सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय ‘किसान और किसानी-प्रोत्साहन तथा परिणाम’ विषयक संवाद कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों का किया सम्मान धान की रिकॉर्ड खरीदी, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर, सिंचाई परियोजनाओं को नई गति और कृषि आधारित रोजगार पर दिया जोर रायपुर : खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन का आधार है। छत्तीसगढ़ सरकार कृषि और किसानों की समृद्धि को प्राथमिकता देते हुए खेती को अधिक लाभकारी, आधुनिक और…
Read MoreCategory: होम
स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई रफ्तार! ट्रॉमा सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट और सिकल सेल इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्यों की मंत्री ने की समीक्षा
स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव की उपस्थिति में मंत्रालय में हुई अहम बैठक रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सचिव एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव के साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा…
Read MoreNMEO योजना बनी किसानों की ताकत! मुफ्त उन्नत मूंगफली बीज और वैज्ञानिक खेती से बेसाहू राम की बढ़ी बंपर पैदावार की उम्मीद
NMEO योजना से किसान बेसाहू राम की खेती को मिली नई दिशा उन्नत मूंगफली बीज एवं तकनीकी मार्गदर्शन से एक एकड़ में बेहतर फसल, बढ़ी अच्छी आमदनी की उम्मीद रायपुर : किसानों की आय में वृद्धि तथा तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम एवं तिलहन (NMEO) योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के तहत किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी एवं समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसानों…
Read Moreभोरमदेव सरस मेला होगा प्लास्टिक मुक्त! लाखों श्रद्धालुओं से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बड़ी अपील, स्वच्छता की दिलाई शपथ
भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील ग्रामीणों को उप मुख्यमंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ रायपुर : पवित्र श्रावण माह में कबीरधाम जिले में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध भोरमदेव सरस मेला एवं सावन में इस वर्ष लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। मेले की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के पालन की अपील सभी दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं से की है। उपमुख्यमंत्री…
Read Moreसंत रविदास के सम्मान में मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान! जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, मांस-मदिरा बिक्री पर रोक, राज्य अलंकरण पुरस्कार और नवा रायपुर में होगा नामकरण
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय संत रविदास जयंती पर अगले वर्ष माघी पूर्णिमा को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, मांस एवं मदिरा बिक्री होगी प्रतिबंधित संत रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार और नवा रायपुर में प्रमुख चौक का होगा नामकरण जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से आए पवित्र कलश का किया वंदन, जिलों के प्रतिनिधियों को सौंपे कलश,…
Read More‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना हरियाली का जनआंदोलन! अतिक्रमण मुक्त वन भूमि पर हजारों पौधों से बदलेगी उजड़ी धरती की तस्वीर
एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर अतिक्रमण मुक्त भूमि पर हुआ वृहत पौधरोपण, बढ़ेगा हरित आवरण और पर्यावरण संरक्षण रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अभियान के तहत अतिक्रमण मुक्त कराई गई वन भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और वन संरक्षण को नई दिशा मिली है। जगदलपुर के परियोजना क्षेत्र…
Read Moreमूसलाधार बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम! ऐन शादी से पहले दो बाल विवाह रुकवाए, बेटियों का भविष्य हुआ सुरक्षित
प्रशासन की तत्परता से टले दो बाल विवाह : भारी बारिश के बीच गाँव पहुँचकर बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने का अभियान लगातार प्रभावी परिणाम दे रहा है। सुकमा जिले में जिला प्रशासन की तत्परता और संवेदनशील पहल से दो बाल विवाह समय रहते रोक दिए गए। यह कार्रवाई कवासीपारा, फूलबगड़ी गाँव में मूसलाधार बारिश के बीच की गई। सूचना मिलते ही टीम पहुँची गाँव चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से बाल विवाह की सूचना मिलते ही…
Read Moreजल, जंगल और जमीन पर बड़ा फैसला! पेसा-एफआरए टास्क फोर्स की बैठक में वनवासियों के अधिकारों और संसाधन प्रबंधन पर अहम निर्देश
पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन रायपुर : छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातिय क्षेत्र में पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार अधिनियम (पेसा) और वन अधिकार अधिनियम के तहत समन्वय से वनवासियों के हित में साझा जल-जंगल के बेहतर प्रबंधन से कार्य किया जाएगा। इस संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में पेसा और एफआरए टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल, जंगल, जमीन के संसाधनों का बेहतर प्रबंधन छत्तीसगढ़ राज्य हो तथा…
Read Moreदंतेवाड़ा पहुँचे ISRO के वरिष्ठ वैज्ञानिक! जिला विज्ञान केंद्र की नवाचार पहल और वैज्ञानिक गतिविधियों की जमकर सराहना
इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना रायपुर : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर आनंद और उनकी विशेषज्ञ टीम ने जिला विज्ञान केंद्र, दंतेवाड़ा का भ्रमण कर यहां संचालित वैज्ञानिक और शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। टीम ने विज्ञान केंद्र की स्पेस गैलरी, फिजिक्स गैलरी, माइनिंग गैलरी, विभिन्न विज्ञान प्रदर्शनों, वर्किंग मॉडल्स और विद्यार्थियों के लिए आयोजित ‘करके सीखें’ गतिविधियों का निरीक्षण किया। वैज्ञानिकों ने सुदूर जनजातीय क्षेत्र के बच्चों…
Read Moreअब शादी का प्रमाण पत्र बनवाना हुआ बेहद आसान! सेवा सेतु पोर्टल ने बदली ग्रामीणों की जिंदगी, दंपतियों को घर के पास मिला विवाह पंजीयन और सरकारी योजनाओं का लाभ
सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन का सेवा सेतु पोर्टल ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय सेवाओं को आसान, पारदर्शी और सुलभ बना रहा है। दंतेवाड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत बड़े बचेली में विवाह पंजीयन की सुविधा से कई परिवारों को बड़ी राहत मिली है। पहले विवाह प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और आवश्यक दस्तावेजी कार्यों में परेशानी होती थी। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दूर स्थित कार्यालयों के चक्कर लगाने…
Read More