायता राशि
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित भगिनी प्रसूति सहायता योजना के तहत् पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक के बच्चे के जन्म पर देय राशि 10 हजार रूपये में वृद्धि करते हुए 20 हजार रूपये कर दिया गया है। श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र हितग्राहियों को उक्त योजना का लाभ उठाने हेतु आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि बच्चे के जन्म के 90 दिवस के भीतर आवश्यक दस्तावेज, पंजीयन कार्ड, जच्चा-बच्चा कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, के साथ योजना…
Read Moreजशपुर जिले में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का किया गया शुभांरभ
प्रशिक्षण में जल जीवन मिशन के विभिन्न घटक, सामुदायिक सहभागिता, जल गुणवत्ता के संबंध में दी जाएगी जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय पेयजल व स्वच्छता विभाग के तहत् जल जीवन मिशन के अंतर्गत मुख्य संसाधन केन्द्र-एक्शन फॉर कम्युनिटी एम्पावरमेंट संस्था द्वारा आज जशपुर नगर के निर्वाणा होटल में 4 दिवसीय समुदाय स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, कार्यपालन अभियंता श्री व्ही के उरमालिया, एक्शन फॉर कम्युनिटी एम्पावरमेंट…
Read Moreजशपुर जिले में किसानों की सुविधा के लिये धान खरीदी केन्द्रों में अंतिम दिवस भी पुलिस विभाग की टीम की लगाई गई ड्यूटी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले में विपण वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर 35 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदी की गई। छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए 07 फरवरी 2022 तक धान खरीदी करने के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में धान खरीदी के आखरी दिनों में भी सभी खरीदी केन्द्रों में पुलिस जवानों की चाक-चौबंध व्यवस्था की गई थी। ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए और छूटे…
Read Moreब्रेकिंग : शत प्रतिशत अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ कार्यालय संचालन का जारी हुआ आदेश, कोविड -19 के प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से करने के निर्देश…..पढ़े पूरा आदेश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्राशासन विभाग द्वारा 29 जनवरी को शासकीय कार्यालयों का संचालन 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति में संचालित किये गये आदेश को परिवर्तित करते हुए नया आदेश जारी किया गया है। आदेश में अब मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में दिनांक 8 फरवरी मंगलवार से सभी श्रेणी के अधिकारियों व कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्यालय संचालन किया जायेगा। कार्यालय संचालन के अन्तर्गत कोविड -19 के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। पढ़े जारी…
Read Moreराज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए दावा-आपत्ति 11 फरवरी तक
प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक संवीक्षा के बाद नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय द्वारा जारी की गई है दावा-आपत्ति सूची समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में विभिन्न पदों पर अस्थायी भर्ती के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय द्वारा भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) से प्राप्त सहायता राशि के अंतर्गत विभिन्न पदों पर तीन महीने के लिए अस्थायी भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक संवीक्षा के बाद दावा-आपत्ति सूची जारी की गई है। उम्मीदवार…
Read Moreछत्तीसगढ पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु निर्मित किया एप ”अभिव्यक्ति“ : जशपुर पुलिस स्कूलों एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों में जाकर उपयोगिता बताते हुए कर रही प्रचार-प्रसार
”अभिव्यक्ति“ एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर, केवाईसी अपडेट कर शिकायत दर्ज कराया जा सकता है छात्राओं एवं अन्य बालिकाओं को महिला संबंधित अपराध, गुडटच-बैडटच, विभिन्न सोशल साइट्स के संबंध में बारीकी से जानकारी दी गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, छत्तीसगढ पुलिस द्वारा ”अभिव्यक्ति“ नामक महिला सुरक्षा एप विकसित किया गया है, जिसके प्रचार-प्रसार हेतु उप निरीक्षक सुश्री रश्मि थॉमस, उप निरीक्षक तेजेस्वरी स्वर्णकार एवं अन्य स्टॉफ द्वारा दिनांक 04.02.2022 को शासकीय प्री मैट्रिक छात्रावास जशपुर एवं दिनांक 05.02.2022 को संकल्प शिक्षण छात्रावास जशपुर में जाकर उपस्थित बालिकाओं को…
Read More