इस बार 15 अगस्त पर हर घर फहरेगा महिलाओं द्वारा तैयार तिरंगा, देश सेवा की भावना से महिलाएं बना रही तिरंगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता सप्ताह के तैयार विशेष डीपी फ्रेम का इस्तेमाल अपनी डीपी में करने की अपील भी की है। प्रोफाईल फोटो बनाने के लिए http://twb.nz/hamar-tiranga  पर क्लिक किया जा सकता है। आजादी के अमृत वर्ष को यादगार बनाने के लिए हर घर झंडा…

Read More

जन संस्कृति मंच का आयोजन : नव जागरण की महान परम्परा का हिस्सा थे प्रेमचंद – जय प्रकाश

लेखकों ने प्रेमचंद के अवदान को शिद्दत से किया याद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर जन संस्कृति मंच की रायपुर ईकाई द्वारा 31 जुलाई को स्थानीय वृंदावन हॉल में प्रेमचंद जयंती मनाई गई. इस अवसर में उपस्थित लेखकों ने प्रेमचंद के अवदान को बड़ी शिद्दत से याद किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे देश के सुप्रसिद्ध समीक्षक जय प्रकाश ने कहा कि प्रेमचंद यथार्थवादी लेखक थे, लेकिन उन्हें केवल यथार्थवादी लेखन की परम्परा का स्रोत समझना भ्रामक है. वस्तुतः प्रेमचंद भारतीय नवजागरण की महान परंपरा का हिस्सा थे, जो भारतेंदु युग…

Read More

राजस्व मंत्री ने अल्प वर्षा की स्थिति वाले क्षेत्रों में राहत पहुँचानें के दिए निर्देश, समस्त कलेक्टरों को लिखा पत्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश के कुछ तहसीलों में कम वर्षा अथवा खण्ड वर्षा की स्थिति बनने पर सूचना प्रदान करने एवं राहत मैनुअल के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा है। इस पत्र में उल्लेखित है कि प्रदेश के कई जिलों में मानसून 2022 में कम वर्षा अथवा खण्ड वर्षा के कारण कई तहसीलों में सूखा की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। जिन क्षेत्रों में आंकलन…

Read More

धान, चांवल, गेंहू और लौकी के बीज से बनी राखियां इस बार सजेंगी भाइयों की कलाई में, बिहान की बहनों ने तैयार की ’भोरबंधन’ ब्रांड की राखियां, बिक रही सी-मार्ट और कलेक्टोरेट परिसर में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाई-बहनों का पवित्र रक्षाबंधन का त्यौहार इसी माह के 11 अगस्त को मनाया जाएगा। पावन पर्व रक्षा बंधन को देखते हुए कवर्धा जिले की बिहान की महिला स्वसहायता समूह ने भाइयों की कलाइयों में रक्षा बंधन सजाने की पूरी तैयारियां कर ली है। इस बार उन्होंने अपने द्वारा बनाए गए राखियों को ’भोर बंधन’ नाम दिया है, भोरबंधन राखियों की कीमत 20 रूपए से शुरू होकर अलग-अलग वैराटियों में 35 से 40 रूपए तक है। भोर बंधन राखियों की बिक्री के लिए कबीरधाम जिले में सात…

Read More

आईआईएम रायपुर ने धूमधाम से मनाई मुंशी प्रेमचंद जयंती, वक्ताओं को संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आईआईएम रायपुर ने हिंदी साहित्य के महानतम लेखकों में से एक मुंशी प्रेमचंद के सम्मान में प्रेमचंद जयंती मनाई। अपने अधिकांश लेखन में, लेखक भारतीय समाज की गैरबराबरी और गरीब और आम शहरी व्यक्ति के संघर्षों को चित्रित करने में अग्रणी रहे हैं। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. सुदीप चौधरी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, आईआईएम कलकत्ता और अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुई। इसके बाद कर्नल (डॉ.) हरिंद्र त्रिपाठी (सेवानिवृत्त), मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, आईआईएम रायपुर द्वारा उद्घाटन भाषण दिया गया जहां उन्होंने…

Read More

जिले में गरिमामय पूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, कलेक्टर बैठक लेकर तैयारी के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस को गरिमामय वातावरण में एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने हेतु जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सामान्य प्रशासन से जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप समारोह का आयोजन करने कहा है। ऐसे शैक्षणिक संस्थान जहां अध्ययन-अध्यापन का कार्य हो रहा है वहां पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जाएगा और स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा, किंतु सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि का आयोजन नहीं…

Read More

जब तक बच्चों को अपना नहीं मानेंगे, जिले से कुपोषण कैसे भागेंगे ? : तारन प्रकाश सिन्हा

जिले से कुपोषण हटाने और एनीमिक महिलाओं को स्वस्थ बनाने शुरू हुआ अभियान कलेक्टर ने स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग की बैठक लेकर दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्याे की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के बच्चे, कल के भविष्य है। ये बच्चे बड़े होंगे, देश के नागरिक बनेंगे। यदि यह कुपोषित होंगे तो उनका जीवन यापन कितना कठिन होगा। असामयिक बीमारी और मृत्यु की संभावना बनी रहेगी। हमें नहीं भूलना…

Read More

हर घर तिरंगा अभियान : कलेक्टर सहित अधिकारियों ने खरीदे स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित झण्डे

कलेक्ट्रेट में खुला स्टॉल, कलेक्टर ने महिलाओं को किया प्रोत्साहित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिले के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आन बान और शान से लहराएगा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले को तिरंगा से सजाने की तैयारियां चल रही है। हर घर झंडा अभियान को सफल बनाने के लिए जिले से स्व-सहायता समूह की दीदियाँ झण्डा तैयार करने के साथ विक्रय करने में लगी है। कलेक्ट्रेट में आज समूह की महिलाओं ने झण्डे के विक्रय के लिए अपनी स्टॉल लगाई। इस स्टॉल से कलेक्टर सहित…

Read More

महिला संबंधित एवं अन्य अपराधों से बचने हेतु स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु किया गया कार्यक्रम का आयोजन, लगभग 400 छात्र-छात्रायें रहें उपस्थित

उपस्थित छात्राओं को अभिव्यक्ति एप के बारे में विस्तृत जानकारी देकर कराया गया डाउनलोड समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा देल्ही पब्लिक स्कूल चांपा, मड़वा हाईस्कूल, कुलीपोटा हाईस्कूल में स्कूली छात्राओं को महिला संबंधी अपराध जैसे, दुष्कर्म, छेड़-छाड़, अपहरण, दहेज प्रथा, पाक्सो एक्ट, साईबर क्राईम, मोटर व्हीकल एक्ट आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला/बच्चों की सुरक्षा के संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा विकसित अभिव्यक्ति एप्लिकेशन डाउनलोड करवाया गया तथा अभिव्यक्ति एप में कही से भी शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के…

Read More

कलेक्टर ने की गोधन न्याय योजना की समीक्षा : गौठानों में गोबर और गौ-मूत्र की खरीदी नियमित की जाए : तारन प्रकाश सिन्हा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि गौठान में गोबर की खरीदी नियमित रूप से की जाए और गोबर खरीदी के उपरांत वर्मी टांका में डालकर खाद को तैयार कर उसका उठाव कराए। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना को लगातार नया आयाम दिया जा रहा है। गोधन न्याय योजना का संचालन जिले में मिशन के रूप में कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में फसलों के लिए खाद की जरूरत है, जरूरत के मुताबिक…

Read More